एक्सप्लोरर

नागा चैतन्य ने हाल में दिया तलाक पर बयान सांमथा के क्रिप्टिक पोस्ट ने खींचा ध्यान

Naga Chaitanya On Divorce: नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु के तलाक को कई साल हो चुके हैं. अब दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं. पहली बार नागा ने तलाक पर चुप्पी तोड़ी है.

Naga Chaitanya On Divorce: सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य साउथ के क्यूट कपल्स में से एक थे. ये कपल शादी के बंधन में बंधे थे मगर ज्यादा समय तक ये रिश्ता चल नहीं पाया था. सामंथा और नागा दोनों ही तलाक के बाद अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं. नागा ने दूसरी शादी भी कर ली है. नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से शादी कर ली है. अब एक पॉडकास्ट में नागा ने सामंथा संग तलाक पर रिएक्ट किया है.

नागा ने तलाक के बारे में बात करते हुए कहा था- मैं और सामंथा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं लेकिन अब भी हमारे मन में एक-दूसरे के लिए बहुत सम्मान है. हम अपने-अपने तरीके से आगे बढ़ना चाहते थे. अपने-अपने कारणों से हमने ये फैसला लिया. मुझे समझ नहीं आ रहा कि और क्या सफाई चाहिए. मुझे उम्मीद है कि दर्शक और मीडिया इसका सम्मान करेंगे. हमने प्राइवेसी की मांग की थी. प्लीज हमारा सम्मान करें और इस मामले में हमें निजता दें लेकिन दुर्भाग्य से ये एक हेडलाइन की तरह हो गया है. ये एक ऐसा टॉपिक बन गया है जिस पर लोग गॉसिप करते हैं.  

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

समांथा संग तलाक पर बोले नागा चैतन्य

शादी खत्म करने के फैसले के बारे में बात करते हुए नागा ने कहा था- हम दोनों इस शादी में थे. जो भी फैसला था, अपनी बेहतरी के लिए  बहुत सोच-विचार और बहुत सम्मान के बाद लिया गया था. मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि ये मेरे लिए बेहद संवेदनशील मामला है. मैं एक टूटे हुए परिवार से आता हूं. मैं एक टूटे हुए परिवार का बच्चा हूं, इसलिए मुझे पता है कि अनुभव क्या होता है. मैं रिश्ता तोड़ने से पहले 1000 बार सोचूंगा क्योंकि मैं इसके नतीजे जानता हूं. ये आपसी फैसला था.

नागा ने आगे कहा था- मैं बहुत शालीनता के साथ आगे बढ़ा हूं. वो(समांथा) भी बहुत अच्छे से आगे बढ़ी हैं. हम अपना जीवन जी रहे हैं. मुझे फिर से प्यार मिल गया है. मैं बहुत खुश हूं और हम एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं. ऐसा नहीं है कि ऐसा सिर्फ मेरी जिंदगी में ही हो रहा है तो फिर मेरे साथ अपराधी जैसा व्यवहार क्यों किया जाता है?

हालांकि नागा चैतन्य के इस बयान के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई थी कि नागा ने समांथा के किसी के साथ होने का हिंट दिया है और एक बार फिर गॉसिप गलियारों में समांथा का नाम निर्देशक राज निदिमोरु के साथ जुड़ा. 

सामंथा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
नागा के इस बयान के बीच समांथा ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की है जिसे कुछ लोग उनके एक्स हस्बैंड से जोड़ रहे हैं. सामंथा ने सद्गुरू का एक फीचर पोस्ट शेयर किया था जिसमें लिखा था कि...एक इंसान के रूप में, आप एक प्राणी नहीं हैं आप अभी बन रहे हैं. कुछ भी तय नहीं है. आप जिस तरह से रहना चाहते हैं वैसे रह सकते हैं. कुछ लोगों का मानना है कि समांथा के इस पोस्ट का इशारा नागा के बयान की तरफ था.

ये भी पढ़ें: संध्या बींदणी ने पवन सिंह के गाने पर किया ऐसा डांस, ट्रोल्स ने भी कर दी तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday Box Office Collection Live: मंगलवार को साढ़े 8 बजे 74 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
Live Updates: मंगलवार को साढ़े 8 बजे 74 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
Jana Nayagan BO Day 1 Prediction: थलपति विजय की फिल्म का हिंदी में होगा ऐसा हाल, बनेगी तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मूवी
'जन नायकन' डे 1 बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन: थलपति विजय की फिल्म का हिंदी में होगा ऐसा हाल, बनेगी तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मूवी
इन बड़े बदलाव के साथ रिलीज होगी थलापति विजय की 'जन नायकन', 'तमिलनाडु का सीएम' और 'TVK' का हुआ जिक्र
इन बड़े बदलाव के साथ रिलीज होगी 'जन नायकन', 'तमिलनाडु का सीएम' और 'TVK' का जिक्र
Jana Nayagan Advance Booking Day 1: 'जना नायकन' ने एडवांस बुकिंग में ही कर डाली छप्पर फाड़ कमाई, क्या ओपनिंग डे पर तोड़ पाएगी 'कुली' का रिकॉर्ड?
'जना नायकन' का रिलीज से पहले तहलका, एडवांस बुकिंग में ही कर डाली छप्पर फाड़ कमाई

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget