एक्सप्लोरर

'इंस्पेक्टर जेंडे' बन 'स्विमसूट किलर' को पकड़ेंगे मनोज बाजपेयी, जानें- कब और कहां रिलीज होगी ये क्राइम थ्रिलर?

Inspector Zende Release Date : मनोज बाजपेयी और जिम सर्भ की जोड़ी ओटीटी पर क्राइम थ्रिलर 'इंस्पेक्टर जेंडे' के साथ दस्तक देने वाली है. मेकर्स ने इस शो के पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी है.

मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड और वर्सेटाइल एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने अपने हर किरदार से दर्शकों को इम्प्रेस किया है. इसी के साथ वे फिल्मो से लेकर ओटीटी पर छाए रहते हैं. फिलहाल मनोज बाजपेयी 'इंस्पेक्टर ज़ेंडे' के साथ एक बार फिर ओटीटी पर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं. इस शो में वे जिम सर्भ के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे. इस शो का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में मेकर्स ने इस क्राइम थ्रिलर के पोस्टर के साथ ही इसकी रिलीज डेट आज अनाउंस कर दी है.

'इंस्पेक्टर ज़ेंडे' कब और कहां होगी रिलीज?
मनोज बाजपेयी और जिम सर्भ स्टारर क्राइम थ्रिलर 'इंस्पेक्टर ज़ेंडे' का पहला पोस्टर आखिरकार रिलीज़ हो गया है. साथ ही इस शो की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है. मेकर्स ने ऑफिशियली अनाउंस किया है कि ये क्राइम थ्रिलर 5 सितंबर, 2025 को ओटीटी पर रिलीज़ होगी. नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया हैंडल पर 'इंस्पेक्टर ज़ेंडे' का पहला पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "चोर -पुलिस का खेल अब शुरू होगा. इंस्पेक्टर ज़ेंडे अब ड्यूटी पर आ रहे हैं. मनोज बाजपेयी और जिम सर्भ स्टारर 'इंस्पेक्टर ज़ेंडे' 5 सितंबर को, केवल नेटफ्लिक्स पर देखें."

वहीं मनोज बाजपेयी और जिम सर्भ की 'इंस्पेक्टर ज़ेंडे' की रिलीज डेट अनाउंस होते ही फैंस भी खुशी से उछल प़ड़े हैं. एक फैन ने लिखा, "चार्ल्स के लिए जिम सर्भ हमेशा से बिल्कुल सही थे." एक अन्य ने लिखा, "तुम्हें देखने के लिए और इंतज़ार नहीं कर सकता."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

'इंस्पेक्टर ज़ेंडे' स्टार कास्ट
बता दें कि 'इंस्पेक्टर ज़ेंडे' को चिन्मय डी. मंडलेकर ने निर्देशित किया है और इसे जय शेवक्रमणी और ओम राउत द्वारा प्रोड्यूस किया गया है. इस सीरीज़ में मनोज बाजपेयी इंस्पेक्टर मधुकर ज़ेंडे की भूमिका में नज़र आएंगे, जबकि जिम सर्भ आकर्षक चालबाज़ और कुख्यात 'स्विमसूट किलर' कार्ल भोजराज की भूमिका निभाएंगे. इसमें भालचंद्र कदम, सचिन खेडेकर, गिरिजा ओक और हरीश दुधाड़े भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

मनोज बाजपेयी और जिम सर्भ वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो, मनोज बाजपेयी आखिरी बार एक्शन थ्रिलर फिल्म 'डिस्पैच' में शहाना गोस्वामी के साथ नज़र आए थे. वह अब जल्द ही 'द फैमिली मैन' के अपकमिंग तीसरे सीज़न में नज़र आएंगे. फैमिली मैन 3 में जयदीप अहलावत की भी एंट्री हुई है. वहीं जिम सर्भ के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे हाल ही में धनुष स्टारर फिल्म 'कुबेर' में दिखाई दिए थे, अब आईएमडीबी के अनुसार वे  'मेड इन इंडिया - ए टाइटन स्टोरी' में नज़र आएंगे.

ये भी पढ़ें: 'सन ऑफ सरदार 2' का हुआ बेड़ा गर्क, छठे दिन की कमाई रही सबसे कम, टूट गया अजय देवगन का 15 साल का ये रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
'घटिया हीरो है' तेजप्रताप यादव के तंज पर भड़के निरहुआ, बोले- 'तुम पिता के नाम पर हो, हम स्ट्रगल करके आए हैं'
तेजप्रताप ने उड़ाया पवन सिंह का मजाक, निरहुआ को कहा घटिया
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'द ट्रेटर्स 2' में मल्लिका शेरावत ने पहनी फेक Dolce ड्रेस? शालिनी पासी के दावे से मचा हंगामा
'द ट्रेटर्स 2' में मल्लिका शेरावत ने पहनी फेक डोल्से ड्रेस? शालिनी पासी के दावे से मचा हंगामा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget