एक्सप्लोरर

राष्ट्रमंडल खेलों में देश का नाम रौशन कर चुके हैं 'महाभारत' के 'भीम', प्रवीण कुमार सोबती के बारे में जानें पूरी जानकारी

प्रवीण कुमार सोबती धारावाहिक में आने से पहले एक शानदार एथलीट हुआ करते थे. उस समय वह हैमर और डिस्क थ्रो में एशिया के नंबर एक खिलाड़ी रहे हैं.

दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सीरियल रामायण और महाभारत एक बार फिर से पुराने दिनों को ताज़ा कर रहे हैं. सिर्फ सीरियल ही नहीं, बल्कि इन सीरियल्स के हर किरदार को लोग एक बार फिर से याद कर रहे हैं. राम, सीता, लक्ष्मण, कृष्ण, अर्जुन के अलावा, महाभारत का एक चरित्र भी है जो लोगों के दिल और दिमाग में बसी हुई है. उनका ऊंचा कद ही उनकी पहचान है. हम बात कर रहे हैं महाभारत के भीम की. जी हां, शो के इस किरदार को कोई कैसे भूल सकता है. तो आइए आपको बताते हैं पांच पांडवों में से एक भीम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती के बारे में.

6 दिसंबर 1947 को जन्मे प्रवीण कुमार सोबती धारावाहिक में आने से पहले एक शानदार एथलीट हुआ करते थे. उस समय वह हैमर और डिस्क थ्रो में एशिया के नंबर एक खिलाड़ी रहे हैं.

यही नहीं, प्रवीण ने ओलंपिक में भी हिस्सा था. लेकिन खेल के मैदान में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होने के बावजूद उन्हें धारावाहिक महाभारत से पहचान मिली. वह बीआर चोपड़ा के धारावाहिक महाभारत में भीम का किरदार निभाकर प्रसिद्ध हुए. लोग उन्हें प्रवीण के रूप में कम और भीम के रूप में अधिक जानने लगे. एक इंटरव्यू के दौरान प्रवीण ने एक्टिंग से पहले अपने शेड्यूल के बारे में बताया था. प्रवीण ने कहा, ''एक भी दिन ऐसा नहीं है जब मैं 3 बजे नहीं उठता हूं. गांव में जिम जैसी कोई चीज़ नहीं थी और न ही मैंने तब तक ऐसा कुछ देखा था. मैं चक्की के टुकड़ों का भार उठाकर ट्रेनिंग लेता था, जो मां घर पर पीसती थी. मैं सुबह तीन बजे से ट्रेनिंग लिया करता था.''

राष्ट्रमंडल खेलों में देश का नाम रौशन कर चुके हैं 'महाभारत' के 'भीम', प्रवीण कुमार सोबती के बारे में जानें पूरी जानकारी

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि प्रवीण को अपनी बॉडी बनाने में तीन साल का समय लगा था और जब उन्हें लोगों ने देखा तो वे पहचान नहीं पाए. उनका शरीर पूरी तरह से स्वदेशी आहार से बना था. जब प्रधानाध्यापक ने स्कूल में प्रवीण की ताकत देखी, तो उन्होंने उन्हें स्पोर्ट्स में भेजना शुरू कर दिया. इसके साथ ही, प्रवीण ने कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की और 1966 के राष्ट्रमंडल खेलों में डिस्कस थ्रो के लिए चुने गए. प्रवीण ने जमैका में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता. उसी समय 1972 में, प्रवीण ने जर्मनी के म्यूनिख शहर में आयोजित ओलंपिक में भाग लिया.

राष्ट्रमंडल खेलों में देश का नाम रौशन कर चुके हैं 'महाभारत' के 'भीम', प्रवीण कुमार सोबती के बारे में जानें पूरी जानकारी

उनके मित्र ने उन्हें महाभारत में भीम के चरित्र की जानकारी दी. इसके अलावा उनके दोस्त ने बताया कि बीआर चोपड़ा भीम की भूमिका के लिए एक शक्तिशाली लड़के की तलाश कर रहे हैं और प्रवीण से मिलना चाहते हैं. उसी समय प्रवीण बीआर चोपड़ा से मिले और उनका चयन हो गया. इसी समय प्रवीण कुमार सोबती की सफलता की यात्रा शुरू हुई. उन्होंने महाभारत के अलावा चाचा चौधरी में साबू और लगभग 50 फिल्मों में भूमिका निभाई है.

यहां पढ़ें

'महाभारत' की 'गांधारी' रह चुकी हैं गोल्ड मेडलिस्ट, छोटी सी उम्र में ही किया था ये कारनामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
'कॉफी विद करण 9': बेटी राहा से क्यों होती है वरुण धवन की लड़ाई? रणबीर कपूर की तारीफ में कही ये बात
आखिर अपनी दो साल की बेटी से क्यों लड़ते हैं वरुण धवन? रणबीर कपूर को देखकर होती है शर्मिंदगी
CA बनना चाहते थे सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य, एसडी बर्मन के फोन ने बदल दी लाइफ
CA बनना चाहते थे अभिजीत भट्टाचार्य, एसडी बर्मन के फोन ने बदल दी लाइफ
3-3 शादी, राजेश खन्ना से मिली हार, एक्टर बनने से पहले करते थे नौकरी, किस्से विनोद मेहरा के
विनोद मेहरा: 3 शादी, राजेश खन्ना से मिली हार, एक्टर बनने से पहले करते थे नौकरी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget