Delhi Weather Alert: Delhi में सर्दी से मर रहे हैं लोग, 44 मौतें ! खुलासा दंग कर देगा |ABPLIVE
दिल्ली में कड़ाके की ठंड का कहर लगातार बना हुआ है और अब ये ठंड लोगों की जान ले रही है, पिछले महज़ 15 दिनों में ठंड से 44 बेघरों की मौत हो चुकी है, ये आंकड़े डराने वाले हैं आपको बता दें हमारी टीम ने दिल्ली के कई रैन बसेरों की हकीकत जानने की कोशिश की, जहां तस्वीर सरकारी दावों से बिल्कुल अलग नजर आई, एबीपी की टीम जब दिल्ली के अलग-अलग रैन बसेरों में पहुंची, तो हालात बेहद चौंकाने वाले मिले,पड़ताल में सामने आया कि कई रैन बसेरे नशेड़ियों और चोरों के अड्डे बन चुके हैं गरीब और जरूरतमंद बेघर लोग यहां चाकू, ब्लेड, लूटपाट और मारपीट के डर से रुकने से कतराते हैं,, नतीजा ये कि कई लोग खुले आसमान के नीचे ही रात गुजारने को मजबूर हैं.


























