एक्सप्लोरर

महज़ दोस्ती या फिर प्यार? अजब पहेली था Sidnaaz यानि Sidharth Shukla और Shehnaaz Gill का रिश्ता

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का रिश्ता क्या था? क्या ये केवल दोस्त थे या दोस्त से बढ़कर....? इस सवाल का जवाब दोनों ने कभी नहीं दिया.

Sidharth Shukla and Shehnaaz Gill: एक थे सिद्धार्थ और एक थी शहनाज.....अपनी बिग बॉस की दुनिया के राजा और रानी. जहां सिद्धार्थ अपने ठाठ से रहते और शहनाज पूरे नाज़ से. दोनों अपने अपने तेवर खूब दिखाते, कभी हंसकर रिझाते तो कभी लड़कर डराते...और उनकी हर अदा पर दर्शकों को प्यार आ जाता. कभी सिद्धार्थ शहनाज को मोटी कह देते तो कभी पकड़कर उसके बाल खींच देते. शहनाज भी कहां कम थीं जानती थीं कि सिद्धार्थ का गुस्सा बड़ा खतरनाक है लेकिन फिर भी उन्हें चिढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ती. कुछ तो बात थी दोनों मे...तभी तो देखते ही देखते ये दो नाम एक हो गए...बिग बॉस 13 का खेल खत्म हुआ तब तक ये सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) या शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) से बन चुके थे सिडनाज. 

सिद्धार्थ और शहनाज का रिश्ता क्या था? क्या ये केवल दोस्त थे या दोस्त से बढ़कर....? इस सवाल का जवाब दोनों ने कभी नहीं दिया. शहनाज तो फिर भी बोलकर कुछ न कुछ कह जातीं लेकिन जैसे ही शहनाज बोलतीं तो सिद्धार्थ शर्म से लाल हो जाते और दोनों की बस यही अदा फैंस को खुश करने के लिए काफी थी. इन्हें देखकर हमेशा कुछ कुछ होता है के राहुल और अंजलि की याद आ जाती थी. जिगरी और पक्के यार. जो लड़े भी खूब और प्यार भी खूब जताया. बिग बॉस 13 के उस घर में सिद्धार्थ और शहनाज से जुड़ी हर एक याद आज भी लोगों के जहन में जिंदा है. 


महज़ दोस्ती या फिर प्यार? अजब पहेली था Sidnaaz यानि Sidharth Shukla और Shehnaaz Gill का रिश्ता

29 सितंबर, 2019 को बिग बॉस 13 की शुरुआत हुई थी. उस वक्त तक ये दो नाम एक दूसरे से पूरी तरह अंजान थे. शो में मिले और न जाने कब एक हो गए. शो से बाहर आने के बाद भी दोनों की दोस्ती पर कोई फर्क नहीं पड़ा. दोनों हर जगह साथ नजर आते तो फैंस इन्हें देखकर खुशी से झूम उठते. 2 साल पहले इसी सिंतबर के महीने में दोनों पहली बार मिले थे और नियति देखिए आखिरी मुलाकात भी इसी महीने में होगी. बस फर्क ये होगा कि इस बार सिद्धार्थ भी चुप होंगे और शहनाज भी. कुछ बोलेंगी तो केवल आंखें...आंसुओं के जरिए. क्योंकि ज़मीन का एक सितारा टूटकर आसमान में चमक रहा है...एक अलग और अनूठी दुनिया में. वो दुनिया है भी या नहीं कोई नहीं जानता. लेकिन सिद्धार्थ के जाने से यहीं कईयों की दुनिया वीरान हो गई हैं. सिद्धार्थ के बारे में ये सब भी लिखेंगे ये किसने सोचा था. इसलिए आज हाथ भी कांप रहे हैं और जुबां भी लड़खड़ा रही है. आंखें हमारी भी नम हो रही हैं. सिद्धार्थ आप वाकई बहुत याद आएंगे. 

ये भी पढे़ंः नहीं रहे Balika Vadhu के शिव और आनंदी, 5 साल पहले Pratyusha Banerjee ने की थी खुदकुशी अब Sidharth Shukla ने कहा अलविदा

ये भी पढ़ेंः Sidharth Shukla Death News Live Update: टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के शव का पूरा हुआ पोस्टमॉर्टम, कल सुबह 11 बजे परिवार को सौंपा जाएगा शव

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' की डिमांड बढ़ी, थियेटर मालिकों से झगड़ रहे 'बंटवारा 1947' के डिस्ट्रीब्यूटर्स, 'टॉक्सिक' ने आग में घी का काम किया
सनी देओल या इमरान हाशमी? किसकी फिल्म चलेगी, किसकी हेटगी? सिंगल स्क्रीन को लेकर झगड़ा
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
सितंबर के महीने में सिनेमाघरों में आएगा तूफान, रिलीज होंगी 'मिर्जापुर द मूवी' से 'हैवान' तक 8 धांसू नई फिल्में
सितंबर में थिएटर में रिलीज होंगी 'मिर्जापुर द मूवी' से 'हैवान' तक 8 फिल्में, नोट कर लें तारीख
एक्ट्रेस सौकार जानकी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, ICU में चल रहा इलाज
सौकार जानकी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, ICU में चल रहा इलाज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget