एक्सप्लोरर

अजय देवगन के बंगले में बिना इजाजत हो रही थी कंस्ट्रक्शन, अब बीएमसी ने की कार्रवाई

अजय देवगन के बंगले में बिना इजाज़त कंस्ट्रक्शन किए जाने पर बीएमसी ने कार्रवाई की है. नोटिस के बाद भी काम न रोकने पर नगर निगम द्वारा एक्शन लिया गया है.

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन का मुंबई के जुहू इलाके में स्थित बंगला पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है, जिसमें कथित तौर पर बिना परमिशन कंस्ट्रक्शन किया जा रहा था. इसे लेकर बीएमसी ने 'काम रोकने' का नोटिस जारी किया था. लेकिन इस नोटिस का पालन नहीं किया गया जिसके बाद  अब बीएमसी ने कार्रवाई करते हुए 'दृश्यम 3' एक्टर के बंगले के अंदर किए गए कुछ निर्माण कार्यों को तोड़ दिया है.

अजय देवगन को बीएमसी ने भेजा था नोटिस
बता दें कि यह प्रॉपर्टी अजय देवगन की 'कपोलो कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी' में स्थित है.. आरोप है कि इस बंगले में किए गए आंतरिक बदलावों, विभाजन दीवारों (पार्टिशन वॉल्स), खिड़कियों और अन्य कार्यों के लिए जरूरी अनुमतियां नहीं ली गई थीं . इसके बाद, नगर निगम के 'के-वेस्ट' विभाग ने 10 सितंबर, 2026 को मुंबई नगर निगम एक्ट के सेक्शन 354A के तहत एक नोटिस जारी किया था. जिसके तहत काम तुरंत रोकने और जरूरी डॉक्यूमेंट्स और परमिशन जमा करने का निर्देश दिया गया था. हालांकि, बीएमसी का नोटिस मिलने के बावजूद काम नहीं रोका गया.


नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि अभिनेता की ओर से नोटिस का जवाब देने के लिए चार हफ्ते का टाइम मांगा गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. जिसके बाद अब बीएमसी ने कार्रवाई करते हुए  एक्टर के बंगले में बना इजाजत किया गया कंस्ट्रक्शन गिरा दिया है. 


अजय देवगन के बंगले में बिना इजाजत हो रही थी कंस्ट्रक्शन, अब बीएमसी ने की कार्रवाई

कमर्शियल इस्तेमाल पर आपत्तियां
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोकल रेजिडेंस इस बात पर आपत्ति जता रहे हैं कि अजय देवगन ने जुहू स्थित अपना बंगला किराए पर दे दिया है. हालांकि, मुख्य मुद्दा यह नहीं है, बल्कि जमीन का कमर्शियल इस्तेमाल है. लोगों ने ट्रैफिक बढ़ने, पार्किंग की समस्याओं, सुरक्षा और शोर-शराबे को लेकर चिंता जताई है. वहीं, अजय देवगन की टीम के करीबी सूत्रों का कहना है कि उनके प्रतिनिधियों ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि संपत्ति के प्रस्तावित यूज के लिए संबंधित अधिकारियों से सभी जरूरी अनुमतियां ले ली गई हैं. हालांकि, इस मामले पर अभिनेता की ओर से खुद कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. 


अजय देवगन के बंगले में बिना इजाजत हो रही थी कंस्ट्रक्शन, अब बीएमसी ने की कार्रवाई

अजय देवगन के बंगले का निर्माण क्यों ध्वस्त किया गया?
अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले में एक स्पा और सैलून खोलने के लिए इंटरनल कंस्ट्रकशन और बदलाव किए जा रहे थे. इस बंगले को 'फ्लोरियन हुरेल सैलून प्राइवेट लिमिटेड' को पांच साल के लिए लीज पर दिया गया है, जिसका कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू 10.61 करोड़ रुपये है. 

हालांकि, बंगले के कमर्शियल यूज के लिए जरूरी परमिट जमा न करने पर मुंबई नगर निगम ने 'काम रोकने' का नोटिस जारी किया था. सोसाइटी ने भी यह आशंका जताई थी कि स्पा और सैलून खुलने से ट्रैफिक, पार्किंग और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. 


अजय देवगन के बंगले में बिना इजाजत हो रही थी कंस्ट्रक्शन, अब बीएमसी ने की कार्रवाई

अजय देवगन वर्क फ्रंट
इस बीच, अजय देवगन के काम की बात करें तो, वे इन दिनों 'दृश्यम 3' को लेकर चर्चा में हैं. 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और काफी अच्छी कमाई कर रही है. इस फिल्म ने भारत में 330 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. 

 

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अबू धाबी में शाहरुख खान का मेगा म्यूजिक कॉन्सर्ट, अरिजीत सिंह, सोनू निगम और करण औजला मचाएंगे धमाल
अबू धाबी में शाहरुख खान का मेगा म्यूजिक कॉन्सर्ट, अरिजीत सिंह, सोनू निगम मचाएंगे धमाल
'करियर की सबसे बड़ी गलती की', शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर ठुकरा कर पछताईं नेहा धूपिया
नेहा धूपिया ने रिजेक्ट की थी शाहरुख खान की फिल्म, अब जताया अफसोस
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
ग्रीस में सात फेरे लेंगे अनिरुद्ध और काव्या मारन? शादी और रिसेप्शन की डेट आई सामने
ग्रीस में सात फेरे लेंगे अनिरुद्ध और काव्या मारन? जानें शादी और रिसेप्शन की डेट
Advertisement

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget