एक्सप्लोरर

राज कुंद्रा मामले में शिल्पा शेट्टी के सपोर्ट में आईं ऋचा चड्ढा, बोलीं- पुरुषों की गलती के लिए महिलाएं कब तक दोषी?

पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार हुए बिजनेसमैन राज कुंद्रा के चलते उनकी पत्नी और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हंसल मेहता के बाद ऋचा चड्ढा उनके सपोर्ट में आई हैं.

बिजनेसमैन राज कुंद्रा की पोर्नोग्राफिक वीडियो बनाने और स्ट्रीमिंग को लेकर हुई गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के सपोर्ट में फिल्म इंडस्ट्री से कई लोग आ  रहे हैं. फिल्ममेकर हंसल मेहता के बाद एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने शिल्पा शेट्टी को सपोर्ट किया है और ट्रोलर्स के खिलाफ ट्वीट किया है. 

ऋचा चड्ढा ने हंसल मेहता के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा,"हमने पुरुषों की गलती के लिए उनकी लाइफ में रहने वाली महिलाओं को दोषी ठहराने का एक राष्ट्रीय खेल बना दिया है. खुशी है कि वह मुकदमा कर रही हैं." 

न्याय मिलने से पहले दोषी

वहीं, हंसल मेहता ने शिल्पा का सपोर्ट करते हुए अपने ट्वीट में लिखा," अगर आप उनके लिए खड़े नहीं हो सकते तो कम से कम शिल्पा शेट्टी को अकेला छोड़ दें और कानून को फैसला करने दें? उन्हें कुछ सम्मान और प्राइवेसी दें. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पब्लिक लाइफ में लोगों को अंततः खुद के लिए छोड़ दिया जाता है और  न्याय मिलने से पहले ही दोषी बता दिया जाता है."

बुरे वक्त में कोई साथ नहीं

हंसल मेहता ने एक और ट्वीट मेंल लिखा था, "यह चुप्पी एक पैटर्न है. अच्छे समय में हर कोई एक साथ पार्टियां करता है. बुरे समय में एक मूक सन्नाटा होता है. अलगाव होता है. अंतिम सत्य जो भी हो, नुकसान पहले ही हो चुका है." 

प्राइवेसी पर हमला

हंसल मेहता ने आगे एक थ्रेड में लिखा, "यह बदनामी एक पैटर्न है. अगर आरोप एक फिल्मी व्यक्ति के खिलाफ हैं, तो प्राइवेसी पर हमला करने, व्यापक निर्णय पारित करने, चरित्र-हनन करने के लिए, 'न्यूज' को बकवास गॉसिप से भरने के लिए- सभी शख्सियत और उनकी गरिमा की कीमत पर. यह चुप्पी की कीमत है."

अभी न्यायिक हिरासत में राज कुंद्रा

राज कुंद्रा को शुक्रवार को 27 जुलाई को और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखा गया है. उनके आईटी प्रमुख रयान थोर्प भी अभी हिरासत में हैं. उन्हें 19 जुलाई को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था.

ये भी पढ़ें-

हीरो को मिलती है हीरोइनों से ज्यादा फीस, फिल्म इंडस्ट्री के दस्तूर पर झलका कृति सेनन का दर्द, 'मिमी' ने कह दी ये बात

Kiara Advani Birthday Gift: कियारा आडवाणी को बर्थडे पर मिला खास गिफ्ट, हाथ लगी ये बहुत बड़ी फिल्म

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू रीति-रिवाज से जरीन खान के अंतिम संस्कार पर लोगों ने किया ट्रोल, बेटी फराह अली खान का छलका दर्द
हिंदू रीति-रिवाज से जरीन खान के अंतिम संस्कार पर लोगों ने किया ट्रोल, बेटी फराह अली खान का छलका दर्द
'द अलायंस' में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बने सोहेल खान, सलमान खान ने किया चीयर
'द अलायंस' में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बने सोहेल खान, सलमान खान ने किया चीयर
Alpha Box office Collection: 'अल्फा' 20 करोड़ के पार, 2 दिन में तोड़ दिए ओपनिंग वीकेंड के 10 रिकॉर्ड्स
'अल्फा' 20 करोड़ के पार, 2 दिन में तोड़ दिए ओपनिंग वीकेंड के 10 रिकॉर्ड्स
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Live: आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी आज, अंबानी फैमिली से लेकर राज ठाकरे तक हुए शामिल
LIVE: आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी आज, अंबानी फैमिली से लेकर राज ठाकरे तक हुए शामिल

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Japan PM India Visit: भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget