एक्सप्लोरर

मिथुन चक्रवर्ती की तबियत में सुधार, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए एक्टर, पीएम मोदी ने फोन कर लगाई डांट! जानें वजह

Mithun Chakraborty Health: मिथुन चक्रवर्ती की तबियत अब पहले से बेहतर है और अब एक्टर को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है. एक्टर ने बताया है कि पीएम मोदी ने उन्हें फोन किया और उन्हें डांट लगाई है.

Mithun Chakraborty Health Update: मिथुन चक्रवर्ती को ब्रेन स्ट्रोक आया था जिसके बाद उन्हें इमरजेंसी वॉर्ड में एडमिट कराया गया था. अब एक्टर की तबियत में सुधार है और उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है. हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद एक्टर को पीएम मोदी ने फोन करके उनका हाल चाल जाना है और उन्हें डांट भी लगाई है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मिथुन को सोमवार दोपहर को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया है. जिसके बाद एक्टर ने खुद इस बात को कंफर्म किया है कि वे अब ठीक हैं और जल्द काम शुरू करेंगे. उन्होंने कहा- 'असल में कोई परेशानी नहीं है, मैं बिल्कुल ठीक हूं. मुझे अपने खान-पान पर कंट्रोल करना होगा. मैं जल्द ही काम करना शुरू कर सकता हूं, शायद कल से.'

लोगों को दी डाइट का ख्याल रखने की सलाह
मिथुन चक्रवर्ती ने लोगों को अपने डाइट का ख्याल रखने की सलाह दी. आईएएनएस की मानें तो मिथुन ने कहा- 'मैं राक्षस की तरह खाता हूं इसलिए मुझे सजा मिली. सभी के लिए मेरी सलाह है कि अपने खाने पर कंट्रोल रखें. जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं उन्हें यह गलतफहमी नहीं रखनी चाहिए कि मीठा खाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. अपनी डाइट पर काबू रखें.'

पीएम मोदी ने फोन कर फटकारा
मिथुन चक्रवर्ती ने बताया कि अस्पताल में एडमिट होने के दौरान रविवार को उन्हें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया था. पीएम मोदी ने उन्हें अपनी सेहत का ख्याल ना रखने के लिए डांट लगाई है.

चुनाव प्रचार का हिस्सा बन सकते हैं मिथुन
मिथुन ने आगे कहा- 'पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा क्षेत्रों की देखभाल कौन करेगा? मैं करूंगा. मैं बीजेपी के साथ एक्टिवली जुड़ा रहूंगा. अगर कहा गया तो मैं चुनाव प्रचार के लिए दूसरे राज्यों में भी जाऊंगा. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत इज्जत करता हूं. बीजोपी के लिए अपने चरम पर पहुंचने का समय आ गया है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान
'युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान
Saturday BO Collection Updates: 'जन नायकन' के आगे 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' का निकला दम, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'जन नायकन' के आगे 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' का निकला दम, जानें कलेक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget