एक्सप्लोरर

Raid 2 OTT Release: 'रेड 2' इस दिन आ जाएगी नेटफ्लिक्स पर, इसलिए अब पैसे मत खर्च कीजिएगा

Raid 2 OTT Release: 'रेड 2' ने पहले बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई की अब ये ओटीटी पर भी व्यूवरशिप बटोरने की तैयारी कर रही है. जानिए किस तारीख से देख पाएंगे अजय देवगन की ये फिल्म

Raid 2 OTT Release: अजय देवगन और रितेश देशमुख की धाकड़ जोड़ी सिनेमाघरों में लगातार बवाल मचाने के बाद अब बहुत जल्द आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आने वाली है. इसकी रिलीज डेट से पर्दा उठ चुका है.

बता दें कि फिल्म 1 मई के बाद से लगातार बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने तब तक गर्दा उड़ाया जब तक 'हाउसफुल 5' रिलीज नहीं हो गई. फिल्म ने इतनी कमाई कर ली कि साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई. अब इसे आप घर बैठे देख सकते हैं.

'रेड 2' इस तारीख से आएगी नेटफ्लिक्स पर

'रेड 2' बस दो हफ्तों में आपकी घर की स्मार्ट टीवी पर स्ट्रीम होने लगेगी. फिल्म नेटफ्लिक्स पर आने वाली है और इसे 27 जून 2025 से स्ट्रीम किया जाएगा. इसलिए अगर आपने अभी तक फिल्म सिनेमाघरों में नहीं देखी है, तो करप्शन से लड़ रहे अमय पटनायक यानी अजय देवगन की ये फिल्म अब दो हफ्तों में घर में आराम से बैठकर फैमिली के साथ देख पाएंगे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

'रेड 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया है धमाल

'रेड 2' ने इस साल की सभी बड़ी फिल्मों को धूल चटाते हुए बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में छावा के बाद दूसरा नंबर अपने नाम कर लिया है. सैक्निल्क के मुताबिक फिल्म ने इंडिया में 171.35 करोड़ रुपये कमाए और वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 234.9 करोड़ रुपये रही.

फिल्म को सिर्फ 120 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था और फिल्म ने करीब दोगुनी कमाई के साथ हिट का तमगा अपने नाम कर लिया है.

'रेड 2' के बारे में

'रेड 2' साल 2018 में आई फिल्म 'रेड' का सीक्वल है. इस फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, वाणी कपूर, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला और अमित स्याल जैसे एक्टर्स ने अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है. फिल्म के निर्देशन की कमान पहली ही फिल्म की तरह राजकुमार गुप्ता ने संभाली है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rise And Fall 2 Episode 26 Review: पवन सिंह की एंट्री से मचा धमाल, जशवंत-ऋषभ को लगा झटका
'राइज एंड फॉल 2' में पवन सिंह की एंट्री से मचा धमाल, जशवंत-ऋषभ को लगा झटका
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
विजय देवरकोंडा से 1 साल तक शादी के लिए पूछती रही थीं रश्मिका मंदाना, 'कॉफी विद करण' में खोले राज
विजय देवरकोंडा से 1 साल तक शादी के लिए पूछती रही थीं रश्मिका मंदाना, 'कॉफी विद करण' में खोले राज
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो फिर जाएंगे हाई कोर्ट', सौरव दास-आशुतोष रांका को झटका लगने के बाद करीबी का बयान
'...तो फिर जाएंगे हाई कोर्ट', सौरव दास-आशुतोष रांका को झटका लगने के बाद करीबी का बयान
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
Embed widget