एक्सप्लोरर

'स्ट्रेंजर थिंग्स' के इस कैरेक्टर की चारों तरफ चर्चा, नेटिजंस दे रहे हैं वॉर्निंग, शो रिलीज से पहले ही मचा बवाल!

Stranger Things में स्टीव हैरिंगटन का किरदार लोगों के दिल में बसा हुआ है. लेकिन अब इंटरनेट पर ये बवाल छिड़ गया है कि फाइनल सीजन में इस किरदार के साथ मेकर्स क्या करने वाले हैं.

नेटफ्लिक्स के मोस्ट अवेटेड शो स्ट्रेंजर थिंग्स के फाइनल सीजन को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हो रहे हैं. इतना ही सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शो के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कैरेक्टर स्टीव हैरिंगटन को लेकर बवाल छिड़ गया है. इंडियन फैंस के बीच भी इस किरदार को लेकर चर्चा तेज है यहां तक कि लोग धमकियां देने पर उतर आए हैं. यहां जानिए क्या है पूरा मामला.

स्ट्रेंजर थिंग्स के फाइनल सीजन को लेकर बढ़ी फैंस की चिंता
2016 से 'स्ट्रेंजर थिंग्स' लगातार अपने फैंस को एंटरटेन कर रहा है. अब ये शो अपने ग्रैंड फिनाले सीजन के साथ वापस आने के लिए तैयार है. हालांकि इस नए सीजन के अनाउंसमेंट ने फैंस के बीच कंफ्यूजन क्रिएट कर दिया है.

सोशल मीडिया पर ये चर्चा तेज है कि शायद मेकर्स इस सीजन उनके फेवरेट कैरेक्टर स्टीव हैरिंगटन को मार दे. इंडिया के हॉलीवुड लवर्स को भी इस बात का डर सता रहा है कि कही आखिरी सीजन में स्टीव की मौत ना हो जाए क्योंकि अक्सर ऐसा देखा गया है कि मेकर्स शो के इंपॉर्टेंट और चहेते किरदारों को मार कर फैंस को हैरान कर देते हैं.

आपको बता दें, स्टीव हैरिंगटन के किरदार को शुरुआत में एक घमंडी लड़के के रूप में दिखाया गया लेकिन बाद के सीजन में वह एक अच्छा दोस्त और बेबीसिटर बन गया. इसी बदलाव ने उसे दर्शकों का फेवरेट बना दिया. 


स्ट्रेंजर थिंग्स' के इस कैरेक्टर की चारों तरफ चर्चा, नेटिजंस दे रहे हैं वॉर्निंग, शो रिलीज से पहले ही मचा बवाल!

स्टीव के किरदार को लेकर फैंस की क्या है अटकलें?
सोशल मीडिया पर स्टीव हैरिंगटन की भूमिका निभाने वाले एक्टर जो किरी की कई पोस्ट्स और रील वायरल हो रहे हैं. इसके साथ ही फैंस भी इन पोस्ट्स पर अपना प्यार जमकर बरसाते नजर आएं. एक तरफ ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि शायद मेकर्स इस सीजन स्टीव के किरदार की मौत से ट्विस्ट ला सकते हैं.

ऐसा भी हो सकता है कि स्टीव वेक्ना से लड़ते हुए अपने दोस्तों की बचाने के लिए खुद की जान गंवा दे.तो वहीं दूसरी तरफ ये चर्चा भी तेज है कि स्टीव हैरिंगटन का कैरेक्टर इतना पॉपुलर है तो शायद मेकर्स इसे मार कर फैंस को निराश नहीं करेंगे. अगर उसके किरदार को मारना ही होता तो ये सीजन 1 में हो जाता है.

स्टीव हैरिंगटन के किरदार की मौत से ऑडियंस काफी नाराज हो जाएगी और मेकर्स इसका रिस्क नहीं ले सकते. ऑफिशियली मेकर्स ने इस बात पर अभी तक कुछ भी नहीं कहा है लेकिन इतना तय है कि आखिरी सीजन में स्टीव की भूमिका काफी इंटरेस्टिंग होने वाली है. 


स्ट्रेंजर थिंग्स' के इस कैरेक्टर की चारों तरफ चर्चा, नेटिजंस दे रहे हैं वॉर्निंग, शो रिलीज से पहले ही मचा बवाल!

इस सीजन होगी नए किरदारों की एंट्री 
'स्ट्रेंजर थिंग्स' सीजन 5 इस बार तीन पार्ट्स में रिलीज होने वाली है. इसका पहला पार्ट 27 नवंबर, दूसरा पार्ट 26 दिसंबर और आखिरी के कुछ एपिसोड न्यू ईयर के मौके पर फैंस के लिए सरप्राइज के तौर पर रिलीज किए जाएंगे. ये सीरीज आपको नेटफ्लिक्स पर ही देखने को मिलेगी.  इंडिया के फैंस इस सीजन को नेटफ्लिक्स पर सुबह 6:30 बजे से स्ट्रीम कर सकते हैं.

स्टारकास्ट पर गौर करें तो मेकर्स इस बार पुराने चेहरों के साथ कई नए किरदारों की एंट्री करवाने वाले हैं. इस सीजन आपको मिली बॉबी ब्राऊन (इलेवन), फिन वुल्फहार्ड (माइक वीलर), जैमी कैंपबेल (वेक्ना) के साथ कई नए चेहरे दिखने को मिलेंगे. नई स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें नेल फिशर, जेक कोन्नेल्ली, एलेक्स ब्रॉक्स और लिंडा हेमिल्टन जैसे कलाकारों की एंट्री होने वाली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTT Release This Week: इस हफ्ते नहीं होंगे बोर! ओटीटी पर रिलीज हो रहीं एकदम नई 10 धांसू-फिल्में सीरीज
इस हफ्ते नहीं होंगे बोर! ओटीटी पर रिलीज हो रहीं एकदम नई 10 धांसू-फिल्में सीरीज
Prahaar OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद राजकुमार राव की 'प्रहार' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? जानें- सारी डिटेल्स
राजकुमार राव की 'प्रहार' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? जानें-डिटेल्स
Rise and Fall 2: किसी की आंखों से छलके आंसू तो किसी के चेहरे पर आई मुस्कान, परिवार से मिलकर इमोशनल हुए वर्कर्स
'राइज एंड फॉल 2' में फैमिली की एंट्री से बदला माहौल, अपनों को देख छलके वर्कर्स के आंसू
नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं ये 5 चीनी एक्शन ड्रामा, एक बार देखना शुरू किया तो बिंज वॉच करेंगे
नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं ये 5 चीनी एक्शन ड्रामा, एक बार देखना शुरू किया तो बिंज वॉच करेंगे

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget