एक्सप्लोरर

बॉलीवुड में फिर बजेगी शहनाई, म्यूजिक कंपोजर-सिंगर अखिल सचदेव कर रहे हैं शादी, जानिए कौन हैं उनकी दुल्हन

सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अखिल सचदेव भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वह 7 दिसंबर को जयपुर की सामोद हवेली में तान्या गुल्ला के साथ सात फेरे लेंगे.‘हमसफर’ (बद्रीनाथ की दुल्हनिया) सिंगर को कोरोना की वजह से मेहमानों की लिस्ट में कटौती करनी पड़ रही हैं. कोरोना की वजह से शादी में 120 लोगों को ही बुलाया जा रहा है.

बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों खूब शहनाईयां बज रही हैं. नेहा कक्कड़ के बाद आदित्य नरायण ने हाल ही शादी की है. वहीं अब सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अखिल सचदेव भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. अखिल 7 दिसंबर को जयपुर की सामोद हवेली में तान्या गुल्ला के साथ सात फेरे लेंगे.

पहली मुलाकात में ही शादी करने की इच्छा की थी जाहिर

अखिल और तान्या की मुलाकाल छह साल पहले अखिल के म्यूजिक कॉन्सर्ट  के दौरान हुई थी. उस दिन को याद करते हुए अखिल कहते है कि, “वह तब सिर्फ 19 साल की थी. उसने पहली बार मुझे देखा और अपनी मां से कहा कि जब वह बड़ी हो जाएगी, तो वह मुझसे शादी करना चाहेगी. मेरे कॉन्सर्ट के बाद, उसकी माँ मेरे पास आई और मुझे ये बात बताई, इसके बाद हम दोस्त बन गए.”

परियों की कहानी की तरह है सब

अखिल आगे कहते है कि, "वह मुझे अंदर और बाहर दोनो तरफ से जानती है. हम पिछले पांच-छह सालों से पक्के दोस्त हैं. एक समय था जब हम एक दूसरे से बात नहीं कर रहे थे. इसके बाद, मुझे नहीं पता था कि एक दिन, मैं उस लड़की से शादी करूंगा जिसने मुझे पहली बार देखने के बाद मुझसे शादी करने की इच्छा जाहिर की थी. यह एक परियों की कहानी की तरह है. तान्या का सपना सच हो रहा है, और मैं उसके सपने को पूरा कर पा रहा हूं इसलिए मैं बहुत खुश हूं, और मुझे खुशी है कि मैं उससे शादी कर रहा हूं.”

शादी में आने वाले मेहमानों को कोविड-19 रिपोर्ट लानी होगी

अखिल ने बताया  कि पहले उनकी शादी अगले साल होने वाली थी, लेकिन बाद में तारीख बदल दी गई और अब मैं और तान्या सात दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वहीं उन्होंने कहा कि शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए यह जरूरी है कि वे दो दिन पहले अपनी कोविड -19 रिपोर्ट ले आएं.

कोरोना की वजह से मेहमानों की लिस्ट में करनी पड़ी कटौती

‘हमसफर’ (बद्रीनाथ की दुल्हनिया) सिंगर को कोरोना की वजह से मेहमानों की लिस्ट में कटौती करनी पड़ रही हैं. वह कहते हैं कि, काश मुझे कई सारे लोगों के शादी के इंविटेशन को कैंसल नहीं करना पड़ता. उन्होंने बताया कि पहले वे 200 लोगों को शादी का न्यौता देने का प्लान कर रहे थे लेकिन बाद में कोरोना की वजह से 120 लोगों को ही बुलाया जा रहा है. वह कहते हैं कि मुझे उम्मीद है कि मेरी फैमिली और मेरे क्लोज फ्रेंड्स इस शादी को यादगार बना देंगे.

ये भी पढ़ें BIG BOSS 14 : घर से एविक्ट हुई निक्की तंबोली को सलमान खान ने कहा ‘कभी न बदलना अपनी पर्सनैलिटी’ BJP विधायक राम कदम ने फिल्म 'आदिपुरुष' पर सैफ अली खान को दी चेतावनी, कहा- 'रामायण के तथ्यों के साथ छेड़छाड़ मंजूर नहीं'
ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alpha Box Office Collection: आलिया भट्ट की 'अल्फा' हिट हुई या फ्लॉप? 6 दिन की कमाई से जानें पूरी रिपोर्ट
आलिया भट्ट की 'अल्फा' हिट हुई या फ्लॉप? 6 दिन की कमाई से जानें पूरी रिपोर्ट
Welcome To The Jungle Box Office: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
ए आर रहमान ने की सोनू निगम की आवाज की तारीफ, पूछा- इतना रोमांटिक कैसे गाते हो?
ए आर रहमान ने की सोनू निगम की आवाज की तारीफ, पूछा- इतना रोमांटिक कैसे गाते हो?
शादी के 29 साल बाद हुआ सबा हमीद और वसीम अब्बास का तलाक, 14 साल से रह रहे थे अलग
शादी के 29 साल बाद हुआ सबा हमीद और वसीम अब्बास का तलाक, 14 साल से रह रहे थे अलग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget