Netflix की Super Subbu की स्टारकास्ट ने ABP Live से बातचीत में Sex Education जैसे संवेदनशील विषय पर खुलकर अपनी राय रखी। कलाकारों ने कहा कि समाज में आज भी इस विषय पर बात करने में झिझक होती है, जबकि सही जानकारी देना बेहद जरूरी है। उन्होंने अपने स्कूल के अनुभव, शो चुनने की वजह, एक्टिंग की तैयारी और करियर के शुरुआती दिनों से जुड़े दिलचस्प किस्से भी साझा किए। स्टारकास्ट का मानना है कि Super Subbu मनोरंजन के साथ एक जरूरी सामाजिक संदेश भी देती है