एक्सप्लोरर

जॉन अब्राहम की 'तेहरान' की बढ़ी ऐसी पॉपुलैरिटी, एक के बजाय दूसरे ओटीटी पर भी होने लगी स्ट्रीम

John Abraham Film Ott Platform: जॉन अब्राहम की फिल्म तेहरान 14 अगस्त को जी 5 पर रिलीज हुई थी. वहां धूम मचाने के बाद फिल्म अब दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो चुकी है.

जॉन अब्राहम की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'तेहरान' का 14 अगस्त को डिजिटल रिलीज हुआ था. ये फिल्म जी 5 पर ऑडियंस को इंप्रेस करने के बाद अब दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी स्ट्रीम होने लगी है. इसकी वजह है ऑडिएंस का ढेर सारा प्यार और पॉजिटिव रिस्पॉन्स. यहां जानिए एक-एक डिटेल.

कब और कहां देखें जॉन अब्राहम की ये स्पाई थ्रिलर 
'तेहरान' का पहला प्रीमियर 14 अगस्त को जी 5 पर हुआ था. इसके बाद फिल्म को ऑडियंस की बहुत सराहना मिली और महज 2 हफ्तों में ही ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने लगी है.

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल (पहले ट्विटर) से एक पोस्ट शेयर कर फैंस को ये जानकारी दी. पोस्ट में लिखा है कि, एसीपी राजीव कुमार की बहुत बड़ी जिम्मेदारी या कुर्बानी? देखिए तेहरान, अब नेटफ्लिक्स पर. अब दर्शक घर बैठे आराम से जी 5 या नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म को एंजॉय कर सकते हैं. अब जी 5 और नेटफ्लिक्स के जरिए इस फिल्म के पास ज्यादातर ऑडियंस के पास पहुंचने का एक बेहतर ऑप्शन है.

क्या है जॉन अब्राहम के इस पॉलिटिकल स्पाई थ्रिलर की कहानी?
'तेहरान' के जरिए जॉन अब्राहम ने देश के लोगों को सच्ची घटना दिखने की कोशिश की है जो 2012 में इस देश में हुई थी. फिल्म में जॉन अब्राहम एसीपी राजीव कुमार की भूमिका में नजर आते हैं जो 2012 में इंडिया में इजरायली दूतावास के बाहर हुए बम धमाके की जांच में जुटे रहते हैं.

पहले तो ये किसी आतंकी हमले का संकेत लगता है लेकिन जब इसकी गहनता से जांच की जाती है तो एसीपी राजीव को समझ आता है कि ये पूरा खेल इंटरनेशनल पॉलिटिक्स का है. मैडॉक फिल्म्स और बेक माई केक के बैनर तले बनी इस फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें जॉन अब्राहम के साथ नीरू बाजवा और मानुषी छिल्लर को भी लीड रोल में देखा गया है. साथ ही मधुरिमा तुली, अली खान और एलनाज नारौजी भी महत्वपूर्ण में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Scam – Leaked Teaser: दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच 'द- स्कैम लीक्ड' का टीजर रिलीज, पेपर लीक और स्टूडेंट सुसाइड पर बेस्ड है शो
दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच 'द- स्कैम लीक्ड' का टीजर रिलीज, पेपर लीक और स्टूडेंट सुसाइड पर बेस्ड है शो
Lock Upp 2: धीरज धूपर को मिली थी घर से आई चिट? पत्नी विन्नी ने बताई पूरी सच्चाई, बोलीं- 'मैंने बाहर की इनफॉर्मेशन'
'लॉक अप 2' में धीरज धूपर को मिली थी घर से आई चिट? पत्नी विन्नी ने बताई पूरी सच्चाई
The Alliance: 'हम दोनों करीब आ गए...', एक्स-वाइफ सीमा सजदेह के साथ वक्त बिताना चाहते हैं सोहेल खान
'हम दोनों करीब आ गए...', एक्स-वाइफ सीमा सजदेह के साथ वक्त बिताना चाहते हैं सोहेल खान
Naveen Kasturia Shares Experience: 'पिता का रोल निभाना सबसे मुश्किल था', नवीन कस्तूरिया ने 'आदर्श बाल विद्यालय' को लेकर की बात
'पिता का रोल निभाना सबसे मुश्किल था', नवीन कस्तूरिया ने 'आदर्श बाल विद्यालय' को लेकर की बात

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget