एक्सप्लोरर

Sardaarji 3 Controversy: दिलजीत दोसांझ के सपोर्ट में आगे आए जसबीर जस्सी, बोले- ‘हमारे देश के 80% गाने हैं पाकिस्तानी...’

Sardaarji 3 Controversy: सरदार जी 3 विवाद के चलते खूब ट्रोल हो रहे दिलजीत दोसांझ को पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी का सपोर्ट मिला है. जस्सी ने जनता के दोहरे स्टैंडर्ड पर सवाल खड़े किए हैं.

Sardaar Ji 3 Controversy: दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर संग काम करने लेकर काफी र आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं. यहां तक कि सिंगर मीका सिंह और बी प्राक ने भी दिलजीत को खूब खरी खोटी सुनाई थी. लेकिन पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी अब दिलजीत के सपोर्ट में आगे आए हैं और उन्होंने पब्लिक के डबल स्टैंडर्ड की आलोचना की है.

दिलजीत दोसांझ को मिला जसबीर जस्सी का सपोर्ट
एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी दिलजीत के सपोर्ट में आगे आए. उन्होंने कहा, "मैं देख रहा हूं कि दिलजीत दोसांझ और उनकी फिल्म को सोशल मीडिया पर विरोध का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उस फिल्म में एक पाकिस्तानी कलाकार भी है. मैं लोगों की भावनाओं का सम्मान करता हूं कि हमें अपने देश से प्यार करना चाहिए और हमें अपने देश के साथ खड़ा होना चाहिए. लेकिन ये दोहरे मापदंड क्यों?

 अगर आप नहीं चाहते कि कोई पाकिस्तानी कलाकार किसी भारतीय फिल्म में गाए, अभिनय करे या काम करे, तो आप उन्हें बैन करना चाहते हैं. लेकिन हमारी इंडस्ट्री के 80% गाने चुराए गए हैं, चाहे उनकी धुनें हों या शब्द या पूरे गाने. हमारी फिल्मों में बहुत सारे गाने हैं जो उस देश के कलाकारों ने गाए हैं... तो, ये दोहरे मापदंड क्यों?"

सब जगह से क्यों नहीं हटाए गए पाकिस्तानी गाने
जसबीर जस्सी ने आगे कहा, "या तो यूट्यूब, स्पॉटिफाई और दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म से सारे गाने हटा दीजिए. लेकिन ऐसा नहीं है कि आप किसी एक कलाकार को लेकर उसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दें. ये ऐसा है जैसे कोई आपके घर खाने के लिए कुछ लेकर आया हो और फिर आप उसे दुश्मन कहने लगें, लेकिन आप उसके साथ लाई गई चीजें या मिठाइयां खाते रहें. अगर आप (पाकिस्तानी कलाकारों को) बैन करना चाहते हैं, तो उन्हें पूरी तरह बैन कर दीजिए. दुनिया में मौजूद सभी कंटेंट को हटा दीजिए."

सरदार जी 3 को लेकर क्यों हो रहा विवाद
इस समय दिलजीत की सरदार जी 3 की पूरी टीम को फिल्म में हानिया आमिर को शामिल किए जाने की वजह से कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा स्टारर ये फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो रही है. यह 27 जून को विदेशों में रिलीज होने वाली है. ये विवाद 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले और उसके बाद 7 मई को भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आया है, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए गए थे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 329 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 8 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 329 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 8 बजे तक का कलेक्शन
8 साल के करियर में सिर्फ 3 HIT, जानें कैसा रहा सारा अली खान का करियर?
8 साल में सिर्फ 3 HIT, जानें कैसा रहा सारा अली खान का करियर?
सैफ अली खान ने बेची अपनी 19 साल पुरानी प्रॉपर्टी, इतने करोड़ में हुई डील
सैफ अली खान ने बेची 19 साल पुरानी प्रॉपर्टी, इतने करोड़ में हुई डील

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget