एक्सप्लोरर

किडनैपिंग के बाद सदमे में हैं सुनील पाल, मेरठ पुलिस को वाइफ सरिता पाल ने सुनाई पूरी दास्तान

Sunil Pal Kidnapping Case: कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण की जांच मेरठ की लालकुर्ती पुलिस कर रही है. ऐसे में कॉमेडियन की वाइफ सरिता पाल मेरठ पहुंची हैं और पुलिस अधिकारियों को सारा मामला सुनाया है.

Sunil Pal Kidnapping Case: कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण और फिरौती वसूलने के मामले में सुनील पाल की पत्नी सरिता पाल मेरठ पहुंचीं. जहां उन्होंने मेरठ पुलिस से मिलकर सुनील पाल के अपहरण से लेकर रिहाई तक की पूरी दास्तान बयान की. अब पुलिस सुनीता के इस बयान की तस्दीक में जुटी है.

सुनील पाल की पत्नी सरिता पाल सुनील के दो दोस्तों और एक वकील के साथ बुधवार को मुंबई से मेरठ पहुंचीं. सरिता खुद भी पेशे से वकील है और वकील की ड्रेस में ही मेरठ के लालकुर्ती थाने पहुंची जिसके बाद वो मेरठ पुलिस के उच्च अधिकारियों से मिलने निकली उन्होंने बताया कि अपहरण के बाद से सुनील बेहद सदमे में हैं, लिहाजा वह मेरठ नहीं आ सके.

क्या है वायरल ऑडियो का सच?
जब सरिता पाल से वायरल ऑडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वायरल ऑडियो को एडिट कर के वायरल किया गया है. इसके बाद सरिता पुलिस अधिकारियों से मिलीं और इस पूरे केस में पुलिस से मदद की आशा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई. अपहरण को लेकर सुनील पर खड़े हो रहे सवाल पर सुनीता अपने पति के बचाव में नजर आईं. उनका कहना था कि अपहरण के बाद सुनील बदहवास थे. लिहाजा मेरठ पुलिस को सूचना देने के स्थान पर वह सीधे मुंबई में अपने घर पर पहुंच गए. सुनील पाल के अपहरण की जांच जब मेरठ की लालकुर्ती पुलिस कर रही है.

हिरासत में लिए गए कुछ लोग
एसपी सिटी मेरठ आयुष विक्रम सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सुनील पाल जो एक हास्य कलाकर हैं, इनका केस जीरो एफआईआर मुंबई में दर्ज हुई था. ये केस कल थाना लालकुर्ती पुलिस को मिल चुका है. इसमें कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है. मामले में दोनों ही पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी, जांच पड़ताल की जाएगी इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक इसमें अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज
आयुष विक्रम सिंह ने आगे कहा कि ऐसा ही एक मामला बिजनौर पुलिस को भी मिला है. वहां भी एक मुकदमा दर्ज किया गया है, वो लोग भी जांच कर रहे हैं. वहां पर भी जो तथ्य सामने आएंगे और यहां पर भी जो तथ्य सामने आएंगे उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. हमारी पुलिस को इसमें काफी सारे एविडेंस मिले हैं, सभी चीजों की जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज हैं और कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है. जो इसमें शामिल हो सकते हैं उनसे पूछताछ भी की जा रही है. टीम के कुछ लोगों को जांच पड़ताल के लिए मुंबई भी भेजा गया था.

मेरठ लालकुर्ती पुलिस कर रही जांच
सुनील पाल की पत्नी सरिता पाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा- 'सुनील जी का जो अपहरण हुआ था वो मेरठ के इसी इलाके से हुआ था. जैसा कि आप सभी जानते हैं कि जीरो एफआईआर हमने रजिस्टर की थी, ये जो जीरी एफआईआर हुई थी वो मुंबई में हुई थी. मुंबई पुलिस ने हमारा पूरा काम किया और उसके बाद ये पूरा मामला यहां मेरठ लालकुर्ती पहुंचा. यहां के एसएचओ साहब से हमारी लगातार बात हुई. एसएसपी सर ने हमारी पूरी मदद की और आगे की कार्रवाई कहां तक पहुंची है इस संदर्भ में यहां पहुंची हूं.'

किडनैपर्स ने वसूले 8 लाख
सरिता ने आगे कहा- 'कुछ ऑडियो जो वायरल हुआ है ये एक एडिटेड ऑडियो है और ये व्हाट्सएप पर उनके साथ कॉल की गई उनको डराया भी गया. उसमें से जो बाकी का हिस्सा है वो निकाल दिया गया आप लोगों तक कुछ ही चीजें पहुंची हैं. अपहरण के लिए कुल 8 लाख की फिरौती मांगी थी और फिरौती उन तक पहुंची. उनकी डिमांड 20 लाख रुपए की थी, क्योंकि जिसका अपहरण हो जाए तो उसका वैसे ही दिमाग काम नहीं करेगा. लेकिन उन्होंने कुछ दोस्तों को फोन लगाकर कोशिश की. वाट्सएप का कॉल चालू था, लेकिन उनका फोन बंद कर दिया गया था. वॉट्सअप को वायफाय के जरिए कैसे चलाया जाता है ये मुझे किसी को बताने की जरूरत नहीं है.'

अलग-अलग अकाउंट से निकलवाए पैसे
सरिता ने कहा- 'सुनील ने दोस्तों को बताया कि मैं किसी परेशानी में हूं, मुझे कम से कम 5 लाख रुपए ट्रांसफर करवा दीजिए. मैं आपको एक क्यूआर कोड भेजूंगा. इन्होंने (दोस्तों ने) कहा कि क्यूआर कोड पर सर इतना पैसा नहीं जाएगा, तब उन्होंने कुछ अकाउंट डिटेल्स भिजवाए जो उनके साथ लोग थे वही उनका फोन ऑपरेट कर रहे थे. उन्होंने आकाश गंगा ज्वैलर्स का एक चेक लीफ्लैट भेजा, जिसमें पैसे ट्रांसफर हुए. यहां से सारी घटना शुरु हुई, पहले कुछ पैसे आए फिर थोड़ी देर बाद कुछ पैसे आए उसके बाद फिर थोड़ी देर बाद कुछ पैसे आए. वो बार-बार इस हड़बड़ी में थे कि जल्द से जल्द पैसे भेजिए और इस तरह से आरिफ जी के अकाउंट से 4 लाख रुपए गए.'

कैसे हुई सुनील पाल की किडनैपिंग?
सरिता आगे कहती हैं- 'इस तरह से चार लोगों के अकाउंस से उन तक 8 लाख रुपए की फिरौती पहुंचाई गई. सुनील पाल जी को दिल्ली एयरपोर्ट से एक ड्राईवर ने पिक अप किया था. उसके बाद उन्होंने कहा था कि हरिद्वार एक शो के लिए जाना है. रेडिशन ब्लू होटल है, उसी में आपका स्टे भी है और उसी में आपका प्रोग्राम भी होगा. सेकन्ड टोल प्लाजा पर गाड़ी रुकवाई जाती है, ऐसा हमारा मानना है कि एक गाड़ी पहले से ही उन्हें फॉलो कर रही होगी. इसलिए दूसरी कार से कोई उतरता है, उनको पिकअप कर लेता है और अपनी गाड़ी में बिठाकर के रफुचक्कर हो जाता है.'

सुनील पाल की वाइफ ने कहा- 'जिन लोगों ने इनवाइट किया था उन लोगों का नंबर हमने दे दिया है और उनकी शिनाख्त अब पुलिस करेगी. क्योंकि सीसीटीवी में उनके चेहरे तो कैद हुए होंगे जब उन्होंने दिल्ली से पिकअप किया.' 

ये भी पढ़ें: Anushka-Virat Anniversary: 4 साल की डेटिंग, फिर इटली में अनुष्का-विराट ने रचाई सीक्रेट वेडिंग, जानें लव स्टोरी

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की फिल्म ने 5वें दिन अक्षय कुमार की दो फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'धमाल 4' ने ने 5वें दिन अक्षय कुमार की दो फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
आमिर खान के तीनों बच्चे गौरी स्प्रैट को किस नाम से बुलाते हैं? लव जिहाद कंट्रोवर्सी के बीच सामने आया सच
आमिर खान के तीनों बच्चे गौरी स्प्रैट को किस नाम से बुलाते हैं? लव जिहाद कंट्रोवर्सी के बीच सामने आया सच
Tuesday Box Office: मंगलवार को ‘धमाल 4’ ने लूटा बॉक्स ऑफिस, दम तोड़ रही 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
मंगलवार को ‘धमाल 4’ ने लूटा बॉक्स ऑफिस, दम तोड़ रही 'अल्फा', जानें- कलेक्शन
Hunger Strike: 'लड़ाई आगे तक लड़नी है...' सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं शबाना आजमी, स्वरा भास्कर भी मिलने पहुंची
Hunger Strike: 'लड़ाई आगे तक लड़नी है...' सोनम के समर्थन में उतरीं शबाना, स्वरा भी मिलने पहुंची

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
US Army Recruitment Rules: क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
India-UK Trade Deal: यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
Embed widget