एक्सप्लोरर

Heeramandi Season 2 Release Date: हीरामंडी सीजन 2 की कहानी क्या है? स्टार कास्ट से लेकर रिलीज डेट तक की डिटेल्स जानें

Heeramandi Season 2 Release Date: संजय लीला भंसाली ने 'हीरामंडी सीजन 2' का ऐलान कर दिया है. आइए जानते हैं कि इसकी रिलीज डेट, स्टार कास्ट और कहानी क्या होगी.

Heeramandi Season 2 Release Date: बॉलीवुड निर्देशक संजय लीला भंसाली की हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'हीरामंडी' ने दर्शकों का दिल जीता है. इसकी अपार सफलता के बीच 'हीरामंडी सीजन 2' को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं. नेटफ्लिक्स ने इसके अगले सीजन की घोषणा कर दी है. आइए ऐसे में इसकी कहानी, रिलीज डेट और कास्ट के बारे में जानते हैं. 

हीरामंडी 2 की कहानी (Heeramandi Season 2 Plot)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

ओटीटी पर हीरामंडी के दमदार प्रदर्शन के बीच अब इसके अगले सीजन को लेकर बज बना हुआ है. हीरामंडी सीजन 2 के लिए संजय लीला भंसाली ने अपनी कमर कस ली है. इसे लेकर नेटफ्लिक्स पर और भंसाली प्रोडक्शन्स की ओर से आधिकारिक ऐलान भी हो गया है. साथ ही भंसाली ने बताया है कि तवायफें अब कोलकाता और मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में अपने फ्यूचर की तलाश में रहेगी. उन्होंने बताया कि आगे की कहानी रोमांच से भरपूर होगी.

हीरामंडी 2 की कास्ट (Heeramandi Season 2 Cast)

हीरामंडी सीजन 2 की कास्ट को लेकर बात करें तो इसमें किसी बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है. हीरामंडी के प्रदर्शन को देखते हुए भंसाली अपनी इसी स्टारकास्ट के साथ अगले सीजन का निर्देशन कर सकते हैं. स्टार कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन 'हीरामंडी' के अंत के बाद अगले सीजन में दोबारा शर्मिन सहगल, संजीदा शेख, सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, शेखर सुमन और फरदीन खान देखने को मिल सकते हैं. 

हीरामंडी 2 का टीजर कब आएगा (Heeramandi Season 2 Teaser)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

हीरामंडी सीजन 2 की हलचल के बीच फैंस इसके टीजर और ट्रेलर की रिलीज डेट भी जानना चाहते हैं. हालांकि, अभी तक हीरामंडी सीजन 2 की शूटिंग की शुरू नहीं हुई है ऐसे में टीजर और ट्रेलर तो अभी काफी दूर की बात है. इसके लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा.

हीरामंडी 2 की रिलीज डेट (Heeramandi Season 2 Release Date)

हीरामंडी सीजन 2 की रिलीज डेट क्या होगी? इस सवाल का जवाब भी दर्शक ढूंढने लगे हैं. लेकिन आपको बता दें कि अभी सिर्फ नेटफ्लिक्स और संजय लीला भंसाली ने हीरामंडी सीजन 2 का ऐलान किया है न कि इसकी रिलीज डेट का. गौरतलब है कि 'हीरामंडी' के ऐलान के बाद इसे रिलीज होने में तीन साल लग गए थे. अब देखना होगा कि सीजन 2 कब तक स्ट्रीम किया जाएगा.

200 करोड़ रुपये था 'हीरामंडी' का बजट

हीरामंडी सीजन 2 के बजट को लेकर अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. लेकिन आपको बता दें कि हीरामंडी पर मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया है. प्राप्त मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हीरामंडी का बजट 200 करोड़ रुपये था.

यह भी पढ़ें: कोई 45 तो कोई 56...उम्र के इस पड़ाव पर भी कुंवारे हैं बॉलीवुड के वो फेमस एक्टर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्पेंस ऐसा कि सिर घूम जाए, OTT पर मौजूद ये 5 धांसू बॉलीवुड थ्रिलर्स उड़ा देंगी आपकी नींद
सस्पेंस ऐसा कि सिर घूम जाए, OTT पर मौजूद ये 5 धांसू बॉलीवुड थ्रिलर्स उड़ा देंगी आपकी नींद
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
OTT पर मौजूद 2026 की 5 क्राइम-थ्रिलर फिल्में, आखिरी तक नहीं खुलेगा राज
ओटीटी पर मौजूद 2026 की 5 क्राइम-थ्रिलर फिल्में, आखिरी तक नहीं खुलेगा राज
OTT Release This Week: इस हफ्ते नहीं होंगे बोर! ओटीटी पर रिलीज हो रहीं एकदम नई 10 धांसू-फिल्में सीरीज
इस हफ्ते नहीं होंगे बोर! ओटीटी पर रिलीज हो रहीं एकदम नई 10 धांसू-फिल्में सीरीज

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget