एक्सप्लोरर

मोटी मूंछ और लंबे बाल.... गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर की बायोपिक से विक्रांत मैसी का फर्स्ट लुक आउट, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Vikrant Massery Look From White: विक्रांत मैसी गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर की बायोपिक में उनका किरदार अदा करने वाले हैं. इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे जिसकी शूटिंग इसी साल शुरू होगी.

Vikrant Massery Look From White: '12वीं फेल', 'द साबरमती रिपोर्ट' और 'सेक्शन 36' जैसी फिल्मों से फैंस को इंप्रेस करने वाले विक्रांत मैसी के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट आ गया है. एक्टर 'पठान' और 'वॉर' जैसी शानदार फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में लीड रोल निभाने जा रहे हैं जिसका टाइटल, फर्स्ट लुक से लेकर शूटिंग और रिलीज डिटेल्स तक सामने आ गई है.

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक विक्रांत मैसी गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर की बायोपिक में उनका किरदार अदा करने वाले हैं. महावीर जैन की प्रोड्यूस की गई और सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन वाली इस फिल्म का नाम 'व्हाइट' रखा गया है. मेकर्स श्री श्री रविशंकर के जीवन की सच्ची कहानी को दिखाने के लिए लॉस एंजेल्स से इंटरनेशनल कलाकारों और क्रू को कास्ट करने की कोशिश कर रहे हैं.

EXCLUSIVE: Vikrant Massey to play Gurudev Sri Sri Ravi Shankar in Siddharth Anand and Mahaveer Jain’s White; To target global audience

विक्रांत मैसी ने किया गजब का ट्रांसफोरमेशन
'व्हाइट' से विक्रांत मैसी का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है. एक्टर की सिद्धार्थ आनंद और महावीर जैन के साथ एक फोटो वायरल हो रही है. इसमें विक्रांत मोटी मूंछ और लंबे बालों के साथ नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से लिखा गया है- 'विक्रांत मैसी 'व्हाइट' में अपने किरदार के लिए खास बदलाव से गुजरेंगे और उन्होंने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से भी मुलाकात की है और असल जिंदगी में उनकी बॉडी लैंग्वेज को अपना रहे हैं. ये फिल्म हिंदी, अंग्रेजी और स्पेनिश में बनाई जाएगी, जो ग्लोबल सिनेमा-लवर्स ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाई गई है. मेकर्स का टारगेट इसे कई दूसरे इंटरनेशनल भाषाओं में डब करना है.'

कब रिलीज होगी फिल्म?
विक्रांत मैसी की फिल्म 'व्हाइट' में दिखाया जाएगा कि श्री श्री रविशंकर ने कैसे कोलंबिया के 52 साल लंबे क्रूर गृहयुद्ध को सुलझाया था. फिलहाल फिल्म के लिए कोलंबिया में ही तैयारी चल रही है. इस फिल्म की शूटिंग जुलाई 2025 से शुरू हो जाएगी और ये फिल्म अगले साल 2026 में पर्दे पर आएगी. 

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाइक पर बैठ सनी देओल ने दिए डैशिंग पोज, डब्बू रतनानी का फोटोशूट वायरल
बाइक पर बैठ सनी देओल ने दिए डैशिंग पोज, डब्बू रतनानी का फोटोशूट वायरल
सितबंर के महीने में सिनेमाघरों में आएगा तूफान, रिलीज होंगी 'मिर्जापुर द मूवी' से 'हैवान' तक 8 धांसू नई फिल्में
सितबंर में थिएटर में रिलीज होंगी 'मिर्जापुर द मूवी' से 'हैवान' तक 8 फिल्में, नोट कर लें तारीख
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 2 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 2 बजे तक का कलेक्शन
'आवारापन 2' की डिमांड बढ़ी, थियेटर मालिकों से झगड़ रहे 'बंटवारा 1947' के डिस्ट्रीब्यूटर्स, 'टॉक्सिक' ने आग में घी का काम किया
सनी देओल या इमरान हाशमी? किसकी फिल्म चलेगी, किसकी हेटगी? सिंगल स्क्रीन को लेकर झगड़ा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget