एक्सप्लोरर

Panchayat 4 Star Cast Fees: 'पंचायत 4' की पूरी स्टार कास्ट की फीस का हुआ खुलासा, जानें- किसे मिली सबसे ज्यादा रकम?

Panchayat 4 Star Cast Fees: 'पंचायत' का सीजन 4 रिलीज हो चुका है और इस बार भी इसने लोगों का दिल जीत लिया है. चलिए यहां इस सीरीज की पूरी स्टार कास्ट की प्रति एपिसोड फीस जानते हैं.

Panchayat 4 Star Cast Fees: 'पंचायत' भारत की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज़ में से एक है. इसके तीन सीजन को दर्शकों ने खूब प्यार दिया और हाल ही में सीज़न 4 की स्ट्रीमिंग हुई है. इसे भी लोगों खूब पसंद किए जा रहे हैं. वहीं अब इस सीरीज की पूरी स्टार कास्ट की प्रकि एपिसोड की फीस का खुलासा हो गया है. चलिए यहां जानते हैं जितेंद्र कुमार या नीना गुप्ता या रघुवीर यादव में से किसने शो से सबसे मोटी फीस वसूली है.

जितेंद्र कुमार उर्फ सचिव जी ने कितनी ली फीस
बता दें कि एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में पंचायत 4 के लीड स्टार्स की प्रति एपिसोड फीस का खुलासा हुआ है. इनमें जितेंद्र कुमार को सबसे ज्यादा रकम मिली है. जितेंद्र ने सीरीज में अभिषेक त्रिपाठी या "सचिव जी" के किरदार से दर्शकों का दिल जीता है. वे सीजन 1 से पंचायत का फेस रहे हैं और उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस के भी खूब तारीफ बटोरी है. वहीं रिपोर्ट के मुताबिक शो में लीड रोल प्ले करने वाले जितेंद्र कुमार ने सीजन 4 से प्रति एपिसोड 70,000 रुपये फीस वसूली है.

 नीना गुप्ता को कितनी मिली फीस
जितेंद्र कुमार के ठीक पीछे दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता हैं, जो सीरीज में फुलेरा की निर्वाचित प्रधान मंजू देवी की भूमिका निभाई है. उन्हें कथित तौर पर प्रति एपिसोड 50,000 रुपये फीस मिली है. इसी के साथ नीना गुप्ता शो से सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में से एक बन गईं. सीजन के लिए उनकी कुल इनकम 4 लाख रुपये होगी.

रघुबीर यादव और अन्य स्टार्स को कितनी मिली फीस
दिग्गज अभिनेता रघुबीर यादव, पंचायत में प्रधान जी (बृज भूषण दुबे) की भूमिका में नजर आते हैं. उन्हें कथित तौर पर प्रति एपिसोड 40,000 रुपये फीस मिली है . सीजन 4 के लिए उन्हें लगभग 3.2 लाख रुपये मिले हैं.

वहीं  विकास की भूमिका के लिए मशहूर अभिनेता चंदन रॉय ने सभी आठ एपिसोड के लिए कुल 1.6 लाख रुपये कमाए, जिसका मतलब है कि उन्हें प्रति एपिसोड लगभग 20,000 रुपये का भुगतान किया गया है. माना जाता है कि प्रह्लाद चाचा की भूमिका निभाने वाले फैसल मलिक ने भी इतनी ही फीस ली है.

सीज़न 4 में क्या होता है?
सीज़न 4 की कहानी फुलेरा गांव में होने वाले एक बड़े लोकल चुनाव के इर्द-गिर्द घूमती है, दो मजबूत इरादों वाली महिलाएं - मंजू देवी और क्रांति देवी अगले गाँव के प्रधान बनने के लिए एक दूसरे से जोरदार चुनाव प्रचार करती हैं. दोनों के ही पति, प्रधान जी (बृज भूषण) और बनराकास, चुनावी घमासान में ज्यादा दांव-पेच लगाते नजर आते हैं और जीत के लिए साम दाम दंड भेद की नीति पर चलत हैं. सीरीज में रिंकी और सचिव जी की लव स्टोरी भी आगे बढ़ी है.

ये भी पढ़ें:-Sardaarji 3 Controversy: दिलजीत दोसांझ के सपोर्ट में आगे आए जसबीर जस्सी, बोले- ‘हमारे देश के 80% गाने हैं पाकिस्तानी...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
GDN से DC तक, इस हफ्ते थिएटर में रिलीज हुईं 4 साउथ फिल्में, जानें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देंगी दस्तक
इस हफ्ते थिएटर में रिलीज हुईं 4 साउथ फिल्में, जानें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देंगी दस्तक
OTT Release This Week: 'कॉकटेल 2' से 'भारत भाग्य विधाता' तक, इस वीक ओटीटी पर रिलीज हो रही 12 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
'कॉकटेल 2' से 'भारत भाग्य विधाता' तक, इस वीक ओटीटी पर रिलीज हो रही 12 फिल्में-सीरीज
तेज प्रताप यादव का दावा- पार्टी पर हो गया था जयचंद लोगों का कब्जा, बोले- हमें साइड लाइन किया
तेज प्रताप यादव का दावा- पार्टी पर हो गया था जयचंद लोगों का कब्जा, बोले- हमें साइड लाइन किया

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget