एक्सप्लोरर

'जाट' में 'ढाई किलो का हाथ' वाले डायलॉग से खुश नहीं थे सनी देओल, बोले- 'मैं इसे लेकर थोड़ा...'

 Sunny Deol: सनी देओल ने अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म जाट में अपना फेमस डायलॉग ढाई किला को हाथ एक बार फिर बोला है. हालांकि एक्टर ने बताया कि वे इससे खुश नहीं थे.

Sunny Deol On Jaat Dialogue: सनी देओल बॉलीवुड के एक्शन हीरो हैं. वे अपने दमदार डायलॉग्स के लिए भी खूब जाने जाते हैं. उनका 'ढाई किलो का हाथ'  तो सभी का फेवरेट हैं. एक्टर ने ये डायलॉग 1993 में आई फिल्म 'दामिनी' में बोला था. इस फिल्म में ऋषि कपूर और मीनाक्षी शेषाद्रि ने लीड पोल प्ले किया था. हालांकि सनी देओल ने सारी लाइमलाइट बटोर ली थी. वहीं एक्टर की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'जाट' में भी उन्होंने यही डायलॉग दोहराया जिस पर थिएटर में खूब सीटी भी बजीं. हालांकि एक्टर  फिल्म में इस डायलॉग से नाखुश थे.

सनी जाट में ढाई किलो का हाथ वाले डायलॉग से नहीं थे खुश
दरअसल सनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें यह पसंद नहीं आया. आईएमडीबी से बात करते हुए देओल ने कहा, "मैं इसे लेकर थोड़ा नाखुश था, लेकिन फिर मुझे समझ में आया कि इसकी जरूरत क्यों है और निर्देशक ने उस सीन में वह खास डायलॉग क्यों रखा था. यह बहुत अच्छी तरह से सामने आया और अब हर कोई इसके बारे में बात कर रहा है."

सनी ने जाट की सक्सेस के लिए फैंस को कहा थैंक्यू
इस बीच, सनी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर 'जाट' से कुछ बीटीएस तस्वीरें भी शेयर कीं थीं और फिल्म के लिए फैंस को थैंक्यू कहा था. उन्होंने कहा था, "जाट थीम सॉन्ग और फिल्म को मिल रहे प्यार को महसूस कर रहा हूं. यह अभिभूत करने वाला है. शूटिंग से सीधे कुछ बीटीएस पल शेयर कर रहा हूं. यह उन सभी के लिए है जिन्होंने इस ट्रैक की एनर्जी को फील किया है . आगे बढ़ें, अपनी खुद की रील बनाएं, नाचें, वाइब करें, इसे अपनी आत्मा में महसूस करें।.मुझे टैग करें और इस फायर को जारी रखें."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

'जाट' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'जाट' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे क्षेत्रों में शानदार परफॉर्म कर रही है. वहीं सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 57.50 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें:-हिंदू धर्म में शादी करने पर आज भी ट्रोल होती हैं सोहा अली खान, एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'कुछ भी पोस्ट करती हूं तो लोग...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
Toxic Trailer: यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
'माधुरी दीक्षित के क्लोज-अप शॉट्स देखते थे संजय दत्त...' 'साजन' के डायरेक्टर ने खोला दोनों के रिश्ते का बड़ा राज
'माधुरी के क्लोज-अप शॉट्स देखते थे संजय...' 'साजन' डायरेक्टर ने खोला बड़ा राज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget