एक्सप्लोरर

बेटी सोनाक्षी की फिल्म ‘इत्तेफाक’ देखकर जानिए क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने बताया है कि उनके पापा इस फिल्म से काफी प्रभावित हुए हैं.

मुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के पापा शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों बेटी की फिल्म 'इत्तेफाक' देखकर काफी खुश हैं. ये अभिनेता इस थ्रिलर फिल्म देखकर इतने रोमांचित हैं और कि इसमें अक्षय खन्ना द्वारा निभाए गये पुलिस के किरदार से प्रभावित होकर खुद को पुलिस का किरदार निभाने वाले व्यक्ति की कल्पना कर रहे हैं. ये बात खुद सोनाक्षी सिन्हा ने बताई है. अभिनेत्री ने बताया कि उनके पापा इस फिल्म से काफी प्रभावित हुए हैं.

सोनाक्षी ने बताया, ‘‘मेरे पिता को यह फिल्म काफी पसंद आयी और उन्होंने दो बार इसे देखा. मैंने लंबे समय से अपने काम से अपने पिता को प्रभावित होते हुये नहीं देखा था. उन्हें ‘अकीरा’ और ‘लूटेरा’ में मेरा काम पसंद आया था और अब आया है.’’ उन्होंने बताया, ‘‘यहां तक कि जब उन्होंने ‘इत्तेफाक’ देखी तो उन्होंने मुझसे कहा कि एक अभिनेता के रूप में वह खुद को फिल्म में पुलिस अधिकारी के रूप में महसूस कर रहे हैं .’’

आपको बता दें कि जब इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी उस समय शत्रुघ्न सिन्हा पत्नी के साथ ये फिल्म देखने पहुंचे थे.

sinha

संयोग से सोनाक्षी ने पूर्व में कहा था कि उनके पिता को पहले आयी ‘इत्तेफाक’ में काम करने का मौका मिला था लेकिन वह इसमें शामिल नहीं हो सके थे.

आपको बता दें कि करण जौहर, शाहरूख खान और बीआर स्टूडियोज ने ‘इत्तेफाक’ फिल्म का निर्माण किया है. यह 1969 में इसी नाम से आयी फिल्म का रीमेक है जिसमें राजेश खन्ना और नंदा मुख्य भूमिका में नजर आए थे.

ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. इस फिल्म ने शुरूआती तीन दिनों यानि अपने ओपेनिंग वीकेंड में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 16 करोड़ की कमाई कर ली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी-बेटे ने दी मुखाग्नि
पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी-बेटे ने दी मुखाग्नि
'कुछ लोग चले जाते हैं, लेकिन उनकी आवाज हमारे साथ रहती है', नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन
'कुछ लोग चले जाते हैं, लेकिन उनकी आवाज साथ रहती है', अमिताभ बच्चन ने किया नाना पाटेकर को याद
'मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया...', नाना पाटेकर के निधन से टूटे अनिल कपूर
'मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया...', नाना पाटेकर के निधन से टूटे अनिल कपूर
Nana Patekar Death News Live: पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
Live: पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget