एक्सप्लोरर

The Kapil Sharma Show: लक्ष्मी बॉम्ब का प्रमोशन करने पहुंचे अक्षय को कपिल ने दी नोट गिनने वाली मशीन

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने (The Kapil Sharma Show) पर ना आएं ऐसा हो नहीं सकता. तभी तो एक वीडियो सामने आया है जिसमें कपिल के टीम मेंबर्स ने अक्षय को तोहफे देकर उनका शो में दोबारा स्वागत किया.

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की अगली फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' 9 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ होने वाली है. इससे पहले वह अपनी को-स्टार कियारा आडवाणी के साथ मिलकर फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. इसी सिलसिले में वह टेलीविजन के पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' पर पहुंचेंगे जिसका प्रोमो कपिल ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया.

View this post on Instagram
 

This weekend team #laxmibomb @akshaykumar n beautiful @kiaraaliaadvani on #thekapilsharmashow #tkss #laxmibombontkss #laxmibombwithkapil ???? ????

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on

इस मज़ेदार प्रोमो में दिखाया गया है कि होस्ट कपिल शर्मा शो पर अक्षय कुमार की सिल्वर जुबली का जश्न मनाते हैं और सभी टीम मेंबर्स एक्टर को कई सारे तोहफे देते नज़र आते हैं. कॉमेडियन भारती सिंह अक्षय को सिल्वर मग देती हैं. कृष्णा अभिषेक उन्हें घड़ी देते हैं ताकि वो सुबह की शूट्स पर समय पर जा सकें. किकू शारदा अक्षय को ताज महल रेप्लिका गिफ्ट करते हैं.

वहीं, आखिर में कपिल शर्मा अक्षय को नोट गिनने की मशीन तोहफे में देते हैं. इसे अक्षय स्टेज पर दिखाते हुए कहते हैं-यह नोट गिनने की मशीन है जो कपिल अपने घर से लेकर आया है. इंडस्ट्री का आधे से ज्यादा पैसा तो यही खा जाता है. अक्षय की यह बात सुनकर सब हंस पड़ते हैं. ऑरेंज जंप सूट पहने अक्षय कपिल की टीम के साथ खूब मस्ती-मज़ाक करते दिखाई देते हैं.

आपको बता दें कि अक्षय की लक्ष्मी बॉम्ब तमिल फिल्म 'कांचना' की रीमेक है. इस फिल्म में अक्षय एक ऐसे लड़के की भूमिका में हैं जिसके अंदर एक ट्रांसजेंडर की आत्मा घुस जाती है. फिल्म में कियारा उनकी लव इंटरेस्ट के किरदार में हैं. इसके डायरेक्टर राघव लॉरेंस हैं.

फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का ट्रेलर पहले ही लॉन्च हो चुका है. जिसे ऑडियंस काफी पसंद कर रही है. ट्रेलर को देखकर कर लगता है कि फिल्म में डराने से ज्यादा कॉमेडी का तड़का है. इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ अन्य किरदारों की कॉमिक टाइमिंग कमाल की दिख रही है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget