एक्सप्लोरर

थिएटर्स के बाद अब OTT पर चलेगा ‘श्रीकांत’ का जादू, कब और कहां रिलीज हो रही राजकुमार राव की फिल्म?

Srikanth OTT Release Date: राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत थिएटर्स में रिलीज होने के बाद अब ओटीटी पर आने वाली है. तो चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म को कब और कहां देखें.

Srikanth OTT Release Date: राजकुमार राव और अलाया एफ की फिल्म श्रीकांत पिछले महीने 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने ठीक-ठाक कलेक्शन किया था. फिल्म में राजकुमार राव नेत्रहीन बिजनेसमैन श्रीकांत बोल्ला के किरदार में नजर आए थे. राजकुमार राव की एक्टिंग फैंस को खूब पसंद आई थी. थिएटर्स में अपना कमाल दिखाने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. 

कब और किस ओटीटी पर रिलीज होगी श्रीकांत
तुषार हीरानंदानी निर्देशित श्रीकांत को अगर आप थिएटर्स में देखने से चूक गए हैं, तो हमारे पास आपके लिए अच्छी खबर है. राजकुमार राव की फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रही है. नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत का एक पोस्टर शेयर किया है. पोस्ट की मानें तो यह फिल्म 5 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

फिल्म की कहानी और कलाकार
कहानी की बात करें तो फिल्म में श्रीकांत बोल्ला की जर्नी से रुबरु कराया गया है, जो कि एक नेत्रहीन बिजनेसमैन हैं. उन्होंने दोनों आंखें न होने के बाद भी बिना डरे अपने सपनों का पीछा किया. विदेश में जाकर पढ़ाई की और भारत आकर बोल्ला इंडस्ट्रीज की स्थापना की. श्रीकांत में राजकुमार राव के अलावा ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निधि परमार हीरानंदानी द्वारा निर्मित यह फिल्म 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया के मौके पर देशभर में रिलीज की गई थी.

राजकुमार राव वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव को आखिरी बार मिस्टर एंड मिसेज माही में देखा गया था. इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर भी थीं. फिल्म फैंस को खूब पसंद आई थी. इसके अलावा वह स्त्री फ्रैंचाइजी की दूसरी किस्त में नजर आने के लिए तैयार हैं. स्त्री 2 का टीजर रिलीज हो गया है और इसने सभी फैंस को एक्साइडेट कर दिया है. इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी अहम भूमिका में हैं.

यह भी पढ़ें: 8 साल पहले आई इस फिल्म ने कमाए थे 180 करोड़, फिर भी क्यों कहलाई सुपरफ्लॉप? मूवी में सुपरस्टार की दिखाई गई थी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में खूब पसंद की जा रही इंडिया की ये 3 फिल्में, नंबर 1 पर दो हफ्ते से है इस रोमांटिक मूवी का कब्जा
पाकिस्तान में खूब पसंद की जा रही इंडिया की ये 3 फिल्में, नंबर 1 पर दो हफ्ते से है इस रोमांटिक मूवी का कब्जा
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
फ्राइडे को OTT पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई 'जना नायकन' से 'वेलकम टू द जंगल' तक 8 नई फिल्में-सीरीज
फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज हुई 8 नई फिल्में-सीरीज, मजेदार होगा वीकेंड

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget