एक्सप्लोरर

'सैयारा' की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए सुभाष घई, पोस्ट कर बताई मन की बात

Subhash Ghai On Film Saiyaara : बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर सुभाष घई ने हाल ही में फिल्म सैयारा की खूब तारीफ की. साथ ही फिल्म की टीम को अपना एक स्पेशल मैसेज भी दिया.

मशहूर फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर सुभाष घई ने अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' की जमकर तारीफ की. रविवार को सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की एक फोटो शेयर की और टीम की खूब सराहना की.

फिल्म 'सैयारा' के नए कास्ट पर बरसा सुभाष का प्यार

बता दें कि सुभाष घई ने लगभग 60 साल से फिल्म इंडस्ट्री में हैं. उन्होंने 'कर्ज', 'हीरो', 'ताल' और 'राम लखन' जैसी कई हिट फिल्में बनाई हैं, जो अपने समय की क्लासिक फिल्में मानी जाती हैं. ऐसे में उनकी तारीफें मिलना 'सैयारा' टीम के लिए काफी मायने रखती हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SG (@subhashghai1)

सुभाष घई ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, "जब नई स्टार कास्ट से सजी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है, तो यह फिल्म इंडस्ट्री को कुछ साफ मैसेज देती है कि अच्छी कहानी वाली फिल्मों में जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च न करें, बड़े स्टार्स पर इतना पैसा न लगाएं कि प्रोडक्शन का खर्च बढ़ जाए, स्टार्स की मांगों को सीमित करें और दिखावे वाले मार्केटिंग स्टंट्स पर भी बेवजह खर्च करने से बचें. अगर कहानी अच्छी हो और सही कलाकार हों, तो दर्शक ऐसी फिल्में देखना जरूर पसंद करते हैं."

सैयारा की टीम को सुभाष ने दिया अपना स्पेशल मैसेज

सुभाष घई ने आगे लिखा, "मेरी तरफ से आदित्य चोपड़ा और मोहित सूरी को दिल से बधाई, जिन्होंने हिंदी कमर्शियल सिनेमा के मूल सिद्धांतों को सही साबित किया और 'सैयारा' जैसी फिल्म का नाम इतिहास में दर्ज करा दिया.''

उन्होंने कहा कि एक अच्छा प्रोड्यूसर, प्रतिभाशाली डायरेक्टर, बेहतरीन कहानी, शानदार म्यूजिक, सही कलाकारों का चुनाव, सामान्य बजट और अच्छी शूटिंग ही फिल्म के लिए मायने रखती है. बाकी और कुछ जरूरी नहीं होता.

उन्होंने आखिर में लिखा, ''आप सभी को सफलता की ढेर सारी शुभकामनाएं. सिनेमा जिंदाबाद!''

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा है बेहद जबरदस्त

'सैयारा' में अहान पांडे 'कृष कपूर' के किरदार में हैं, जो गुस्सैल लेकिन टैलेंटेड सिंगर है. उसकी आवाज में एक अलग एहसास है. एक दिन उसका सामना 'वाणी बत्रा' नाम की लड़की से होता है, जिसका किरदार अनीत पड्डा ने निभाया है. वह एक शांत और मशहूर लेखिका है. कहानी में सुर और शब्द जब मिलते हैं, तो एक जादुई प्रेम कहानी शुरू होती है. यह फिल्म 18 जुलाई को रिलीज हो चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 8वें दिन 12 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 113 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 12 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 113 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सलमान खान के बॉडी डबल को आया हार्ट अटैक, अब SLVC3 के एक्शन सीन खुद करेंगे 'भाईजान'
सलमान खान के बॉडी डबल को आया हार्ट अटैक, अब SLVC3 के एक्शन सीन खुद करेंगे 'भाईजान'
कौन है वो एक्ट्रेस, जिससे 62 की उम्र में दूसरी शादी का प्लान बना रहे हैं गोविंदा
कौन है वो एक्ट्रेस, जिससे 62 की उम्र में दूसरी शादी का प्लान बना रहे हैं गोविंदा
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget