एक्सप्लोरर

नवाजुदीन सिद्दीकी पर गंभीर आरोप लगाने के बाद अब तलाक नहीं चाहती हैं पत्नी आलिया सिद्दीकी, बताई ये वजह

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में इस वक्त कोविड-19 से पीड़ित आलिया ने नवाज के साथ मिलकर तमाम गलतफहमियों को दूर करने और फिर से साथ रहने‌ की ख्वाहिश जाहिर की है.

मुम्बई: पिछले साल मई महीने में जाने-माने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी उर्फ अंजलि पांडे ने नवाज से‌ तलाक लेने‌ के लिए उन्हें कानूनी नोटिस भेजा था. ऐसा करते हुए आलिया ने‌ नवाज पर‌ कई तरह के संगीन आरोप‌ लगाये थे. मगर अब आलिया अपने पति नवाजुद्दीन सिद्दीकी ‌से तलाक नहीं लेना‌ चाहती हैं. इस बात में कितनी सच्चाई है, ये जानने‌ के लिए जब एबीपी न्यूज़ ने आलिया सिद्दीकी से संपर्क किया तो उन्होंने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि एक बार‌ फिर से अपने पति नवाज के साथ रहना चाहती हैं.

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर नवाजुद्दीन पर‌ एक अच्छे पति और अच्छे पिता नहीं नहीं होने के अलावा भी तरह-तरह के इल्जाम लगाने‌ वाली आलिया‌ के इस हृदय परिवर्तन के पीछे की वजह क्या है? संपर्क किये जाने‌ पर आलिया ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "पिछले 10 दिनों से मैं कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रही हूं. यही वजह है कि इस वक्त मैं मुम्बई में अपने घर में आइसोलेशन में रह ही हूं. ऐसे में मेरी 11 साल की बेटी सोरा और 6 साल का बेटा यानी की देखभाल खुद नवाज कर रहे हैं जो इस वक्त लखनऊ में शूटिंग में व्यस्त हैं. वहां पर शूटिंग में बेहद बिजी होने के बावजूद भी नवाज दोनों बच्चों की अच्छी तरह से देखभाल कर रहे हैं। दोनों बच्चों के खाने-पीने से लेकर उनकी पढ़ाई-लिखाई और उनकी हर जरूरत का अच्छी तरह से ख्याल रख रहे हैं. इतना ही नहीं, वो मेरी तबीयत और मेरी तमाम जरूरतों को लेकर भी अक्सर मुझे फोन करते हैं. उनकी इन बातों से मैं काफी इम्प्रेस हूं। नवाज का ये वाला अंदाज देखकर मैं काफी खुश हूं."

आलिया ने आगे कहा "नवाज की यही बात मेरे दिल‌ को छू गई है. नवाज पहले अपने बच्चों पर कभी ध्यान नहीं दे पाते थे मगर अब उनका ये बदला हुआ रूप देखकर मैं हैरत में हूं."

आलिया ने नवाजुद्दीन से तलाक का नोटिस देने के बाद से पिछले एक साल‌ में कई तरह के गंभीर किस्म के इल्जाम लगाये थे जिसमें उनके साथ बदतमीजी करने, उनकी और उनके बच्चों की उपेक्षा करने,‌ अलग रहने के बावजूद उनके और उनके बच्चों की तमाम तरह की जरूरतों को पूरा नहीं करने के लिए पूरे पैसे नहीं देने जैसे तमाम इल्जाम‌ शामिल हैं.

क्या अपने सारे गिले-शिकवे मिटाकर आलिया एक बार से नवाज के साथ रहने लगेंगी और क्या इसे लेकर उनकी नवाज से कोई बात भी हुई है? एबीपी न्यूज़ के इस सवाल पर आलिया कहती हैं, "मैं और नवाज दोनों मिलकर हमारे बीच पैदा हुई तमाम परेशानियों को दूर करने की कोशिश करेंगे. आगे चलकर हम दोनों मिल-बैठकर अपनी तमाम गलतफहमियों को सुलझाएंगे. इसे लेकर हम दोनों में बातचीत हो रही है".

उल्लेखनीय है कि इस पूरे मसले को और अच्छी तरह से समझने के लिए हमने नवाजुद्दीन से भी संपर्क करने की कोशिश की, मगर खबर लिखे जाने तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया था. कोई जवाब मिलने पर हम उनका पक्ष भी आपके सामने रखेंगे.

ये भी पढ़ें:

Photos: बच्चन परिवार की बेटी श्वेता और बहू ऐश्वर्या  के ऐसे हैं रिश्ते, अमिताभ बच्चन ने दो हिस्सों में बांटी है पूरी जायदाद

Photos: जब-जब साड़ी में प्रियंका चोपड़ा ने साड़ी में लगाया वेस्टर्न तड़का, खूबसूरती देख न जाने घायल हुए कितने ही दिल

Photos: जब-जब पहली बार मांग में सिंदूर भरकर घर से निकलीं ये हीरोइनें, खूबसूरती देख लोगों का दिल धड़क गया

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बैंड बजा दी तूने', आकंक्षा संग तलाक की खबरों के बीच 'लॉकअप 2' में पहुंचे गौरव खन्ना, एक्ट्रेस हुईं इमोशनल
'बैंड बजा दी तूने', आकंक्षा संग तलाक की खबरों के बीच 'लॉकअप 2' में पहुंचे गौरव खन्ना, एक्ट्रेस हुईं इमोशनल
Wednesday Box Office Collection Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों
'अलायंस' में सीमा सजदेह की एंट्री, एक्स वाइफ को देख बोले सोहेल खान- शादी में जो भी गलती हुई उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं
'अलायंस' में सीमा सजदेह की एंट्री, एक्स वाइफ को देख बोले सोहेल खान- शादी में जो भी गलती हुई उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget