एक्सप्लोरर

Pornography Case: शिल्पा शेट्टी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम ने राज कुंद्रा के सामने बैठाकर अभिनेत्री से पूछे ये 10 सवाल

Pornography Case केस में राज कुंद्रा की पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से क्राइम ब्रांच ने ये दस सवाल पूछे. जानिए इनके बारे में...

Pornography Case: पॉर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार हुए बिजनेसमैन राज कुंद्रा की पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से पूछताछ की गई. शुक्रवार को जैसे ही कोर्ट ने राज कुंद्रा को पुलिस हिरासत में भेजा वैसे ही क्राइम उसे अपने साथ उसके घर ले गई जहां पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी मौजूद थीं. इस पूछताछ के दौरान शिल्पा शेट्टी से तमाम सवाल पूछे गए. बताया जा रहा है कि अधितकर सवालों का जवाब शिल्पा ने ना में दिया. ऐसे में अब हमको क्राइम ब्रांच द्वारा शिल्पा से पूछे गए सवालों की लिस्ट दिखाने जा रहा हैं. 

क्राइब ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी से ये सवाल पूछे:

1. आप वियान कम्पनी से साल 2020 में क्यूं निकली जबकि आपके अच्छे खासे शेयर्स उसमें थे?

2. क्या आपको वियान और कैमरिन के बीच के पैसों के व्यवहार की जानकारी है?

3. पॉर्न वीडियो को लंदन भेजने या अपलोड करने में कई बार वियान के दफ़्तर का इस्तेमाल किया है क्या आपको इसकी जानकारी है?

4. क्या आपको हॉटशॉट के बारे में पता है कौन चलता है उसे?

5. हॉटशॉट के वीडियो कंटेंट के बारे में आप क्या कुछ जानती हैं?

6. क्या कभी आप हॉटशॉट के कामकाज में शामिल हुई हैं?

7. क्या कभी प्रदीप बक्शी ( राज कुंद्रा के जीजा) से हॉटशॉट को लेकर बातचीत हुई है?

8. पुलिस ने गिरफ़्तार आरोपियों के मोबाइल से मिले कुछ चैट और मैसेज शिल्पा को दिखाए उसके बारे में पूछा.

9. क्या आपको राज कुंद्रा के सारे कामकाज की जानकारी है कि वो कौन कौन सा काम करते हैं उनके बिज़नेस क्या क्या हैं?

10. कुंद्रा के पैसों के व्यवहार के बारे में क्या कुछ पता है?

इसके साथ ही आपको बता दें कि घर में तलाशी के दौरान क्राइम ब्रांच ने कुछ इलेक्ट्रोनिक चीज़ें जप्त की हैं इसके बाद प्रोपर्टी सेल के दो अधिकारियों ने शिल्पा से 20 से 25 सवाल पूछे. सूत्रों ने बताया की क्राइम ब्रांच को ऐसी जानकारी मिली थी की शिल्पा को हॉटशॉट के बारे में पता है.

पुलिस ने पूछा की क्या आपको राज कुंद्रा के पॉर्न रैकेट के बारे में पता था? इस रैकेट से मिले पैसे वियान इंडस्ट्री में जाते थे जिसने वो खुद 2020 तक डिटेक्टर रह चुकी है? इसपर शिल्पा ने कहा की जो भी वीडियो हॉटशॉट पर है वो पोर्न नहीं है बल्कि एरोटीक हैं. शिल्पा ने यह भी कहा की इसके जैसा कंटेंट तो दूसरा ओटीटी प्लेटफ़ोर्म पर भी है जिसने से कई बहुत ज़्यादा ओबसीन होते हैं.

सूत्र यह भी बताते हैं की राज कुंद्रा की तरह ही शिल्पा ने भी पुलिस को कहा की उनका उन वीडियो बनाने में कोई हाथ नहीं है जिन वीडियो को क्राइम ब्रांच पोर्नोग्राफ बता रही है.

कुंद्रा ने कहा की सारी चीज़ें उसके जीजा प्रदीप बक्शी लंदन से चलता था वो सिर्फ़ व्हट्सएप पर बात करते थे. हालांकि पुलिस का कहना है की उनके पास कुंद्रा के खिलाफ कई सबूत है जिसने ये बात साफ़ होती है की वो सब जानता था और हर चीज़ से डील करता था और उसका जीजा जो की लंदन की कंपनी का मालिक है वो नाम का ही है.

मुंबई पुलिस ने बताया की उन्हें कोई ऐसा सबूत नहीं मिला है जिसके आधार पर शिल्पा का डायरेक्ट लिंक इस मामले में जोड़ा जाए.

ये भी पढ़ें:

Shilpa Shetty Reaction: पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी का पहला रिएक्शन, हो गई है ऐसी हालत

Shilpa-Raj kundra: बुर्ज खलीफा में फ्लैट, लेम्बॉर्गिनी कार, राज कुन्द्रा ने शिल्पा को दिए कई महंगे गिफ्ट, यहां देखिए

Raj Kunda Net Worth: राज कुंद्रा ने चंद सालों में इकट्ठा की अकूत संपत्ति, 9 कंपनियों के मालिक साल में कमाते हैं इतना 

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, दो दिन में 50 Cr क्लब में एंट्री
'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, दो दिन में 50 Cr क्लब में एंट्री
'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget