एक्सप्लोरर

'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' रिलीज के लिए तैयार, चित्रांगदा सिंह ने कैरेक्टर को बताया- 'चुनौती से भरा'

Raat Akeli Hai- The Bansal Murders: 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' इसी महीने ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. इससे पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी और चित्रांगदा सिंह ने अपने रोल को लेकर बात की है.

थ्रिलर फिल्मों के शौकीन दर्शकों के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी रोमांचक फिल्म 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' लेकर आ रहे हैं. इसका ट्रेलर मंगलवार को रिलीज किया गया. फिल्म की कहानी बंसल हवेली में सेट है, जो काफी अमीर परिवार है. इस परिवार के सदस्य बंद कमरों के पीछे मृत मिलते हैं. कहानी में रहस्य और रोमांच दोनों हैं.

इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिर से इंस्पेक्टर जटिल यादव का किरदार निभा रहे हैं. दर्शकों को उनका किरदार काफी पसंद आया है. इस नए सीजन में जटिल के तजुर्बे और इंटेलिजेंस का पूरा टेस्ट होगा.

'चाहे सामने कितनी भी ताकत...'
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' के बारे में बात करते हुए कहा- 'जटिल का किरदार समय के साथ बदल गया है, लेकिन उसकी मेहनत, उसकी सूझ-बूझ और सच तक पहुंचने की कमिटमेंट वही रही है. चाहे सामने कितनी भी ताकत, दबाव या डर क्यों न हो, जटिल अपनी जांच में किसी भी तरह का समझौता नहीं करता.'

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शेयर किया एक्सपीरियंस
नवाजुद्दीन ने कहा- 'फिर से इस किरदार को निभाना रोमांचक अनुभव रहा, और कहानी को और अधिक रोमांचक स्तर पर प्रस्तुत करने के लिए मैं हनी सर और नेटफ्लिक्स का धन्यवाद करता हूं. मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस नए केस को भी उतना ही प्यार देंगे, जितना पहले जटिल के किरदार को दिया था.'

चित्रांगदा सिंह ने कैरेक्टर को बताया 'चैलेंजिंग'
ट्रेलर में चित्रांगदा सिंह का किरदार मीरा बाहर से शांत और संयमित नजर आती है, लेकिन अंदर ही अंदर डर और बेचैनी में होती है. चित्रांगदा ने बताया कि ये उनके अब तक निभाए गए सबसे रोचक और चुनौतीपूर्ण किरदारों में से एक है. मीरा में नाजुकता और मजबूती दोनों का मिश्रण है. वह कई चीजें कहना चाहती है, लेकिन डर की वजह से कह नहीं पाती.

राधिका आप्टे ने अपने किरदार राधा के बारे में बताया कि पहले उनका किरदार शक और सवालों की वजह से परेशान रहता था, लेकिन अब वो प्यार, स्थिरता और आत्मविश्वास से भरी हुई है. राधा का किरदार कहानी में इमोशनल गहराई जोड़ता है.

'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' की स्टार कास्ट
'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' 19 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. फिल्म 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' में चित्रांगदा सिंह, राधिका आप्टे, दीप्ति नवल, इला अरुण बाजपाई, रेवती आशा, रजत कपूर, संजय कपूर, प्रियंका सेतिया, श्रीधर दूबे और अखिलेंद्र मिश्रा जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
'वो शिवांगी से प्यार करता है...', हर्षद चोपड़ा को लेकर राम कपूर के बयान ने मचाई सनसनी
'वो शिवांगी से प्यार करता है...', हर्षद चोपड़ा को लेकर राम कपूर के बयान ने मचाई सनसनी
Archana Puran Singh Says: टीचर चाहते थे आईएएस बने अर्चना पूरन सिंह, लेकिन उन्होंने चुना एक्टिंग का रास्ता
टीचर चाहते थे आईएएस बने अर्चना पूरन सिंह, लेकिन उन्होंने चुना एक्टिंग का रास्ता
Friday OTT Watch List: 'चांद मेरा दिल' से 'मां इंति बंगारम' तक, जानें- नेटफ्लिक्स से हॉट स्टार तक ओटीटी पर आज क्या-क्या देखें?
'चांद मेरा दिल' से 'मां इंति बंगारम' तक, जानें- नेटफ्लिक्स से हॉट स्टार तक ओटीटी पर आज क्या-क्या देखें?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget