एक्सप्लोरर

Khauf Official Trailer: अपने रिस्क पर ही देखें ये ख़ौफ़ का ये डरावना ट्रेलर, वीडियो देख दिन भी लगने लगेगा डर

Khauf Official Trailer: प्राइम वीडियो ने सस्पेंस हॉरर सीरीज खौफनाक ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ये सीरीज 18 अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज होगी.

Khauf Official Trailer: प्राइम वीडियो ने आज अपनी  हिंदी ओरिजिनल सीरीज़ ख़ौफ़ ट्रेलर रिलीज कर दिया है. यह एक सस्पेंस हॉरर सीरीज है जो बहुत ही डरावनी है. ट्रेलर में ऐसे-ऐसे सीन है जो आपको दिन में भी डरा सकते हैं. अगर आपको हॉरर पसंद है तो आप इसे देखें. अगर आप डरने वालों में से हैं तो इसे किसी के साथ ही देखें. सीरीज को लेकर बज़ काफी दिनों से था और आज ट्रेलर को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

इस आठ एपिसोड की सस्पेंस हॉरर ड्रामा सीरीज़ का निर्देशन पंकज कुमार और सूर्या बालाकृष्णन ने किया है.  मोनिका पंवार इस सीरीज में  लीड रोल में हैं.  वो मधु के किरदार में दिखेंगी. मधु दिल्ली आती है अपने अतीत से छुटाकारा पाने के लिए लेकिन यहां उसके साथ इतनी खौफनाक चीजें होती हैं कि देखकर आप सिहर जाएंगे.

ख़ौफ़ को स्मिता सिंह द्वारा लिखा और बनाया गया है, और इसे संजय रौत्रे और सरिता पाटिल ने मैचबॉक्स शॉट्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है.

ख़ौफ़ सीरीज की कहानी (Khauf series Story, Plot)

मधु एक हॉस्टल में रहने जाती है जहां दीवारों के भीतर कोई रहस्यमय और डरावनी ताक़त छुपी हुई है. मधु के अतीत के बुरे सपने हकीकत में बदलने लगते हैं. उसके बाद यहां एक तांत्रिक की एंट्री होती है. 

मोनिका पंवार अपने रोल के बारे में बताते हुए कहती हैं,  “मधु का किरदार निभाना मेरे लिए एक दिलचस्प और बेहद गहन अनुभव रहा. इस किरदार ने मुझे कई तरह की भावनाओं और चुनौतियों का सामना करने का मौका दिया.''

वही, खौफ के डायरेक्टर पंकज कुमार है. वो कहते हैं, “हमने कुछ ऐसा बनाना चाहा जो सिर्फ डराए नहीं, बल्कि जब क्रेडिट रोल खत्म हो जाएं, तब भी दर्शकों के मन में रहे. ख़ौफ़ का डर केवल उन चीज़ों में नहीं है जो आप देखते हैं, बल्कि उन भावनाओं में है जो आप महसूस करते हैं खामोशी में, परछाइयों में, और उन बातों में जो कभी कही नहीं जातीं.''

खौफ स्टारकास्ट (Kauf Star Cast) 

 इस सीरीज़ में मोनिका पंवार, रजत कपूर, अभिषेक चौहान, गीतांजलि कुलकर्णी, और शिल्पा शुक्ला जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं.

खौफ रिलीज डेट (Kauf Release Date)

ख़ौफ़ का प्रीमियर 18 अप्रैल को प्राइम  वीडियो पर होगा. 

खौफ का ट्रेलर देखें: 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ये 2 घंटे 3 मिनट की क्राइम थ्रिलर, बनी नंबर 1
ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ये 2 घंटे 3 मिनट की क्राइम थ्रिलर, बनी नंबर 1
उर्फी जावेद को परेशान कर रहे सोसायटी के लोग, नहीं बनाने दे रहे रील्स, हुई तगड़ी बहसबाजी, Video
Video: उर्फी जावेद को परेशान कर रहे सोसायटी के लोग, नहीं बनाने दे रहे रील्स
एक एपिसोड से 8 करोड़ की कमाई? समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के आंकड़े उड़ा देंगे होश
एक एपिसोड से 8 करोड़ की कमाई? समय रैना के शो के आंकड़े उड़ा देंगे होश
फहाद अहमद को देख फूट-फूटकर रोईं स्वरा भास्कर, शहजाद पूनावाला से भिड़ीं ऋषभ जायसवाल की गर्लफ्रेंड
पति फहाद अहमद को देख फूट-फूटकर रोईं स्वरा भास्कर, शहजान पूनाला से भिड़ीं श्रेया कालरा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget