एक्सप्लोरर

'मुझे नहीं पता अब ऐसा क्यों हैं', संजय कपूर की बीवी प्रिया सचदेव ने बदला नाम तो बोलीं मंदिरा कपूर

Mandhira Kapur On Priya Sachdev: संजय कपूर के निधन के बाद उनकी बीवी प्रिया ने अपने नाम के आगे पति का पूरा नाम ऐड किया है. इसे लेकर संजय की बहन मंदिरा ने कहा उनका इन सबसे कोई लेना-देना नहीं है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया था. बिजनेसमैन की मौत के बाद उनकी 31000 करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर फैमिली में विवाद मचा हुआ है. इस बीच संजय की तीसरी बीवी प्रिया सचदेव ने सोशल मीडिया पर अपना नाम बदलकर प्रिया संजय कपूर कर दिया. इसे लेकर अब संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर स्मिथ ने रिएक्ट किया है.

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए हालिया इंटरव्यू में मंदिरा कपूर ने प्रिया सचदेव के नाम बदलने को लेकर बात की. उन्होंने कहा- 'हां, मुझे भी ये सोशल मीडिया पर पता चला, मुझे नहीं पता कि प्रिया सचदेव कपूर अब प्रिया संजय कपूर क्यों है. मेरे हिसाब से इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है. मुझे लगता है फिलहाल बहुत कुछ चल रहा है जिसका जवाब मुझे देना है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Asian News International (@ani_trending)

'ये कैसे हुआ? वो पूरी तरह हेल्दी था...'
मंदिरा कपूर ने इस दौरान अपने भाई संजय कपूर की अचानक मौत को लेकर भी बात की. उन्होंने संजय की मौत पर सवाल खड़े करते हुए कहा- 'मेरी मां (रानी कपूर) की एक आम सी गुजारिश थी. हमने अपने परिवार के एक सदस्य को खो दिया है. हमारे लिए, वो मेरी मां का बेटा था, मेरे लिए वो एक भाई था. उसका आखिरी मेडिकल टेस्ट कब हुआ था? क्या उसने अपने दिल की जांच करवाई थी? मुझे जवाब चाहिए. मेरी मां मुझसे हर दिन पूछती हैं कि ये कैसे हुआ? वो पूरी तरह हेल्दी था. उन्हें जवाब कौन दे रहा है?'

लंदन में हुई थी संजय कपूर की मौत
बता दें कि संजय कपूर की मौत यूके में पोलो खेलते हुए हुई थी. ऐसे में जब मंदिरा कपूर से पूछा गया कि क्या वो अपने भाई की मौत के मामले को लंदन पुलिस के सामने उठाएंगी, मंदिरा ने कहा- 'मुझे लगता है कि ये ऐसा मामला है जिस पर मुझे, मेरी बहन और मेरी मां को बैठकर चर्चा करनी होगी और देखना होगा कि हम क्या करना चाहते हैं.'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' ने चार हफ्तों में कितना किया कलेक्शन, कितना कमाया प्रॉफिट? जानें- पूरी रिपोर्ट
'धमाल 4' ने चार हफ्तों में कितना किया कलेक्शन, कितना कमाया प्रॉफिट? जानें- पूरी रिपोर्ट
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
सलमान खान के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, ड्यूटी के दौरान आया हार्ट अटैक
सलमान खान के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, ड्यूटी के दौरान आया हार्ट अटैक
Friday Box Office: 'स्पाइडर मैन' के आगे पहले ही दिन पिटी 'ओह माय डॉग', 'धमाल' 4 का भी निकला दम, जानें-फ्राइडे का कलेक्शन
'स्पाइडर मैन' के आगे पहले ही दिन पिटी 'ओह माय डॉग', जानें- 'धमाल' 4' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget