एक्सप्लोरर

Bawaal First Look: वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की 'बवाल' का फर्स्ट लुक आउट, इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म

Bawaal First Look : वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म बवाल का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है. पोस्टर रिलीज के साथ-साथ यह भी बताया गया है कि फिल्म कब और कहां रिलीज की जाएगी.

Bawaal First Look : 'दंगल' फेम डायरेक्टर नीतेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की फिल्म 'बवाल' में वरुण धवन (Varun Dhawan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) लीड रोल में हैं. इस फिल्म का पहला पोस्टर सोमवार को रिलीज कर दिया गया. साथ ही यह भी बताया गया कि यह फिल्म थिएटर में नहीं बल्कि सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी.

जाह्नवी ने फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए बताया कि यह फिल्म जुलाई में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. इस पोस्टर में वरुण और जाह्नवी एक-दूसरे की ओर देखते हुए प्यार से हंसते हुए नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर में जाह्नवी ट्रेडिशनल ईयररिंग्स के साथ एथनिक लुक में नजर आ रही हैं, तो वहीं वरुण ने ब्लू शर्ट और ग्रे जैकेट पहना हुआ है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं. नीतेश और साजिद की यह जोड़ी पहले 'छिछोरे' फिल्म भी बना चुकी है, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर लीड रोल में थे. इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था.

जाह्नवी की तीसरी ओटीटी रिलीज

जाह्नवी की इससे पहले दो फिल्में और सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी हैं. साल 2020 में नेटफ्लिक्स पर 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' और 2022 में डिजनी + हॉटस्टार पर 'गुड लक जैरी' रिलीज हुई थी. इसके अलावा ज़ोया अख्तर की शॉर्ट फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' भी 2020 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

वरुण की दूसरी ओटीटी रिलीज

बवाल वरुण धवन की सीधे ओटीटी पर रिलीज होने वाली दूसरी फिल्म होगी. इससे पहले साल 2020 में उनकी 'कुली नंबर 1' सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज हुई थी.

जुलाई में रिलीज होने वाली फिल्में

जुलाई में कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी की 'सत्यप्रेम की कथा' और 'इंडियाना जोन्स: द डायल ऑफ डेस्टिनी' रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें:

SHOCKING!!! Adipurush में 'राम' बनने के लिए राज़ी नहीं थे प्रभास, ओम राउत ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन दोपहर 12 बजे तक 82 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 12 बजे तक 82 करोड़ रे पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' की रिलीज डेट कंफर्म, 20 साल बाद फिर साथ आ रही यह सुपरहिट तिकड़ी
इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' की रिलीज डेट कंफर्म, 20 साल बाद फिर साथ आ रही यह सुपरहिट तिकड़ी
जया की नींद न हो खराब, इसलिए हेडफोन लगाकर मैच देखते हैं अमिताभ-अभिषेक
जया की नींद न हो खराब, इसलिए हेडफोन लगाकर मैच देखते हैं अमिताभ-अभिषेक
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' या सनी की 'बंटवारा 1947', किसने की संडे को ज्यादा कमाई?
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', किस फिल्म ने संडे को की ज्यादा कमाई?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget