एक्सप्लोरर

'पीएम मोदी हैं योद्धा, जम्मू कश्मीर में लाएंगे शांति', पहलगाम हमले को 'बर्बर’ बताते हुए बोले रजनीकांत

WAVES 2025: सुपरस्टार रजनीकांत ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर भी अपना पूरा विश्वास जताते हुए कहा है कि पीएम जम्मू कश्मीर में शांति लाएंगे.

WAVES Summit 2025: पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी और कई घायल हुए थे. इस दिलदहला देने वाली घटना से पूरा देश गुस्से में हैं. क्या आम क्या खास हर कोई इस हमले की कड़ी निंदा कर रहा है. इन सबके बीच बॉलीवुड से टॉलीवुड तक के तमाम सितारों ने भी पहलगाम आतंकी हमले पर रोष जताया है. वहीं अब  सुपरस्टार रजनीकांत ने गुरुवार को पहलगाम आतंकी हमले को ‘‘बर्बर और बेरहम’’ करार दिया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक योद्धा हैं जो जम्मू कश्मीर में शांति लाएंगे. 

रजनीकांत ने कहा पीएम मोदी में मेरा पूरा विश्वास
‘वेव्स’ शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अभिनेता ने कहा कि कई लोगों ने उनसे कहा था कि सरकार ‘‘अनावश्यक आलोचना’’ के कारण चार दिवसीय कार्यक्रम को स्थगित कर सकती है क्योंकि यह मनोरंजन पर केंद्रित है. उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में मेरा विश्वास है और मुझे भरोसा था कि यह कार्यक्रम निश्चित रूप से होगा.’’

‘वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट’ (वेव्स) में हिंदी फिल्म और दक्षिण भारतीय फिल्मों के शीर्ष सितारों के साथ-साथ उद्योग जगत के नेता एवं राजनीतिक हस्तियां भी शामिल होने वाले हैं. 

रजनीकांत ने पीएम मोदी को बताया योद्धा
रजनीकांत ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी एक योद्धा हैं, वह किसी भी चुनौती का सामना करेंगे. उन्होंने यह साबित कर दिया है और हम पिछले एक दशक से इसे देख रहे हैं.’’ 74 साल के अभिनेता ने कहा कि  प्रधानमंत्री कश्मीर की स्थिति को ‘‘बहादुरी और शालीनता से’’ संभालेंगे.रजनीकांत ने कहा, ‘‘(वह) कश्मीर में शांति और हमारे देश को गौरव प्रदान करेंगे. मैं यहां आकर बेहद खुश हूं और ‘वेव्स’ पल का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात हैय केंद्र सरकार को मेरी हार्दिक बधाई.’’

वेव्स फिल्मों, ओटीटी (ओवद द टॉप), गेमिंग, कॉमिक्स, डिजिटल मीडिया, एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता), एवीजीसी-एक्सआर (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स - एक्सटेंडेड रियलिटी), प्रसारण एवं उभरती हुई तकनीक को एक मंच प्रदान करेगा और खुद को भारत के मीडिया एवं मनोरंजन कौशल के व्यापक प्रदर्शन के रूप में पेश करने का प्रयास करेगा.

वेव्स शिखर सम्मेलन का क्या है उद्देश्य
वेव्स शिखर सम्मेलन का उद्देश्य 2029 तक 50 अरब अमेरीकी डॉलर के बाजार को सबके लिए खोलना तथा वैश्विक मनोरंजन अर्थव्यवस्था में भारत की उपस्थिति का विस्तार करना है. यह सम्मेलन कश्मीर के पहलगाम के ऊपरी इलाकों में आतंकवादी हमले के तुरंत बाद हो रहा है. हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे. 

ये भी पढ़ें:-तृप्ति डिमरी जैसी चाहती हैं कर्वी फिगर, तो एक्ट्रेस की डाइट प्लान से लेकर वर्कआट तक को करें फॉलो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' का ट्रेलर रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक, रणबीर कपूर का एंट्री सीन हुआ वायरल, मेकर्स ने उठाया ये कदम
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक, रणबीर कपूर का एंट्री सीन हुआ वायरल
Dhamaal 4 BO Collection Day 10: दूसरे संडे 'धमाल 4' पर हुई नोटों की बारिश, कर डाली बमफाड़ कमाई, जानें- बजट वसूलने से रह गई कितनी दूर?
दूसरे संडे अजय देवगन की 'धमाल 4' पर हुई नोटों की बारिश, कर डाली धमाकेदार कमाई
Sunday Box Office Collection: संडे को बॉक्स ऑफिस पर 'द ओडिसी' ने मचाई तबाही, 'धमाल 4' का भी चला जादू, जानें- 'अल्फा' सहित बाकी फिल्मों का हाल
संडे को 'द ओडिसी' ने मचाई तबाही, 'धमाल 4' का भी चला जादू, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
Naseeruddin Shah Birthday: ‘मुंबई आ जाओ, पापा तुम्हारी मदद करेंगे... ' किसके कहने पर घर छोड़कर भाग गए थे 16 साल के नसीरुद्दीन शाह?
‘मुंबई आ जाओ, पापा तुम्हारी मदद करेंगे... ' किसके कहने पर नसीरुद्दीन शाह ने छोड़ा था घर?

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget