एक्सप्लोरर

Valentine Day 2024: कैंसर से जब पत्नी की हुई मौत, 33 साल तक तन्हा ही रहा कपूर खानदान का ये सुपरस्टार, आज भी अमर है इनकी प्रेम कहानी

Valentine Day 2024: आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी ही लव स्टोरी से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जिनके प्यार के किस्से आज भी सिनेमा के गलियारों में जिंदा है. 

Valentine Day 2024: बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं, जिनकी प्रेम कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है. जी हां, फिल्मों के साथ-साथ सेलेब्स अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं. वहीं आज हम आपको एक ऐसी ही लव स्टोरी से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जिनके प्यार के किस्से आज भी सिनेमा के गलियारों में जिंदा है. 

33 साल तक तन्हा ही रहा कपूर खानदान का ये सुपरस्टार
ये कहानी है कपूर खानदान के एक ऐसे सुपरस्टार की, जिन्होंने पत्नी की मौत के बाद 33 साल तक अकेले ही अपनी जिंदगी गुजार दी. जी हां, हम बात कर रहे हैं दिवगंत अभिनेता शशि कपूर के बारे में, जो अपनी लेडी लव जेनिफर से बेइंतहा प्यार करते थे. दोनों की लव स्टोरी प्यार करने वालों के लिए एक मिसाल है.

ऐसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी
इस खूबसूरत लव स्टोरी की शुरुआत साल 1956 में हुई थी जब कोलकता के ओपेरा हाउस में जेनिफर और शशि कपूर की पहली मुलाकात हुई थी. शशि वहां थिएटर में एक प्ले करने के लिए गए थे. वहीं जेनिफर वहां रोज प्ले देखने आया करती थीं. वे थिएटर के मालिक की बेटी थी. कुछ दिनों से शशि नोटिस कर रहे थे कि प्ले देखने के लिए रोज एक विदेशी लड़की आती है. शशि को पहली नजर में ही जेनिफर से प्यार हो गया था लेकिन अपने शर्मिले नेचर की वजह से शशि उनसे बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे. फिर एक दिन जेनिफर खुद शशि कपूर के पास आईं और उनसे कहा कि वह वे मुंबई में ही रहती हैं. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. देखते ही देखते दोनों एक दूसरे को अपना दिल हार बैठें. 

इस प्रेम कहानी का अंत बेहद दुखद रहा
दोनों ने शादी करने का फैसला लिया लेकिन जेनिफर के पिता इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे. बावजूद इसके दोनों ने साल 1958 में शादी रचाई. पहली नजर के इस प्यार की कहानी तो बड़ी दिलचस्प थी लेकिन इस लव स्टोरी का अंत बेहद दुखद हुआ. साल 1984 में कैंसर की वजह से जेनिफर की मौत हो गई. जेनिफर के जाने के बाद शशि कपूर सदमे में चले गए थे. वे किसी से बात नहीं करते थे और चुपचाप एक कमरे में बैठे रहते थे. वहीं जेनिफर की यादों के सहारे उन्होंने अपनी बाकी की जिंदगी अकेले ही गुजारी. वे ताउम्र सिंगल ही रहे. उन्होंने कभी दूसरी शादी भी नहीं की. 

ये भी पढ़ें: मिथुन चक्रवर्ती की तबियत में सुधार, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए एक्टर, पीएम मोदी ने फोन कर लगाई डांट! जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget