एक्सप्लोरर

24 साल बाद पर्दे पर लौट रहीं ट्विंकल खन्ना, काजोल संग होस्ट करेंगी टॉक शो, जानें कहां देख पाएंगे

Twinkle Khanna Comeback: ट्विंकल खन्ना सालों से स्क्रीन्स से गायब हैं. लेकिन अब वो ओटीटी के जरिए कमबैक करने जा रही हैं. ट्विंकल काजोल के साथ एक टॉक शो होस्ट करती नजर आने वाली हैं.

90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रहीं ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से शादी के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली थी. उन्होंने अपना करियर राइटिंग की तरफ शिफ्ट कर लिया था और वो सालों से किताबें और अखबारों के लिए कॉलम लिख रही थीं. लेकिन अब ट्विंकल एक बार फिर पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. वो एक टॉक शो से ओटीटी के जरिए सालों बाद कमबैक कर रही हैं.

ट्विंकल खन्ना टॉक शो 'टू मच विथ काजोल एंड ट्विंकल' से स्क्रीन्स पर लौट रही हैं. वो एक्ट्रेस काजोल के साथ इस शो को होस्ट करती दिखेंगी. ये टॉक शो बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा. फिलहाल इसकी रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)


'टू मच विथ काजोल एंड ट्विंकल' का फर्स्ट पोस्टर आउट
प्राइम वीडियो ने 'टू मच विथ काजोल एंड ट्विंकल' का फर्स्ट पोस्टर शेयर करते हुए शो की अनाउंसमेंट की है. पोस्टर में काजोल और ट्विंकल एक पर्दे के पीछे से झांकती दिख रही हैं. इसके साथ कैप्शन में लिखा है- 'इनके पास चाय है, और ये दो चीजें हैं जिन्हें बहुत मिस किया जा सकता है. टू मच ऑन प्राइम, जल्द आ रहा है.'  ट्विंकल खन्ना और काजोल के टॉक शो को लेकर फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं.

24 साल बाद पर्दे पर लौट रहीं ट्विंकल खन्ना, काजोल संग होस्ट करेंगी टॉक शो, जानें कहां देख पाएंगे

एक फैन ने लिखा- 'वाह! दो प्रतिष्ठित महिलाएं एक साथ आ रही हैं. मुझे यकीन है कि कुछ दिलचस्प होने वाला है.' दूसरे फैन ने कमेंट किया- 'ये एक मजेदार टॉक शो होने वाला है. इसका बेसब्री से इंतजार है.'

24 साल पहले आई थी ट्विंकल खन्ना की आखिरी फिल्म
ट्विंकल खन्ना ने 1995 की फिल्म बरसात से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने जान (1996), जब प्यार किसी से होता है (1998), बादशाह (1999), और लव के लिए कुछ भी करेगा (2001) जैसी फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया. 2001 में उन्होंने अक्षय कुमार से शादी कर ली और एक्टिंग छोड़ दी. लव के लिए कुछ भी करेगा ट्विंकल की आखिरी फिल्म है और अब 24 सालों बाद वो एक बार फिर पर्दे पर आने के लिए तैयार हैं.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

South OTT Releases This Friday: 'पेद्दी' से 'बाल्टी' तक, इस फ्राइडे ओटीटी पर साउथ की 5 फिल्मों को धमाका
'पेद्दी' से 'बाल्टी' तक, इस फ्राइडे ओटीटी पर साउथ की 5 फिल्मों को होगा जबरदस्त धमाका
Welcome to the Jungle OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे 'वेलकम टू द जंगल'? अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर ये अपडेट
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे 'वेलकम टू द जंगल'? अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर ये अपडेट
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Adarsh Baal Vidyalaya OTT Release: ओटीटी पर फिर होगा भौकाल टाइट, आ रही 'पंचायत'-'ग्राम चिकित्सालय' जैसी एक और सीरीज
ओटीटी पर फिर होगा भौकाल टाइट, आ रही 'पंचायत'-'ग्राम चिकित्सालय' जैसी एक और सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget