एक्सप्लोरर

'मास्टरबेशन' सीन में ऐसा क्या किया स्वरा ने कि बन गई हैं कंट्रोवर्सी क्वीन

इन दिनों स्वरा फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में अपने बोल्ड अवतार और मास्टरबेशन सीन को लेकर चर्चा में हैं. अपने इस अवतार को लेकर स्वरा लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रही हैं.

नई दिल्ली: स्वरा भास्कर आए दिन किसी न किसी कारण से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाती हैं. ज्यादतर स्वरा अपने बोल्ड बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं लेकिन इस बार वो अपने ऑनस्क्रीन बोल्ड अवतार के कारण सुर्खियों में हैं. इन दिनों वो फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में अपने बोल्ड अवतार और मास्टरबेशन सीन को लेकर चर्चा में हैं. अपने इस अवतार को लेकर स्वरा लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रही हैं. हालांकि इसे लेकर उनका कहना है कि वो इन पर ध्यान नहीं देतीं.

ये है फिल्म का वो विवादित सीन

फिल्म में स्वरा भास्कर एक शादीशुदा महिला का किरदार निभा रही हैं और उनकी शादी टूटने की कगार पर है. लव मैरिज के बावजूद स्वरा और उनके पति के बीच काफी दूरियां आ जाती हैं जिससे दोनों की सेक्स लाइफ भी प्रभावित होती है. इसी बीच एकदिन स्वरा अपने रूम में मास्टरबेट कर रही होती हैं कि तभी उनका पति घर लौट आता है. पत्नी को मास्टरबेशन करते देख दोनों के बीच फिर झगड़ा होता है और वो अपने मम्मी पापा के घर लौट आती हैं.

बाद में स्वरा का पति उनकी इसी हरकत को लेकर उन्हें ब्लेकमेल करता है और 5 करोड़ की डिमांड भी करता है. फिल्म के इसी सीन को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रही हैं. लेकिन आपको बता दें कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में स्वरा पहली एक्ट्रेस हैं जिन्होंने ऑन स्क्रीन मास्टरबेशन के सीन को फिल्माया है. साथ ही ये पहली बार है जब किसी फिल्म में इतने बोल्ड सीन को जगह दी गई है.

 

ट्रोलिंग पर स्वरा ने दिया ये बयान

खुद को ट्रोल किए जाने के बारे में स्वरा ने कहा, "मैं उन लोगों की टिप्पणियों पर गौर नहीं करती जो संकीर्ण सोच वाले और पाखंडी हैं, मेरे पास मूर्खो पर टिप्पणियां करने के लिए समय भी नहीं है, फिलहाल मैं ऐसे लोगों को नजरअंदाज कर रही हूं और फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की सफलता की खुशी को बाकी टीम के साथ महसूस कर रही हूं,"

उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया पर काफी लोग मेरे लिए बोल रहे हैं और सच में उन सबका समर्थन देने के लिए शुक्रिया अदा करना चाहती हूं," जहां तक फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में हस्तमैथुन के दृश्यों पर ट्रोल होने का सवाल है, स्वरा ने कहा कि वह पहले भी पेड ट्रोलिंग (पैसे लेकर ट्रोल करना) का निशाना बन चुकी हैं और उन्हें इन सबकी आदत हो चुकी है.

बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल

फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बेहद अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. 10 करोड़ रुपए की धमाकेदार ओपनिंग के साथ फिल्म ने पहले वीकएंड में करीब 36 करोड़ रुपए की कमाई की है. बता दें इस फिल्म को भारत में कुल 2177 और विदेशों में 470 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. कुल मिलाकर ये फिल्म 2647 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. इस फिल्म ने तीन दिनों में एक और मुकाम हासिल कर लिया है. ये फिल्म ओपेनिंग वीकेंड में कमाई के मामले में नंबर पांच पर पहुंच गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
पापा उदित नारायण जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
पापा जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
Kroll Brand Value 2025: शाहरुख खान बने नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह
शाहरुख खान नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget