एक्सप्लोरर

‘वेब सीरीज कौन करता है?’ जब ये कहकर Nawazuddin Siddiqui ने ‘सेक्रेड गेम्स’ को करने से कर दिया था मना

Nawazuddin Siddiqui Sacred Games: ‘सेक्रेड गेम्स’ को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खुलासा किया है कि उन्होंने पहले इस वेब सीरीज में काम करने से मना कर दिया था.

Nawazuddin Siddiqui About Sacred Games: नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) को बॉलीवुड का एक बेहद ही उम्दा अभिनेता माना जाता है. उन्होंने अपने अब तक के एक्टिंग करियर में एक से बढकर एक कई हिट फिल्में और वेब सीरीज में काम किया है. उन्हीं में एक नाम ‘सेक्रेड गेम्स’ (Sacred Games) का भी है, जो एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है.

ये क्राइम थ्रिलर सीरीज लोगों को काफी पसंद आई थी, वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी को इस सीरीज से एक अलग ही लोकप्रीयता हासिल हुई है. हालांकि अब नवाज ने इस बात का खुलासा किया है कि जब पहली बार इस सीरीज के डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने उन्हें अप्रोच किया था तो उन्होंने इस सीरीज के ऑफर को मना कर दिया था.

इस वजह से नवाजुद्दीन ने ठुकरा दिया था ऑफर

इस बात का खुलासा नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गोवा में चल रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) 2022 में किया है. उन्होंने कहा, “जब मुझे पहली बार सेक्रेड गेम्स के लिए अप्रोच किया गया था तो मैंने इसे करने से मना कर दिया था. मेरी सोच ये थी कि ये एक टीवी सीरीज है और मुझे ओटीटी के बारे में कम जानकारी थी. हम लोग कहा कहते थे कि ये ओटीटी क्या है? वेब सीरीज कौन करता है? ”

आगे उन्होंने कहा है कि उन्हें बताया गया था कि इस सीरीज को एक बार में 190 देशों में लॉन्च और स्ट्रीम किया जाएगा. हालांकि ये सुनने के बाद भी उन्हें इसमें इंटेरेस्ट नहीं आया था.

अनुराग ने इस तरह किया था नवाज को राज़ी

इस दौरान नवाज़ ने ये भी कहा कि उनके मना करने के बाद भी अनुराग ने हार नहीं मानी थी और उन्हें इस सीरीज के लिए राज़ी कर लिया था. नवाज ने कहा, “उन्होंने (अनुराग) मुझे एक नक्शा दिखाया था, जिसमें उन्होंने 190 देशों में रोशनी की ओर इशारा किया और कहा, 'ये देखो, ये जितनी भी लोकेशन पर लाइट जल रही है न वहां पे ये सीरीज दिखाई जाएगी’, जिसके बाद मैं इस सीरीज को करने को तैयार हुआ था.”

यह भी पढ़ें- 

KBC 14: पत्नी जया बच्चन के सोने के बाद टीवी देख पाते हैं Amitabh Bachchan? जानें बिग बी ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की 'अक्का' का धमाकेदार टीजर आउट, जानें कब और कहां रिलीज होगी सीरीज
कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की 'अक्का' का टीजर आउट, जानें कब रिलीज होगी सीरीज?
कॉमेडी के शौकीन हैं तो OTT पर जरूर देखें साउथ की ये 5 हाई IMDb रेटिंग वाली फिल्में
कॉमेडी के शौकीन हैं तो ओटीटी पर जरूर देखें साउथ की ये 5 हाई आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्में
प्राइम वीडियो पर देखें 12 मजेदार के-ड्रामा, रोमांस से लेकर थ्रिल तक एंटरटेनमेंट का पिटारा
प्राइम वीडियो पर देखें 12 मजेदार के-ड्रामा, रोमांस से लेकर थ्रिल तक एंटरटेनमेंट का पिटारा
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget