एक्सप्लोरर

Divyanka Tripathi का जब इस एक्टर संग हुआ था ब्रेकअप, सेट पर खूब रोया करती थीं एक्ट्रेस

Divyanka Tripathi Revelation: दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा था, 'मैंने अंधविश्वास पर भरोसा करना शुरू कर दिया था. मैं कई विचित्र लोगों से ब्रेकअप के बाद मिलने लगी थी. लेकिन फिर खुद को धीरे-धीरे संभाला.

Divyanka Tripathi-Sharad Malhotra Break Up: दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में शुमार की जाती हैं. उन्होंने सालों की तगड़ी मेहनत के बाद अपना मुकाम बनाया है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब दिव्यांका की पर्सनल लाइफ पर सबकी नज़र जा टिकी थी. दरअसल, दिव्यांका कभी टेलीविजन एक्टर शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) के साथ रिलेशनशिप में थीं. दिव्यांका ने टेलीविजन सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' के साथ टीवी पर डेब्यू किया था.

दिव्यांका ने रिश्ते को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए थे

इस सीरियल में उनकी जोड़ी शरद मल्होत्रा के साथ जमी थी. सीरियल में काम करते-करते दोनों करीब आ गए थे और इन्हें प्यार हो गया था. इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे. दोनों तकरीबन 8 साल तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया. इस रिश्ते के टूटने से दिव्यांका को तगड़ा झटका लगा था. एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात की थी और इस दौरान वह रो भी पड़ी थीं. दिव्यांका ने कहा था, 'मैंने अपने रिश्ते को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए थे. आप यकीन नहीं करेंगे कि मैं उस हद तक चली गई थी जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते.'


Divyanka Tripathi का जब इस एक्टर संग हुआ था ब्रेकअप, सेट पर खूब रोया करती थीं एक्ट्रेस

ये भी पढ़ें:- Hrithik Roshan: एक्स वाइफ के बॉयफ्रेंड संग नजर आए ऋतिक रोशन, सुजैन के लिए कही बड़ी बात

दिव्यांका ने अंधविश्वास पर भरोसा करना कर दिया था शुरू

दिव्यांका ने आगे कहा, 'मैंने अंधविश्वास पर भरोसा करना शुरू कर दिया था. मैं कई विचित्र लोगों से मिलने लगी थी और उनसे बस यही पूछती थी कि 8 साल के रिलेशनशिप के बाद भला कोई ऐसा कैसे कर सकता है? क्या उसपर किसी ने कोई जादू-टोना किया है. फिर एक दिन मुझे समझ में आया कि जब इतना कुछ करने के बाद भी ये रिश्ता नहीं टिका तो आगे क्या टिकेगा. इसके बाद मैंने खुद को मजबूत करना शुरू किया. शुरुआत में तकलीफ हुई, मेरा शूटिंग पर मन नहीं लगता था. आस-पास के लोग समझ चुके थे कि मेरे साथ कुछ तो गड़बड़ है, मैं काफी रोती रहती थी लेकिन फिर धीरे-धीरे सब ठीक होने लगा.' आपको बता दें कि इस ब्रेकअप के बाद दिव्यांका ने 2016 में विवेक दहिया से शादी कर ली थी.  

ये भी पढ़ें:- Varun Dhawan on His Career: फिल्मों को लेकर बोले वरुण धवन, 'मैंने कभी इजी च्वाइस नहीं की'

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाबा निराला' बन फिर ओटीटी पर छाएंगे बॉबी देओल, 'आश्रम 4' को लेकर आया बड़ा अपडेट
'बाबा निराला' बन फिर ओटीटी पर छाएंगे बॉबी देओल, 'आश्रम 4' को लेकर आया बड़ा अपडेट
Alpha Advance Booking Collection Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, जानें- रिलीज से पहले कितने करोड़ छापे?
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, जानें- कैसी है एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'अलायंस' में होगी सलमान खान की एक्स भाभी की वाइल्ड कार्ड एंट्री, सोहेल खान को मिलेगा बड़ा सरप्राइज
'अलायंस' में होगी सलमान खान की एक्स भाभी की वाइल्ड कार्ड एंट्री, सोहेल खान को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

वीडियोज

बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
जम्मू-कश्मीर में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, CM अब्दुल्ला की टीम में 3 नए चेहरे होंगे शामिल
जम्मू-कश्मीर में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, CM अब्दुल्ला की टीम में 3 नए चेहरे होंगे शामिल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
Explained: 30 दिन जेल में रहे तो PM-CM की 'कुर्सी' जाएगी! बीजेपी सरकार कानून लाने पर क्यों तुली, विपक्ष के तर्क क्या?
30 दिन जेल हुई तो PM-CM की 'कुर्सी' जाएगी! सरकार कानून लाने पर क्यों तुली, विपक्ष के तर्क क्या?
EV Charging: आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
Embed widget