एक्सप्लोरर

Watch : वह VIDEO जिसने महज 13 साल की उम्र में जस्टिन बीबर को बना दिया था स्टार

नई दिल्ली : जस्टिन बीबर आज दुनिया के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं. उनके फैंस की संख्या करोड़ो में है. हर देश में उनके चाहने वाले हैं. महज 23 साल की उम्र में बीबर ने दुनिया में जो नाम कमाया है उसकी झलक बचपन में ही दिख गई थी.

मशहूर होने के बाद जस्टिन को उनके फैंस 'बीब' के नाम से बुलाने लगे और खुद को 'बीलीबर्स' कहने लगे. छोटी उम्र से ही जस्टिन बीबर गाने की प्रैक्टिस करते और उसे सोशल मीडिया के जरिए शेयर करते थे. स्टैटफर्ड कनाडा के रहने वाले 13 साल के बीबर यूट्यूब पर शुरु में उटपटांग वीडियो शेयर करते थे, लेकिन बाद में उनका एक ऐसा वीडियो जिसने उन्हें स्टार बना दिया.

जस्टिन बीबर का 13 की उम्र में एक वीडियो आया जिसमें वो क्रिस ब्राउन का हिट गाना 'विद यू' गाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो देख आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं कि आखिर क्यों जस्टिन बीबर दुनिया के सबसे बड़े पॉप सिंगर बन गए हैं.

इस वीडियो के पीछे भी एक बेहद ही दिलचस्प कहानी है. बता दें कि वीडियो को यूट्यूब हैंडल @kidrauhl से शेयर किया गया है जो बीबर के पापा से संबंधित है. वीडियो को शूट उनकी मां ने किया है. बीबर की मां ट्यूपक, सिंपसंस और क्रिस ब्राउन की फैन थीं और इस वीडियो में नन्हें बीबर क्रिस ब्राउन का गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं.

2007 में क्रिस ब्राउन ने हिट गाना 'विद यू' गाया था जिसे बीबर इस वीडियो में कॉपी करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो देख आप खुद समझ जाएंगे कि आखिर क्यों 15 साल की उम्र में ही उन्हें दुनिया जानने लग गई थी. जिस तरह से वीडियो में बीबर Chorus गाते वक्त दर्शकों से आई कॉन्टेक्ट बनाने की कोशिश कर रहे हैं वह अपने आप में अनोखा है. यही वजह है कि ऑडियन्स उनसे सहज ही जुड़ते चले जाते हैं. अब तक इस वीडियो को यूट्यूब पर 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यह वीडियो 10 फरवरी 2008 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था. यहां देखें वह वीडियो...

आज सोशल मीडिया पर बीबर को सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है. किशोरों के बीच उनकी लोकप्रियता बहुत ज्यादा है. आपको बता दें कि ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर बीबर के कंसर्ट के कुछ टिकट 75 हजार रुपये के हैं बावजूद इसके उनके फैंस हर हालत में इसे पाना चाहते हैं.

हाल ही में यह खबर आई थी कि मुंबई के एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर के बेटे को जस्टिन बीबर के भारत में होने वाले कॉन्सर्ट की 75,000 रुपये की टिकट मुफ्त में मिली. ऑटो रिक्शा ड्राइवर के बेटे की टिकट जीतने की यह खबर सोशल मीडिया पर भी काफी लोगों ने शेयर किया. बीबर 10 मई को मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में अपना परफॉर्मेंस देंगे जिसको लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

यहां देखें एक और वीडियो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 239 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 7 बजे तक का कलेक्शन
239 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 7 बजे तक का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget