एक्सप्लोरर

Kapil Sharma के शो में पहली बार पहुंचे अजय देवगन, कर दी नामुमकिन मांग, छूटे कॉमेडियन के पसीने!

The Great Indian Kapil Show: इस बार कपिल शर्मा के शो में सन ऑफ सरदार 2 फिल्म की पूरी स्टारकास्ट आई थी. यहां अजय देवगन ने आते ही शो की शुरुआत में एक नामुमकिन मांग कर दी.

इस बार नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में कपिल शर्मा के साथ फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की पूरी स्टारकास्ट मस्ती करती नजर आई. पूरा शो हंसी-ठहाकों से भरा रहा.

सुनील ग्रोवर अजय देवगन बनकर हंसाते दिखे तो कपिल शर्मा मासुमियत से अजय देवगन और रवि किशन-मृणाल ठाकुर जैसे एक्टर्स के साथ मजाकिया सवाल करते और उनके उतने ही मजाकिया जवाब सुनते भी दिखे. खैर पूरे शो में जो हुआ वो हुआ इस शो की शुरुआत बड़ी मजेदार रही, जब अजय देवगन ने एक अजीब से मांग कर दी.

अजय देवगन ने शो की शुरुआत में ही कर दी नामुमकिन मांग

शो के शुरू होते ही अजय देवगन किसी मेकअप रूम में बैठे दिखते हैं. इस दौरान कपिल शर्मा उनसे बातचीत में कहते हैं कि- 'पाजी हमारा तीसरा सीजन है और आप पहली बार आ रहे हो, तो आपकी एंट्री भी फिल्मों जैसी होनी चाहिए.'

इसके जवाब में अजय देवगन कहते हैं, 'दो टैंक मंगा ले.' कपिल शर्मा इसके जवाब में ऐसे पेश आते हैं जैसे उन्हें कुछ समझ ही न आया हो. तो अजय देवगन क्लियर करते हैं कि वो आर्मी टैंक मांग रहे हैं.

टैंक पर नहीं बनी बात तो अजय देवगन ने कर दी ऐसी मांग

टैंक वाली बात पर कपिल शर्मा के मुकरने के बाद, अजय देवगन ने बोला कि घोड़े मंगवा दो. जब इस पर भी बात नहीं बनी तो उन्होंने कहा कि दो मोटरसाइकिलें ही मंगवा दो. दरअसल 'सन ऑफ सरदार' में अजय देवगन दो टैंक्स में खड़े दिख रहे हैं वैसे ही जैसे वो फूल और कांटे में दो बाइक में स्टंट करते दिखे थे.

अजय देवगन ये सारी बातें मजाकिया लहजे में कह रहे थे और बताना चाह रहे थे कि उन्हें किस तरह से फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली है. हालांकि, जब कपिल शर्मा ने सवाल किया कि आप हर चीज दो क्यों मंगवा रहे हो. तो जवाब बेहद ह्यूमरस था. उन्होंने कहा, 'आपने भी तो दो जज रखे हुए हैं अपने शो में'. अजय देवगन का इशारा अर्चना पूरण सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू पर था. इसके बाद दोनों हंसने लग जाते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा रहे लाइमलाइट में

इस शो में कपिल शर्मा और सन ऑफ सरदार 2 की पूरी स्टारकास्ट के होने के बावजूद पूरी लाइमलाइट सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा ने चुरा ली. सुनील ग्रोवर अजय देवगन बनकर छा गए, तो कीकू शारदा सनी देओल और कृष्णा अभिषेक धर्मेंद्र बनकर हंसाने में कामयाब रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर

वीडियोज

हर तरफ बिछी सफेद चादर..रास्ते बंद और सांसों पर संकट!
अदृश्य जल्लाद के खूनी कांड की आंखों-देखी !
'मुंब्रा ही नहीं पूरे महाराष्ट्र को हरा रंग में रंग देंगे', ओवैसी की वायरल गर्ल
शंकरार्च की लड़ाई CM कुर्सी तक आई!
शंकराचार्य विवाद में मुगलों की एंट्री..2027 की बिछ गई बिसात?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज- वीडियो वायरल
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज
Embed widget