'बिग बॉस' को ठेंगा दिखाकर 'द ट्रेटर्स 2' की सबसे महंगी कंटेस्टेंट बनीं मल्लिका शेरावत? खुद बताई सच्चाई
हाल ही में दावा किया गया था कि एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत 'द ट्रेटर्स 2' की सबसे महंगी कंटेस्टेंट हैं. अब एक्ट्रेस ने इन वायरल दावों पर चुप्पी तोड़ी है और इशारों-इशारों में बता दिया कि आखिरकार ये सच है.

बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकीं मशहूर एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत अब रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन में दिखाई देंगी. उनका नाम बतौर कंटेस्टेंट फाइनल हो चुका है और इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वो शो की सबसे महंगी कंटेस्टेंट होंगी. अब मल्लिका ने खुद इन वायरल दावों पर चुप्पी तोड़ी है.
मल्लिका शेरावत बनीं सबसे महंगी कंटेस्टेंट
इशारों-इशारों में मल्लिका शेरावत ने ये बता दिया है कि वो इस शो की सबसे महंगी कंटेस्टेंट है. खबरें थीं कि उन्हें 7 से 9 लाख रुपये एक एपिसोड के मिल रहे हैं. एक्ट्रेस ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है. हालांकि उन्होंने स्पष्ट रूप से अपनी फीस का खुलासा नहीं किया है.
ये भी पढ़ें: पापा उदित नारायण जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
मल्लिका ने ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'यह अंदाज़ा सही है. पैसे बनाने के लिए आखिर माफी क्यों मांगना? कई लोग कहते हैं कि पैसा कभी वजह नहीं होता, लेकिन वो लोग झूठ बोलते हैं. चाहे महिला हो या फिर पुरुष हो पैसे सभी के लिए जरूरी होते हैं, क्योंकि आपको लाइफस्टाइल बनाए रखनी पड़ती है और बिल भरना पड़ता है. मैं कभी कम पैसों में काम नहीं करूंगी.'

बिस्तर से उठकर उंगली भी नहीं हिलाऊंगी
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'कम पैसों में तो मैं बेड से ऊंगली तक नहीं हिलाऊंगी. मेरा हर यूथ के लिए ये मैसेज है कि अपनी कीमत को पहचानना सीखो. अगर उन्हें आपकी जरूरत होगी तो वो आपको उस हिसाब से पैसे देंगे. समझौता मत करो.'
'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' का ऑफर ठुकराया
इसी बातचीत में मल्लिका ने ये भी खुलासा किया कि उन्हें पहले 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शोज के ऑफर भी मिल चुके हैं. हालांकि वो इनके ऑफर रिजेक्ट कर चुकी थीं. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें कभी भी बिग बॉस का फॉर्मेट पसंद नहीं आया. उन्होंने साफ कहा कि अगर मुझे कोई चीज पसंद नहीं आती है तो मैं नहीं करती हूं.
ये भी पढ़ें: कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कब शुरू होगा 'द ट्रेटर्स 2'?
द ट्रेटर्स के पहले सीजन की शुरुआत साल 2025 में अमेजन प्रेम वीडियो पर हुई थी, जबकि दूसरा सीजन 13 अगस्त से शूर हो रहा है. इसमें मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारुकी, रिया चक्रवर्ती, अभिषेक मल्हान और श्वेता तिवारी सहित 21 कंटेस्टेंट होंगे. करण जौहर इस शो को होस्ट करेंगे.























