एक्सप्लोरर

प्रियंका चोपड़ा और सोनम कपूर ने भी किया किसान आंदोलन का समर्थन, ट्विटर कर कही ये बात

किसान आंदोलन के समर्थन में बॉलीवुड के कई सेलेब्स आगे आ रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेसेस प्रियंका चोपड़ा और सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर किसानों का समर्थन किया. इनके अलावा रितेश देशमुख, गौहर खान और चित्रांगदा समेत कई और हस्तियों ने भी किसान आंदोलन का समर्थन किया है.

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली की सीमा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों का बॉलीवुड सेलेब्स समेत कई हस्तियां खुलकर समर्थन कर रही हैं. हाल ही , फेमस पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर सरकार से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसानों की मांगों को पूरा करने की अपील की थी. वहीं किसानों का समर्थन करने वालों की फेहरिस्त में अब बॉलीवुड की दो बड़ी एक्ट्रेसेस भी शामिल हो गई हैं. फैशन आइकन सोनम कपूर और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा अब किसानों के समर्थन में आगे आई हैं. सोनम और प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर किसानों को अपना सपोर्ट दिया है.

सोनम ने ट्विटर पर किसानों के सपोर्ट में लिखी पोस्ट

किसानों के विरोध प्रदर्शन की एक तस्वीर शेयर करते हुए, सोनम ने डैनियल वेबस्टर के एक क्वोट को पढ़ा, जिसमें लिखा था, “जब तक शुरू होता है, अन्य कलाएं चलती हैं. इसलिए, किसान मानव सभ्यता के संस्थापक हैं.”  सोनम के मिस्टर हसबैंड आनंद आहूजा ने भी उनको पूरा सपोर्ट किया है, हालांकि आनंद ने कोई मैसेज पोस्ट नहीं किया लेकिन उन्होंने किसानों के विरोध की एक तस्वीर जरूर पोस्ट की है.

प्रियंका चोपड़ा ने किसानों को बताया फूड सोल्जर

ग्लोबल आइकॉन  प्रियंका चोपड़ा ने भी किसानों को भारतीय सैनिक कहा, और उनकी उम्मीदों पूरी होने की बात कही. प्रियंका ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट में लिखा है कि, “हमारे किसान भारत के फूड सोल्जर हैं. उनके डर को दूर किए जाने की जरूरत है. उनकी उम्मीदें पूरी होनी चाहिए. एक संपन्न डेमोक्रेसी के रूप में, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस मुश्किल का बाद की बजाय जल्द सोल्यूशन निकलना चाहिए.”

कई सेलेब्स कर रहे किसानों का समर्थन

प्रियंका चोपड़ा और सोनम कपूर के अलावा किसानों के विरोध प्रदर्शन का कई अन्य सेलेब्स ने भी सपोर्ट किया है. इनमें रितेश देशमुख, हंसल मेहता, गौहर खान और चित्रांगदा सिंह शामिल हैं. दिलजीत दोसांझ ने तो किसानों की मदद के लिए 1 करोड़ रुपये भी डोनेट किये हैं.

ये भी पढ़ें

सलमा आगा की बेटी जारा को अश्लील मैसेज कर मिली धमकी, शख्स गिरफ्तार

Bigg Boss 14: राखी सावंत ने रुबीना दिलैक को कसा ताना, बोली- इनका काम तो बस रोना है

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday BO Live Updates: साढ़े 7 बजे तक 40 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Live Updates: साढ़े 7 बजे तक 40 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Egg Freezing क्या है? प्रियंका चोपड़ा और कृति सेनन सहित इन टॉप एक्ट्रेसेस ने मां बनने के लिए क्यों उठाया ये बड़ा कदम?
Egg Freezing क्या है? प्रियंका चोपड़ा और कृति सेनन सहित इन टॉप एक्ट्रेसेस ने मां बनने के लिए क्यों उठाया ये बड़ा कदम?
प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने बॉसी लुक में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, डांस मूव्य के दीवाने हुए लोग, बोले- दुआ की मम्मा ने कमाल कर दिया
प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने बॉसी लुक में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, डांस मूव्य के दीवाने हुए लोग
'इन लोगों को ढूंढो', बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता का फूटा गुस्सा, बच्ची के लिए मांगा इंसाफ
'इन लोगों को ढूंढो', बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता का फूटा गुस्सा, बच्ची के लिए मांगा इंसाफ

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget