एक्सप्लोरर

Video: लाइव सेशन के दौरान Rohman Shawl को उनके फैन ने किया प्रपोज, गर्लफ्रेंड Sushmita Sen ने दिया मजेदार जवाब

शुक्रवार को सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ बातचीत की. इस लाइव सेशन के दौरान उनके कई करीबी भी मौजूद रहे. लाइव सेशन के दौरान सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल, एक्ट्रेस की दोनों बेटियां रेने और अलीशा वहीं मौजूद थे. इस दौरान उनके एक फैन ने उनके बॉयफ्रेंड रोहमन को प्रपोज किया, जिसका जवाब सुष्मिता ने दिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भले ही लंबे से फिल्मों से दूर हों लेकिन किसी ना किसी वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं समय समय पर लोगों से बात भी करती हैं. 

शुक्रवार को सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ बातचीत की. इस लाइव सेशन के दौरान उनके कई करीबी भी मौजूद रहे. लाइव सेशन के दौरान सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल, एक्ट्रेस की दोनों बेटियां रेने और अलीशा वहीं मौजूद थे. इस दौरान उनके एक फैन ने सुष्मिता को शादी के लिए प्रपोज कर दिया. हालांकि, इसका जवाब उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने दिया. इसके बाद एक यूजर ने उनके बॉयफ्रेंड रोहमन को प्रपोज किया, जिसका जवाब सुष्मिता ने दिया.

यूजर ने रोहमन को किया प्रपोज

लाइव सेशन के दौरान सुष्मिता अपने फैंस का कमेंट पढ़ रही थीं. तभी उनकी नजर एक यूजर के कमेंट पर गई, जिसने लिखा था, "क्या तुम मुझसे शादी करोगी?" इससे पहले कि सुष्मिता कुछ बोल पातीं, उनके बॉयफ्रेंड ने यूजर के इस सवाल का जवाब दे दिया. उन्होंने जवाब दिया, "नहीं." रोहमन के इस जवाब पर सुष्मिता जोर से हंसने लगीं.

इसके बाद एक यूजर ने रोहमन से कहा, "आई लव यू रोहमन." इसपर सुष्मिता कहती हैं, "बाद में मिलना तुम." वहीं, रोहमन ने खुशी जताते हुए यूजर से कहा, "थैंक यू. कोई तो बोला."

 
 
 
 
 
Instagram पर यह पोस्ट देखें
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Sushmita Sen (@sushmitasen47) द्वारा साझा की गई पोस्ट

सुष्मिता ने दिया मजेदार रिप्लाई 

इसके बाद सुष्मिता की बेटी अलीशा रोहमन से कहती हैं, "यह सवाल आपके लिए नहीं, मम्मी के लिए है." इसके बाद अलीशा कहती हैं कि मम्मी (सुष्मिता) को ही इस सवाल का जवाब देना चाहिए. जवाब में सुष्मिता कहती हैं- रोहमन ने जल्दी से जवाब दे दिया कि नहीं. इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए सुष्मिता ने लिखा, "आप हमेशा मेरा दिन बना देते हो. लव यू."  बता दें कि सुष्मिता और रोहमन लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 

Salman Khan के साथ कई फिल्मों में दिखा था ये एक्टर, गंभीर बीमारी से कम उम्र में ही हो गई थी मौत

अब ऐसी दिखती हैं 'लाल दुप्पटे वाली' एक्ट्रेस Ritu Shivpuri, 28 साल बाद इतना बदल गया लुक

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपी रेहान के दोस्त से पुलिस ने की पूछताछ
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपी रेहान के दोस्त से पुलिस ने की पूछताछ
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आज कोटा से आरोपियों को मुंबई लाएगी पुलिस, सुरक्षा में कमांडोज तैनात
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आज कोटा से आरोपियों को मुंबई लाएगी पुलिस
डिंपल कपाड़िया संग अफेयर की अफवाहें, अमृता संग भी जुड़ा था सनी देओल का नाम
डिंपल कपाड़िया संग अफेयर की अफवाहें, अमृता संग भी जुड़ा था सनी देओल का नाम

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget