एक्सप्लोरर

Pushpa 2 Hindi OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगा 'पुष्पा 2' का हिंदी वर्जन? यहां जानें

Pushpa 2 Hindi OTT Release: 'पुष्पा 2' के तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में ओटीटी पर आने की खबर आई थी. वहीं अब अल्लू अर्जुन की फिल्म के हिंदी वर्जन की रिलीज डेट को लेकर भी अपडेट सामने आ गई है.

Pushpa 2 Hindi OTT Release: अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर तहलका मचाने के लिए तैयार है. फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म के बारे में पहले ही जानकारी सामने आ गई थी. लेकिन तब फिल्म के हिंदी दर्शकों को निराशा हाथ लगी थी.

मेकर्स ने सिर्फ फिल्म के तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम वर्जन की ओटीटी रिलीज डेट शेयर की थी. लेकिन अब 'पुष्पा 2' के हिंदी वर्जन की रिलीज डेट को लेकर भी अपडेट सामने आ गई है. नेटफ्लिक्स ने 'पुष्पा 2' का एक वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी है कि फिल्म का हिंदी वर्जन भी नेटफ्लिक्स पर ही स्ट्रीम होगा. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

कब रिलीज होगा पुष्पा 2 का हिंदी वर्जन?
नेटफ्लिक्स ने 'पुष्पा 2' का वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि फिल्म का हिंदी वर्जन 30 जनवरी को ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है. फिल्म ना सिर्फ हिंदी में बल्कि तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी 30 जनवरी को ही रिलीज होगी.

तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी फिल्म
इससे पहले नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर बिना हिंदी वर्जन के 'पुष्पा 2' के ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेट की थी. फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा था- 'वो आदमी, वो मिथ, वो ब्रांड और पुष्पा का राज शुरू होने वाला है. नेटफ्लिक्स पर 23 मिनट की एक्स्ट्रा फुटेज के साथ 'पुष्पा 2'- रीलोडेड वर्जन देखें, जो जल्द ही तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में आ रहा है. हालांकि प्लेटफॉर्म ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

मेकर्स ने दिया था ये हिंट
बता दें कि दिसंबर 2024 में 'पुष्पा 2' के प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवी मेकर्स ने अनाउंस किया था कि अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के 56 दिनों के बाद ओटीटी पर रिलीज की जाएगी. अगर उस हिसाब से देखा जाए तो 'पुष्पा 2' नेटफ्लिक्स पर 30 जनवरी को स्ट्रीम की जाएगी. लेकिन अभी तक मेकर्स ने इस डेट को कंफर्म नहीं किया है.

रीलोडेड वर्जन के साथ ओटीटी पर आएगी 'पुष्पा 2'
सुकुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'पुष्पा 2' को 17 जनवरी से थिएटर्स में 23 मिनट के रीलोडेड वर्जन के साथ चलाया जा रहा है. ओटीटी पर भी फिल्म रीलोडेड वर्जन के साथ ही स्ट्रीम की जाएगी.

ये भी पढ़ें: सैफ-करीना ने तैमूर और जेह की फोटो लेने पर लगाई पाबंदी, घर की बालकनी को यूं किया सिक्योर

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी को दिया धोखा? श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, कहा- 'मुझे डीएम किया था'
कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी को दिया धोखा? श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, कहा- 'मुझे डीएम किया था'
Malayalam Film OTT: 9 महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ओटीटी पर आ रही है ये मलयालम फिल्म, कई भाषाओं में होगी रिलीज
9 महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ओटीटी पर आ रही है ये मलयालम फिल्म, कई भाषाओं में होगी रिलीज
Friday OTT Release: फ्राइडे को ओटीटी पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई 'इक्का' से 'पति पत्नी और वो दो' तक इतनी फिल्में-सीरीज, वीकेंड के लिए हैं बेस्ट ऑप्शन
फ्राइडे को ओटीटी पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई 'इक्का' से 'पति पत्नी और वो दो' तक
'ये करता क्या हैं?' गौरव खन्ना को लेकर राम कपूर ने किया सवाल, बोले- मैंने पहले कभी देखा नहीं
'ये करता क्या हैं?' गौरव खन्ना को लेकर राम कपूर ने किया सवाल, बोले- मैंने पहले कभी देखा नहीं

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget