एक्सप्लोरर

अजय देवगन संग तू-तू मैं-मैं पर किच्चा सुदीप का रिएक्शन, 'मैं कोई डिबेट नहीं शुरू करना चाहता था'

Kiccha Sudeep On Ajay Devgn Fight :  कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप और बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के बीच कुछ दिन पहले हिंदी भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर तू-तू मैं-मैं हो गई थी.

Kiccha Sudeep On Ajay Devgn Fight :  कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप और बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के बीच कुछ दिन पहले हिंदी भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर तू-तू मैं-मैं हो गई थी. हिंदी भाषा को लेकर दोनों ने एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा था, हालांकि बाद में किच्चा ने ये कहते हुए विवाद को खत्म कर दिया कि वो हर भाषा का सम्मान करते हैं. दोनों के बीच ट्विटर पर हुई  ये वॉर काफी चर्चा में रही थी और इस पर कुछ सेलेब्स का रिएक्शन भी सामने आया था. 

अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किच्चा ने फिर इस मुद्दे पर बात की है और कहा है कि उनका मतलब कोई विवाद खड़ा करना नहीं था. वो सब बिना किसी एजेंडे के बस हो गया. एनडीटीव से बातचीत में किच्चा ने कहा, 'मेरा मतलब कोई डिबेट या झगड़ा करना नहीं था. वो सिर्फ हो गया, उसके पीछे कोई एंजेडा नहीं था. मैंने जो कहा वो सिर्फ एक ओपीनियन था. यह सम्मान और सौभाग्य की बात थी कि प्रधानमंत्री ने कुछ बातें कहीं. हर कोई जो अपनी भाषा को सम्मान करता है और सम्मान की दृष्टि से देखता है, उन्हें इस तरह बोलते हुए देखना बहुत बड़ी बात है'.

क्या था विवाद...
इस मामले की शुरुआत एक इवेंट से हुई थी. जहां किच्चा सुदीप ने कहा था कि हिंदी अब राष्ट्रीय भाषा नहीं रही. बॉलीवुड अब पैन इंडिया फिल्म बना रहे हैं. वह फिल्मों को तमिल और तेलुगू में डब कर रहे मगर उनसे हो नहीं पा रहा है. हम ऐसी फिल्में बना रहे हैं जो हर जगह देखी जा रही हैं. किच्चा का ये बयान अजय देवगन को खटक गया और उन्होंने ट्वीट किया-किच्चा सुदीप मेरे भाई, आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फिल्मों को हिंदी में डब करके क्यूं रिलीज़ करते हैं? हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी. जन गण मन.' 

अजय देवगन के ट्वीट का किच्चा सुदीप ने जवाब दिया था. उन्होंने लिखा- 'हैलो अजय देवगन सर, मैंने जिस संदर्भ में ये बात कही थी वो आप तक पहुंचने तक पूरी तरह बदल गई है. शायद आपसे जब व्यक्तिगत रूप से मिलूं तो बताऊं कि मैंने ये बयान क्यों दिया था. ये दुख देने, उकसाने या किसी बहस को शुरू करने के लिये नहीं था. मैं ऐसा क्यों करूंगा सर. मैं हर भाषा को प्यार और सम्मान करता हूं. मैं इस टॉपिक को यहीं छोड़ना चाहता हूं, जैसा कि मैंने उस लाइन को अलग संदर्भ में कहा था. बहुत सारा प्यार और आपको शुभकामनाएं. उम्मीद करता हूं जल्द मिलेंगे.'

कन्नड़ में देता जवाब
किच्चा सुदीप ने आगे लिखा 'और सर अजय देवगन, आपने जो बातें मुझे हिंदी में लिखकर भेजी हैं उसे मैं समझ सकता हूं. ऐसा सिर्फ इसलिए क्यों हम सभी हिंदी का सम्मान करते हैं, प्यार करते हैं और सीखें हैं. बुरा मत मानिएगा सर, लेकिन सोच रहा हूं अगर मेरा जवाब कन्नड़ में लिखा गया होता को स्थिती क्या होती. क्या हम भी भारत के नहीं हैं सर.'

Cannes से लौटते ही अभिषेक बच्चन पर टूटा दुखों का पहाड़, इस करीबी सदस्य का हुआ निधन

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget