एक्सप्लोरर

Vivek Agnihotri Trolls: 'टैक्स के पैसों की बर्बादी है', वाई कैटेगरी सिक्योरिटी की सुरक्षा में मॉर्निंग वॉक पर निकले विवेक अग्निहोत्री, यूजर्स ने किया ट्रोल

Vivek Agnihotri Trolls: विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह वाई कैटेगरी सिक्योरिटी के साथ नजर आ रहे हैं. इसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

Vivek Agnihotri Trolls: फेमस डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह वाई कैटेगरी सिक्योरिटी की सुरक्षा के बीच घूमते हुए नजर आ रहे हैं. विवेक का कहना है कि उन्होंने कश्मीरी पंडितों के पलायन और उनके नरसंहार पर फिल्म बनाई थी, इसलिए उन्हें इस तरह की कीमत चुकानी पड़ रही है. विवेक का ये वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

विवेक अग्निहोत्री ने शेयर किया वीडियो

विवेक अग्निहोत्री ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बहुसंख्यक हिंदू देश भारत में कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार को दिखाने की कीमत चुकानी पड़ती है. आजादी की स्वतंत्रता'. वीडियो में देखा जा सकता है कि विवेक अग्निहोत्री मॉर्निंग वॉक पर निकले हैं और उनके आस-पास हथियारों से लैस सिक्योरिटी नजर आ रही है.

यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स विवेक अग्निहोत्री को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. उनका कहना है कि टैक्सपेयर्स के पैसों की बर्बाद हो रही है. एक यूजर ने लिखा, 'ओह मेरे टैक्स का पैसा'. दूसरे ने लिखा, 'अपनी  मूवी टैक्स फ्री करके हमारे टैक्स के पैसों से सिक्योरिटी ले रहे हैं. तीसरे यूजर ने लिखा, 'इसे कहते हैं त्रासदी में हास्य ढूंढना'. वहीं, एक और यूजर ने रिप्लाई किया, 'इनको मिले वाई सिक्योरिटी का खर्चा अगर कश्मीर के पंडितों को मिला होता, तो ज्यादा अच्छा रहता. मुझे तो शक है कि इन्होंने कश्मीर फाइल्स की कमाई का कुछ हिस्सा कश्मीर पंडितों को डोनेट किया भी होगा कि नहीं'. 

 

 

 

 

 

'वैक्सीन वॉर' की शूटिंग में बिजी हैं विवेक

बता दें कि विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी, जिसने दुनियाभर में लगभग 340 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस साल के मार्च महीने में विवेक को वाई कैटगरी सिक्योरिटी दी गई थी, जिसके तहत उनकी सुरक्षा में पांच कमांडो तैनात किए गए हैं. 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद विवेक अपनी नई फिल्म द वैक्सीन वॉर (The Vaccine War) की शूटिंग में बिजी हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने इस फिल्म का ऐलान किया है. ये मूवी अगले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11 भाषाओं में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Cirkus Review: बोरिंग है रोहित शेट्टी की 'सर्कस', इससे अच्छा मेले का सर्कस देख लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब पर्दे पर साथ आए सलमान-संजय, तो बॉक्स ऑफिस पर मचा कोहराम
जब पर्दे पर साथ आए सलमान-संजय, तो बॉक्स ऑफिस पर मचा कोहराम
Box Office: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने मचाई तबाही, दो दिन के कलेक्शन से 'धुरंधर' और 'डंकी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने दो दिन में मचाई तबाही, 'धुरंधर' और 'डंकी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
रणबीर कपूर के बचाव में उतरे 'एनिमल' डायरेक्टर, 'रामायण' के ट्रेलर पर कहा- ये रामयुग का आरंभ है
रणबीर कपूर के बचाव में उतरे 'एनिमल' डायरेक्टर, 'रामायण' के ट्रेलर पर कहा- ये रामयुग का आरंभ है
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget