एक्सप्लोरर

'सैयारा' से डरे अजय देवगन? 'सन ऑफ सरदार 2' की रिलीज डेट आगे बढ़ाने की 5 वजहें

Son of Sardaar 2 Release Date: अजय देवगन ने 'सन ऑफ सरदार 2' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है. यहां उन वजहों को जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया और ये फैसला समझदारी भरा क्यों है?

अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' को 25 जुलाई को रिलीज होना था, लेकिन थोड़ी देर पहले ही देवगन फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट कर बताया है कि इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है.

अब फिल्म 25 जुलाई के बजाय 1 अगस्त 2025 को रिलीज होगी. फिल्म के पहले पार्ट ने साल 2012 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल किया था और ये फिल्म काफी पसंद भी की गई थी. इसलिए इस फिल्म का इंतजार दर्शक काफी समय से कर रहे हैं. हालांकि, अब फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला क्यों किया गया है, ये समझते हैं.

'सन ऑफ सरदार 2' की रिलीज डेट आगे बढ़ाने की वजहें

जिस फिल्म का ठीकठाक बज बन चुका हो, जिसे लेकर कोईमोई ने ये भी प्रेडिक्ट किया था कि ये 'सितारे जमीन पर' को ओपनिंग डे पर पछाड़कर टॉप ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन सकती है, आखिर क्या वजह है कि उसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है.

  1. बॉलीवुड हंगामा ने सूत्र के हवाले से लिखा है कि फिल्म को आगे बढ़ाने की वजह 'सैयारा' है. यशराज फिल्म्स की इस फिल्म ने अप्रत्याशित रूप से ओपनिंग ली और वीकेंड्स में इसकी कमाई और बढ़ने वाली है. ऐसे में सिर्फ एक हफ्ते बाद 'सन ऑफ सरदार 2' को रिलीज करना अजय देवगन की फिल्म के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
  2. 'सैयारा' की रिपोर्ट्स बहुत पॉजिटिव हैं. वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा मिलता दिख रहा है. ऐसे में फिल्म अगले वीकेंड भी दर्शकों को बटोरने में सफल हो पाएगी. इसलिए जियो स्टूडियोज ने अपनी फिल्म को आगे बढ़ाने का फैसला किया है, क्योंकि दो बड़ी फिल्में एक साथ थिएटर्स में होने से दोनों के बिजनेस में असर पड़ेगा.
  3. 25 जुलाई को हॉलीवुड फिल्म 'फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप्स' भी रिलीज हो रही है. हाल में ही F1 (74.9 करोड़), जुरासिक वर्ल्ड (83.65 करोड़) और सुपरमैन (35.5 करोड़) ने इंडिया में जिस तरह से बढ़िया कमाई की है. उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म भी अच्छी ओपनिंग ले सकती है.
  4. दूसरा ये मार्वल की फिल्म है जिसका इंडियन फैंस में अलग एक्साइटमेंट रहता है. इस यूनिवर्स की साल 2019 में आई फिल्म अवेंजर्स एंडगेम ने तो इंडिया में अकेले 373.05 करोड़ रुपये कमा लिए थे. यानी ये फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है.
  5. इसके अलावा, इसी दिन साउथ की फिल्म थलाइवन थलाइवी जिसमें विजय सेतुपति हैं और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम की फिल्म सरजमीन भी रिलीज हो रही हैं. जो 'सन ऑफ सरदार 2' के बिजनेस पर असर डाल सकती हैं.

समझदारी भरा फैसला लिया है 'सन ऑफ सरदार 2' के मेकर्स ने

बॉलीवुड हंगामा ने एक ट्रेड एक्सपर्ट के हवाले से लिखा है, 'फिल्म की टीम का ये फैसला समझदारी भरा है और सही है. सैयारा को इस फिल्म के रिलीज डेट आगे बढ़ाने से फायदा मिलेगा. इसके बाद सन ऑफ सरदार 2 आगे के दिनों में दर्शकों को खींच पाएगी. इस तरह से ये दोनों फिल्मों के लिए फायदेमंद होगा.'

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की 'आवारापन 2' के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' के आगे 'बंटवारा 1947' का बुरा हाल, पहले दिन कमाए 5 करोड़
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget