एक्सप्लोरर

Dulquer Salmaan के साथ लेडी फैन ने स्टेज पर कर दी थी अश्लील हरकत, जानिए कहां फंस गए थे 'गन्स एंड गुलाब्स' फेम एक्टर ?

Guns and Gulaabs: वेब सीरीज 'गन्स एंड गुलाब्स' में नजर आने वाले एक्टर दुलकर सलमान ने बताया कि एक बार एक फीमेल फैन ने उनके साथ बेहद अजीब हरकत की थी. जिससे वो काफी परेशान हो गए थे.

Dulquer Salman Kissa: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के स्टार दुलकर सलमान (Dulquer Salman) की फैन फॉलोइंग हिंदी बेल्ट में भी तेजी के साथ बढ़ रही है. उनकी वेब सीरीज 'गन्स एंड गुलाब्स' को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दुलकर सलमान ने हिंदी प्रोजेक्ट्स तक अपने सफर पर बात की. साथ ही एक यूट्यूब चैनल पर हुई इस बातचीत में दुलकर सलमान ने वो किस्सा बताया जब एक बड़ी उम्र की महिला फैन ने उनके साथ स्टेज पर अश्लीलता कर दी थी. जिसके बाद एक्टर बेहद असहज हो गए थे.

कई बार फैंस करते हैं अजीब हरकत - दुलकर

इस बातचीत के दौरान दुलकर सलमान से बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग को लेकर सवाल किया था. इसे लेकर दुलकर सलमान ने कहा कि, मुझे लगता है बहुत बड़ी फीमेल फैन फॉलोइंग ‘सीता रामम’ फिल्म के बाद शुरू हुई. इससे पहले मेरे पास केरला में बड़ी संख्या में पुरुष फैन थे.हालांकि मेरा कुछ फीमेल फैन्स के साथ अजीब अनुभव भी रहा है. खासकर बड़ी उम्र की महिला फैन्स के साथ, जो मेरे साथ फोटो खिंचवाती हैं और अचानक गाल पर चिकोटी भी काट देती हैं. ये सब ठीक नहीं है लेकिन फिर भी ये अच्छा लगता है. कई बार ये सब अचानक हो जाता है. मैं वहां देख भी नहीं रहा हूं, या किसी फोटो के लिए पोज कर रहा हूं और अचानक कोई ऐसा कुछ कर देता है.

फीमेल फैन ने की थी एक्टर के साथ ऐसी हरकत

वहीं दुलकर सलमान ने शो पर कहा कि,  “एक बार एक ओल्डर लेडी ने मेरे साथ कुछ ऐसा किया था जो नहीं होना चाहिए, मुझे समझ भी नहीं आया कि ऐसा क्यों हुआ. वो सब बेहद अजीब और असामान्य होता है. मुझे दर्द भी हो रहा था. उन्होंने कुछ इस तरह मुझे पकड़ा था कि मैं समझ ही नहीं पाया कि आखिर ये सब है क्या. और ऐसा करने वाली एक ओल्डर लेडी ही थी. उस वक्त मैं स्टेज के ऊपर खड़ा था और मैंने उनकी तरफ देखा और कहा-आंटी प्लीज, आप यहीं आकर खड़े हो जाइए. कई बार लोगों को समझ नहीं आता कि उन्हें अपने हाथ कहां रखने चाहिए. कई बार ये आपके पीछे तक पहुंच जाते हैं.”

इस घटना का जिक्र करते हुए दुलकर सलमान ने कहा कि, “मुझे नहीं पता था कि ऐसे में क्या करना है. मुझे समझ ही नहीं आया कि ये सब हो क्या रहा है और इसे कैसे हैंडल किया जाए. ये बेहद असामान्य चीज थी, हालांकि मैंने इसे बाद में भुला दिया.”

इस सीरीज में नजर आए हैं दुलकर सलमान

दुलकर सलमान के करियर की बात करें तो 18 अगस्त को ही उनकी वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. इस वेब सीरीज में उनके साथ राजकुमार राव, आदर्श गौरव और गुलशन दैवय्या भी अहम किरदार निभा रहे हैं. ये सीरीज द फैमिली मैन और फर्जी से चर्चा में आए राज और डीके की रची ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर है.

यह भी पढ़ें - 

Sunny Deol Inside Home: महल से भी खूबसूरत है ‘गदर 2’ के ‘तारा सिंह’ का घऱ, सुख-सुविधाएं जान उड़ जाएंगे होश

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रश्मिका मंदाना की इंजरी के चलते टली 'राका',  45 दिन आगे बढ़ी फिल्म की शूटिंग
रश्मिका मंदाना की इंजरी के चलते टली 'राका',  45 दिन आगे बढ़ी फिल्म की शूटिंग
टीवी के दिनों में यश ने ठुकरा दी थीं 7 फिल्में, इसी जिद ने बना दिया KGF स्टार
टीवी के दिनों में यश ने ठुकरा दी थीं 7 फिल्में, इसी जिद ने बना दिया केजीएफ स्टार
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
सीएम विजय की फ्लैग होस्टिंग सेरेमनी में बन ठन कर पहुंची थीं तृषा, यूजर्स बोले- पत्नी कहां है
सीएम विजय की फ्लैग होस्टिंग सेरेमनी में तृषा को देख भडके यूजर्स, बोले- पत्नी कहां हैं

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget