एक्सप्लोरर

Happy Birthday Dhanush: धनुष के जन्मदिन से एक दिन पहले फैंस के लिए दो गुड न्यूज, नई फिल्मों का पोस्टर रिलीज

तमिल अभिनेता धनुष के जन्मदिन से एक दिन पहले उनके भाई सेल्वाराघवन ने उनकी आने वाली फिल्म नाने वारुवेन का नया पोस्ट पेश किया. वहीं, उनकी नई फिल्म वाथी का फर्स्ट-लुक पोस्टर भी जारी किया गया.

Happy Birthday Dhanush : वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा यानी तमिल सिनेमा के मशहूर कलाकार धनुष (Dhanush) का गुरुवार 28 जुलाई को 39वां जन्मदिन है. चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, गीतकार और पार्श्व गायक धनुष (Actor Dhanush) ढेरों सम्मान हासिल कर चुके हैं. इस जन्मदिन से पहले धनुष के प्रशंसकों के लिए दो अच्छी खबर सामने आई हैं. जन्मदिन से एक दिन पहले बुधवार को धनुष की आने वाली फिल्म नाने वारुवेन का एक नया पोस्टर और वाथी फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर भी जारी किया गया है. 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Selvaraghavan (@selvaraghavan)

नाने वारुवेन में होगा धमाकेदार रोल - (Naane Varuven) फिल्म के पोस्टर में धनुष (Dhanush) को एक जंगल के बीच में खड़ा दिखाया गया है और उन्होंने एक हाथ में धनुष और दूसरे हाथ में तरकश थाम रखा है. इस फिल्म के जरिये धनुष और उनके बड़े भाई, निर्देशक सेल्वाराघवन (Selvaraghavan) की हिट जोड़ी एक बार फिर से वापसी कर रही है. सेल्वा ने इस नए पोस्टर को शेयर करने के लिए माइक्रो-ब्लॉगिंग मंच ट्विटर का सहारा लिया.

पोस्टर हुआ जारी - इस पोस्टर के साथ ही उन्होंने लिखा, “एक विशेष व्यक्ति के लिए एक विशेष जन्मदिन. मेरे प्यारे भाई (sic) को अग्रिम रूप से जन्मदिन मुबारक हो.” बता दें कि धनुष और सेल्वा की यह हिट जोड़ी कुछ मशहूर तमिल फिल्मों की वजह बन चुकी है, जिनमें कधल कोंडेन, पुधुपेट्टई और मयक्कम येन्ना शामिल हैं. लगभग एक दशक के लंबे अंतराल के बाद, दोनों फिर से इस फिल्म के लिए साथ आए हैं और इसके साथ ही यह उन दोनों की एक साथ पांचवीं फिल्म है. 

धनुष का रोल - बीस्ट और सानिकैधाम से अभिनेता बनने वाले सेल्वाराघवन भी नाने वारुवेन में एक भूमिका निभाते नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि धनुष नाने वारुवेन में दोहरी भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे. हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने अब तक तो इस फिल्म को लेकर चुप्पी साध रखी है. इंदुजा रविचंद्रन, योगी बाबू, प्रभु गणेशन और शैली किशोर भी इस फिल्म के प्रमुख कलाकारों के रूप में दिखाई देंगे. जबकि युवान शंकर राजा फिल्म के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं.

इतना ही नहीं, धनुष की वाथी फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर भी बुधवार को पेश किया गया.  इस फिल्म में उन्हें एक लेक्चरर के रूप में पेश किया गया है. वेंकी अतलुरी द्वारा निर्देशित वाथी का टीज़र कल धनुष के 39वें जन्मदिन पर रिलीज़ किया जाएगा, जबकि यह फिल्म आगामी 18 अगस्त को सिनेमा घरों में रिलीज होगी. धनुष (Dhanush) को वर्तमान में रूसो ब्रदर्स की द ग्रे मैन में अविक सैन नाम के एक हत्यारे के रूप में देखा जा सकता है. फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday Box Office Collection Live Updates: बुधावार को दोपहर 2 बजे तक 79 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधावार को दोपहर 2 बजे तक 79 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Jana Nayagan BO Day 1 Prediction: ओपनिंग डे पर शतक जड़ सकती है जना नायकन? धवस्त होंगे 'जेलर' से 'पठान' के रिकॉर्ड, जानें- प्रीडिक्शन
ओपनिंग डे पर शतक जड़ सकती है जना नायकन? धवस्त होंगे 'जेलर' से 'पठान' के रिकॉर्ड
'इन बच्चों के सवाल पूछने और वोट देने का वक्त आ गया है', CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरे अनुराग कश्यप, सरकार पर साधा निशाना
'ये बच्चे अब सवाल पूछेंगे और वोट देंगे', CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरे अनुराग कश्यप, सरकार पर साधा निशाना
Lock Upp 2: धीरज धूपर को मिली थी घर से आई चिट? पत्नी विन्नी ने बताई पूरी सच्चाई, बोलीं- 'मैंने बाहर की इनफॉर्मेशन'
'लॉक अप 2' में धीरज धूपर को मिली थी घर से आई चिट? पत्नी विन्नी ने बताई पूरी सच्चाई

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget