एक्सप्लोरर

एक्शन और डांस में ही नहीं फिल्मी करियर में भी ऋतिक को फॉलो करते हैं टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन दोनों ही अपने समय के सबसे बेहतरीन एक्शन हीरोज की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. वैसे तो दोनों के बीच उम्र का एक बड़ा फासला है लेकिन टाइगर का किरयर ग्राफ भी ऋतिक से काफी मिलता है.

टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन दोनों ही अपने समय के सबसे बेहतरीन एक्शन हीरोज की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. दोनों की फिल्म 'वॉर' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई और एक नया रिकॉर्ड कायम कर गई. टाइगर श्रॉफ हमेशा से ये कहते आए हैं कि वो ऋतिक रोशन को अपना गुरू मानते हैं और उन्हीं से प्रेरणा लेते हैं. ऐसे में इन दोनों को एक साथ देखना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. इन दोनों कलाकारों को एक साथ लाने का काम किया है निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने. फिल्म में दोनों ही कलाकारों ने जबरदस्त एक्शन किया है.

टाइगर श्रॉफ हमेशा से कहते आए हैं कि वो ऋतिक रोशन को अपना आइडल मानते हैं और उनके व्यक्तित्व में ऐसा दिखाई भी देता है. फिर चाहे वो डांस की बात हो या फिर एक्शन की, टाइगर की अदाकारी में कई बार ऋतिक की झलक देखने को मिलती है. खास बात ये है कि टाइगर ने कभी भी इस बात से इंकार नहीं किया वो ऋतिक से सीखते हैं और उनके काम से प्रेरित होते हैं. वैसे तो दोनों के बीच उम्र का एक बड़ा फासला है लेकिन टाइगर का किरयर ग्राफ भी ऋतिक से काफी मिलता है.

एक्शन और डांस में ही नहीं फिल्मी करियर में भी ऋतिक को फॉलो करते हैं टाइगर श्रॉफ

एक जैसी रही शुरुआत

ऋतिक रोशन ने साल 2000 में फिल्म 'कहो न प्यार है' से अपने करियर की शुरूआत की थी. इस फिल्म ने रातोंरात ऋतिक रोशन को स्टार बना दिया था. ऋतिक की ये फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा थी जिसमें एक्शन का भी तड़का था. वहीं, साल 2014 में आई टाइगर श्रॉफ की पहली फिल्म 'हीरोपंती' में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला था. टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था. हालांकि इसका ऋतिक की  'कहो न प्यार है' से कोई मुकाबला नहीं है. लेकिन दोनों ही एक्टर्स की शुरुआत लगभग एक समान ही रही थी.

डांस और एक्शन से बनाई पहचान 

प्रभुदेवा के बाद अगर फिल्म इंडस्ट्री में अच्छे डांसर्स की बात की जाती है तो इसमें सबसे पहला नाम ऋतिक रोशन का ही सामने आता है. ऋतिक ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों को अपने डांस का दीवाना बना दिया था. वहीं, टाइगर के सात भी ऐसा ही कुछ हुआ. टाइगर ने फिल्म हीरोपंती में अपने डांस का लोहा मनवाया. बेहतरीन डांसर्स की लिस्ट में दूसरे पायदान पर इस समय टाइगर का ही नाम लिया जाता है. वहीं, इन दोनों ही स्टार्स ने एक्शन को बॉलीवुड में एक अलग मुकाम तक पहुंचाया है.

एक्शन और डांस में ही नहीं फिल्मी करियर में भी ऋतिक को फॉलो करते हैं टाइगर श्रॉफ

'धूम 2' और 'बागी'

ऋतिक रोशन की जब कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पा रही थीं उस दौरान ऋतिक ने फिल्म 'धूम 2' से धूम मचा दी थी. ऐसा ही कुछ टाइगर ने अपनी फिल्म 'बागी' से कर दिया गया था. दोनों ही फिल्मों में  टाइगर और ऋतिक ने एक्शन के दम पर एक बार फिर सफलता हासिल की थी.

'कृष' और 'फ्लाइंग जट्ट'

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ दोनों ने ही अपने फिल्मी करियर में सुपरहीरो का किरदार निभाया है. बॉलीवुड में सुपरहीरो पर आधारित फिल्म ऋतिक रोशन ही लेकर आए थे. हालांकि इससे पहले भी बॉलीवुड में कुछ सुपरहीरो फिल्में बनीं थीं, लेकिन दर्शकों ने जिस सुपरहीरो को बड़े पैमान स्वीकारा उनमें ऋतिक की कृष का नाम सबसे ऊपर आता है. वहीं, ऋतिक के नक्शे कदम पर चलते हुए टाइगर श्रॉफ ने भी फिल्म फ्लाइंग जट्ट में काम किया है. टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म ने उन्हें बच्चों के बीच खासा प्रचलित बना दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget