एक्सप्लोरर

जानें- आज रिलीज हो रही सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' के बारे में हर जरूरी जानकारी

आज सुशांत सिंह की आखिरी फिल्म रिलीज हो रही है. खास बात है कि सुशांत की मौत से पहले, उनके इंस्टाग्राम पर उतने फॉलोवर्स नहीं थे जितने अब उनके हैंडल पर हैं. उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है.

सुशांत सिंह राजपूत के असमय निधन से उनके फैंस काफी मायूस हैं, मगर उनके लिए अपने पसंदीदा अभिनेता को फिर से याद करने के लिए एक खास वजह है. आज सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' रिलीज हो रही है. खास बात है कि सुशांत की मौत से पहले, उनके इंस्टाग्राम पर उतने फॉलोवर्स नहीं थे जितने अब उनके हैंडल पर हैं. उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है. आज जब अभिनेता की आखिरी फिल्म रिलीज हो रही है, जिसे लेकर फैंस पहले से ही उन्हें याद करके भावुक हो रहे हैं. इस बीच, सुशांत के करीबी दोस्त महेश शेट्टी ने उन्हें याद किया.

सुशांत सिंह राजपूत और महेश शेट्टी करीबी दोस्त थे. महेश उन दो लोगों में से एक हैं जिन्हें सुशांत ने खुदकुशी करने से पहले बुलाया था. सुशांत की आखिरी फिल्म आज रिलीज़ हो रही है, महेश ने एक पोस्ट साझा की और लिखा "तुम्हारे लिए मेरे दिल में हमेशा बहुत ही खास जगह रहेगी. हम सब तुम्हें याद कर रहे हैं भाई. हम सभी इसे और भी खास बनाना चाहते हैं.''

मेकर्स सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' श्रद्धांजलि के रूप में रिलीज करने जा रहे हैं. यह 24 जुलाई यानी आज  शाम 7.30 बजे फिल्म स्ट्रीम होने जा रही है. इसे ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म डिज़नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ किया जा रहा है.

इस फिल्म में दिग्गज संगीतकार ए आर रहमान ने म्यूजिक दिया है. फिल्म के गाने पहले ही फैंस के दिलों में बस गए हैं. सुशांत सिंह राजपूत की याद में उनके फैंस अपने कॉलर ट्यून पर फिल्म दिल बेचारा का टाइटल ट्रैक सेट कर अपने पसंदीदा अभिनेता को ट्रिब्यूट दे रहे हैं.

लॉकडाउन के चलते टली थी रिलीज

बता दें कि 'दिल बेचारा' फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अपॉजिट संजना सांघी है. संजना इसी फिल्म से डेब्यू कर रही हैं. यह फिल्म काफी लंबे वक्त से रुकी हुई थी. फिल्म को इस साल थिएटर में रिलीज होना था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते इसे रोक दिया गया, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद इसे डिजिटल रिलीज किया जा रहा है.

फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इस फिल्म में संजना एक ऐसी लड़की के किरदार में हैं जो मर रही है. उसे कैंसर है. लड़की जवान है, उसकी जिंदगी में एक लड़का जिसका किरदार सुशांत निभा रहे हैं आता जो उसे जीने के लिए प्रेरित करता है. 'Dil Bechara' साल 2012 में आई हॉलीवुड फिल्म 'द फॉल्ट इन अवर स्टार' (The Fault in Our Stars) की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
8.30 बजे तक 'आवारापन 2' ने पहले दिन तोड़े 10 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
8.30 बजे तक 'आवारापन 2' ने पहले दिन तोड़े 10 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'सूर्या' की फिल्म ने 8 बजे तक किया 8 Cr का कलेक्शन, तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
'सूर्या' की फिल्म ने 8 बजे तक किया 8 Cr का कलेक्शन, तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? 8 बजे तक 3 करोड़ के पार कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? जानें- 8 बजे तक का कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget