एक्सप्लोरर

'पुष्पा' के फैन का हैरान करने वाला वीडियो आया सामने, 'जय अल्लू अर्जुन' के नारे लगाकर करता रहा शख्स की पिटाई

Viral Video: अल्लू अर्जुन के फैंस का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक ग्रुप को दूसरे आदमी की बेरहमी से पिटाई करते देखा जा सकता है.

Viral Video: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को चाहने वालों की कमी नहीं है. एक्टर के कई ऐसे फैंस हैं जो उनके लिए मर-मिट जाने के लिए तैयार रहते हैं. वहीं अब अल्लू अर्जुन के फैंस का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक्टर का एक फैन जय अल्लू अर्जुन के नारे लगाते हुए एक शख्स की बेरहमी से पिटाई करते दिख रहा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक ग्रुप को दूसरे आदमी की बेरहमी से पिटाई करते देखा जा सकता है. उनमें से एक शख्स 'जय अल्लू अर्जुन' का नारा लगाने के लिए भी कहते सुना जा सकता है. ये लोग शख्स को पीट-पीटकर उसके कपड़े फाड़ देते हैं और उन्हें लहुलुहान कर देते हैं.

लोगों ने की कार्रवाई की मांग
ये वीडियो बेंगलुरू का बताया जा रहा है, जिसे शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो को शेयर किया और बेंगलुरू पुलिस को टैग करते हुए लिखा- 'आपको इस तरह के लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए, सिर्फ ऑनलाइन जंग के लिए यह स्वीकार नहीं किया जा सकता, प्लीज सही कार्रवाई करें.'

बेंगलुरू पुलिस ने दिया जवाब
अल्लू अर्जुन के फैन का ये वायरल वीडियो केआर पूरम इलाके का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर बेंगलुरू पुलिस ने भी रिप्लाई दिया है. पुलिस ने लिखा- 'हमने जरूरी कार्रवाई के लिए केआर पूरम पुलिस को इन्फॉर्म कर दिया है. @dcpwhitefield ने उन्हें डिटेल्स के साथ DM करने के लिए कहा.' वहीं अल्लू अर्जुन ने अब तक इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है, फैंस इस मामने में एक्टर की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Surya Kiran Death: 'बिग बॉस तेलुगु' फेम सूर्य किरण का निधन, महज 51 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office: मंडे टेस्ट में पास हुई ‘जना नायकन’, जानें- 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंडे को ‘जना नायकन’ ने मारी बाजी, जानें- 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान Jr NTR के कंधे में लगी चोट, डॉक्टर्स ने दो महीने रेस्ट की दी सलाह
शूटिंग के दौरान जूनियर एनटीआर के कंधे में लगी चोट, टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
Jana Nayagan BO Collection: 'जन नायकन' ने सोमवार को तोड़े विजय की 5 बड़ी फिल्मों के ऑल टाइम रिकॉर्ड्स
'जन नायकन' ने सोमवार को तोड़े विजय की 5 बड़ी फिल्मों के ऑल टाइम रिकॉर्ड्स
'जन नायकन' की चेन्नई में रोकी स्क्रीनिंग, बच्चे देख रहे थे A सर्टिफिकेट वाली फिल्म
'जन नायकन' की चेन्नई में रोकी स्क्रीनिंग, बच्चे देख रहे थे A सर्टिफिकेट वाली फिल्म

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget