एक्सप्लोरर

'भविष्य के विराट कोहली' टैग पाने वाले उन्मुक्त चंद की अनकही दास्तान: 'अनब्रोकन' का टीजर रिलीज

उन्मुक्त चंद को एक दौर में इंडियन क्रिकेट का उभरता हुआ सितारा माना जा रहा था. अब उनकी कहानी दर्शकों के सामने पेश की जाने वाली है जिसका टीजर रिलीज कर दिया गया है.

भारतीय क्रिकेट के एक समय के उभरते सितारे, उन्मुक्त चंद की अनकही कहानी अब पर्दे पर आने वाली है. 'अनब्रोकन: द उन्मुक्त चंद स्टोरी' नामक डॉक्यूमेंट्री का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया है, जो उनके संघर्ष, असफलताओं और क्रिकेट से लेकर अमेरिका तक के सफर को दर्शाएगा. यह डॉक्यूमेंट्री उन्मुक्त की जिंदगी के उस पहलू को सामने लाने का प्रयास करती है, जिसे अब तक शायद ही किसी ने जाना हो.

टीजर में उन्मुक्त खुद अपनी भावनाओं और अनुभवों को साझा करते नजर आ रहे हैं, जहां वे बताते दिख रहे हैं कि कैसे युवा क्रिकेटरों पर 'अगले उन्मुक्त चंद' का टैग लगना एक बोझ बन जाता है. इस डॉक्यूमेंट्री में उनके संघर्षों, असफलताओं, और फिर अमेरिका में क्रिकेट खेलने के सफर को विस्तार से दिखाया जाएगा.

2012 में जब भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, तब टीम की कप्तानी उन्मुक्त चंद ने की थी. अपनी तेजतर्रार बल्लेबाजी और नेतृत्व क्षमता से उन्होंने उस समय क्रिकेट जगत में धमाल मचा दिया था. उनके अंदाज को देखकर उन्हें 'भविष्य का विराट कोहली' तक कहा जाने लगा था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Unbroken (@thedoc.unbroken)

लेकिन उस चमकती हुई शुरुआत के बाद धीरे-धीरे उनका नाम खेल के बड़े मंच से गायब हो गया. प्रशंसकों और क्रिकेट प्रेमियों के मन में यह सवाल उठने लगा कि आखिर उन्मुक्त चंद कहां चले गए? और क्यों 28 साल की उम्र में उन्होंने भारतीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया?

ऐसे ही अनेक सवालों के जवाब इस डॉक्यूमेंट्री में हैं, जो उन्मुक्त चंद के न केवल असफल प्रयासों और कठिन संघर्षों को उजागर करती है, बल्कि उनके अमेरिका में क्रिकेट खेलने तक पहुंचने की कहानी भी बयां करती है.

'अनब्रोकन' का निर्देशन राघव खन्ना ने किया है, जो पहले नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय डॉक्यूमेंट्री 'मॉडर्न मास्टर्स: एसएस राजामौली' के भी निर्देशक रह चुके हैं. इस परियोजना का निर्माण रिवरलैंड एंटरटेनमेंट और तुडिप एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है. डॉक्यूमेंट्री सितंबर में रिलीज होगी, हालांकि इसकी रिलीज डेट अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें:-Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler: 'अनुपमा' के बच्चों से ज्यादा बेकार नकारा निकलेगी 'तुलसी' की औलाद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खून, धोखा और सस्पेंस, नेटफ्लिक्स की ये 7 धांसू स्पेनिश क्राइम थ्रिलर हिला देंगी आपका दिमाग
मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस का है शौक, तो नेटफ्लिक्स पर जरूर देखें ये 7 स्पेनिश सीरीज
'कॉफी विद करण 9' के मेहमान बने जान्हवी-अर्जुन और वरुण धवन, खुलेंगे कई बड़े राज, देखें प्रोमो
KWK 9: करण के शो के मेहमान बने जान्हवी-अर्जुन और वरुण, खुलेंगे कई बड़े राज
Rise And Fall 2: गौतम गुलाटी बने अल्टीमेट रूलर, निहारिका-जशवंत के बीच बढ़ीं नजदीकियां
'राइज एंड फॉल 2': गौतम गुलाटी बने अल्टीमेट रूलर, निहारिका-जशवंत के बीच बढ़ीं नजदीकियां
OTT पर आई 'गजब रात', पहले नाम था 'घूसखोर पंडित', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
OTT पर आई 'गजब रात', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
राहुल-जायसवाल फ्लॉप, न्यूजीलैंड के खिलाफ भयंकर मुश्किल में टीम इंडिया, पडिक्कल ने संभाला
राहुल-जायसवाल फ्लॉप, न्यूजीलैंड के खिलाफ भयंकर मुश्किल में टीम इंडिया
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget